Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 6 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 My son, if you have put up security for your neighbor, if you have shaken hands in pledge for a stranger, हे मेरे पुत्र, यदि तूने अपने पड़ोसी की जमानत दी हो अथवा किसी परदेशी की जिम्मेदारी ली हो,
2 you have been snared by the words of your mouth, caught by the words of your mouth. और तू अपनी ही बातों के जाल में फँस गया हो, तथा अपने ही वचनों से पकड़ा गया हो,
3 Then do this, my son, and free yourself, for you are now at your neighbor's mercy: go, humble yourself, and plead with your neighbor. तो हे मेरे पुत्र, तू ऐसा कर कि अपने आपको बचा ले; क्योंकि तू अपने पड़ोसी के हाथ में पड़ गया है, इसलिए जा और नम्र होकर अपने पड़ोसी को मना ले।
4 Give no sleep to your eyes, no slumber to your eyelids. तू न तो अपनी आँखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दे।
5 Free yourself like a gazelle from the hand, like a bird from the hand of the trapper. तू स्वयं को हरिण के समान शिकारी के हाथ से, और पक्षी के समान बहेलिए के हाथ से बचा ले।
6 Go to the ant, you sluggard; consider her ways and be wise. हे आलसी, चींटी के पास जा; उसके काम पर ध्यान दे, और बुद्धिमान बन।
7 Without having any chief, officer, or ruler, उसका न तो कोई न्यायी, न अधिकारी, और न कोई शासक होता है।
8 she prepares her bread in summer and gathers her food in harvest. पर वह ग्रीष्मकाल में अपने भोजन का प्रबंध करती है, और कटनी के समय भोजन-सामग्री एकत्रित करती है।
9 How long will you lie there, sluggard? When will you arise from your sleep? हे आलसी, तू कब तक पड़ा रहेगा? तू अपनी नींद से कब जागेगा?
10 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest, और थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, हाथ पर हाथ रखकर थोड़ी देर और लेटे रहना,
11 and poverty will come upon you like a robber, and scarcity like an armed man. तब तेरी निर्धनता डाकू के समान और तेरी घटी शस्‍त्रधारी की भाँति तुझ पर आ पड़ेगी।
12 A worthless person, a wicked man, goes about with crooked speech, निकम्मा और दुष्‍ट व्यक्‍ति वह है जो कुटिल बातें बोलता फिरता है,
13 winks with his eyes, signals with his feet, points with his fingers, वह नैन से सैन करता है, वह अपने पैरों से संकेत और उँगलियों से इशारे करता है।
14 with perverted heart he devises evil, continually sowing discord; अपने कुटिल हृदय में वह निरंतर बुरी युक्‍तियाँ गढ़ता है, और लड़ाई-झगड़े उत्पन्‍न‍ करता है।
15 therefore calamity will come upon him suddenly; in a moment he will be broken beyond healing. इसलिए उस पर अचानक विपत्ति आ पड़ेगी। वह पल भर में नष्‍ट हो जाएगा, और उसके बचने की कोई आशा नहीं रहेगी।
16 There are six things our Father hates, seven that are detestable to him: छः बातें हैं जिनसे यहोवा बैर रखता है, बल्कि सात हैं जिनसे उसे घृणा है :
17 haughty eyes, a lying tongue, and hands that shed innocent blood, घमंड से चढ़ी हुई आँखें, झूठ बोलनेवाली जीभ, निर्दोष का लहू बहानेवाले हाथ,
18 a heart that devises wicked plans, feet that hurry to run to evil, दुष्‍ट युक्‍तियाँ गढ़नेवाला मन, बुराई की ओर तेज़ी से दौड़नेवाले पैर,
19 a false witness who breathes out lies, and one who sows discord among brothers. झूठ बोलनेवाला साक्षी और भाइयों के बीच में झगड़ा उत्पन्‍न‍ करनेवाला व्यक्‍ति।
20 My son, keep your father's commandment, and do not forsake your mother's teaching. हे मेरे पुत्र, अपने पिता की आज्ञा का पालन कर, और अपनी माता की शिक्षा को न त्याग।
21 Bind them on your heart always; tie them around your neck. उन्हें अपने हृदय में निरंतर बसाए रख; उन्हें अपने गले का हार बना ले।
22 When you walk, they will lead you; when you lie down, they will watch over you; and when you awake, they will talk with you. जब तू चलेगा तो वे तेरा मार्गदर्शन करेंगी, जब तू सोएगा तो वे तेरी रक्षा करेंगी, और जब तू जागेगा तो वे तुझसे बातें करेंगी।
23 For the commandment is a lamp and the teaching a light, and the reproofs of discipline are the way of life, क्योंकि आज्ञा तो दीपक, और शिक्षा ज्योति है, तथा अनुशासन के लिए ताड़ना जीवन का मार्ग है।
24 to keep you from the evil woman, from the smooth tongue of the adulteress. ये तुझे बुरी स्‍त्री अर्थात् व्यभिचारिणी की चिकनी-चुपड़ी बातों से बचाए रखेंगी।
25 Do not desire her beauty in your heart, and do not let her capture you with her eyelashes; अपने हृदय में उसकी सुंदरता की अभिलाषा न कर, और वह अपनी पलकों से तुझे फँसा न ले।
26 for the price of a prostitute is only a loaf of bread, but a married woman hunts down a precious life. क्योंकि वेश्या तो रोटी के एक टुकड़े से खरीदी जा सकती है, पर एक व्यभिचारिणी बहुमूल्य जीवन का शिकार कर लेती है।
27 Can a man carry fire next to his chest and his clothes not be burned? क्या ऐसा हो सकता है कि कोई अपनी छाती पर आग रखे और उसके कपड़े न जलें?
28 Or can one walk on hot coals and his feet not be scorched? क्या ऐसा हो सकता है कि कोई मनुष्य अंगारों पर चले और उसके पैर न झुलसें?
29 So is he who sleeps with his neighbor's wife; none who touches her will go unpunished. पराई स्‍त्री के पास जानेवाले व्यक्‍ति की दशा ऐसी ही होती है; जो कोई उस स्‍त्री को स्पर्श करेगा वह दंड से न बचेगा।
30 People do not despise a thief if he steals to satisfy his appetite when he is hungry, लोग उस चोर को तुच्छ नहीं जानते जो अपनी भूख मिटाने के लिए चोरी करता है।
31 but if he is caught, he will pay sevenfold; he will give all the goods of his house. फिर भी यदि वह पकड़ा जाए तो उसे सातगुणा भरना पड़ेगा; उसे अपने घर का सब कुछ देना पड़ेगा।
32 He who commits adultery lacks sense; he who does it destroys himself. परंतु जो परस्‍त्रीगमन करता है वह निरा मूर्ख है, और ऐसा करनेवाला अपना ही विनाश करता है।
33 He will get wounds and dishonor, and his disgrace will not be wiped away. उसे घायल और अपमानित होना पड़ेगा, और उसका कलंक कभी न मिटेगा।
34 For jealousy makes a man furious, and he will show no mercy in the day of vengeance. क्योंकि ईर्ष्या पति के क्रोध को भड़काती है, और जब बदला लेने का समय आएगा तो वह दया नहीं दिखाएगा।
35 He will accept no compensation; he will refuse no matter how large the bribe. वह किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति ग्रहण न करेगा, और चाहे तू उसे बहुत कुछ दे, फिर भी वह न मानेगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]