Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Listen, my children, to a father's instruction; pay attention, and gain understanding. हे मेरे पुत्रो, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्‍त करने में मन लगाओ।
2 I am giving you sound teaching, so do not abandon my instruction. क्योंकि मैं तुम्हें उत्तम शिक्षा देता हूँ; मेरी शिक्षा को त्याग न देना।
3 For I too was a son to my father, tender and the only beloved of my mother. जब मैं अपने पिता के सामने छोटा, और अपनी माता का अकेला दुलारा था,
4 He taught me and said, "Let your heart hold on to my words; keep my commands and you will live. तब मेरे पिता ने मुझे यह कहकर सिखाया, “तेरा मन मेरे वचनों पर लगा रहे। मेरी आज्ञाओं का पालन कर, तो तू जीवित रहेगा।
5 Get wisdom, get understanding; do not forget, and do not turn away from the words of my mouth. बुद्धि को प्राप्‍त कर, समझ को भी प्राप्‍त कर; मेरे मुँह के वचनों को भूल न जाना और न उनसे विमुख होना।
6 Do not forsake her, and she will protect you; love her, and she will watch over you. बुद्धि को न त्याग, वह तेरी रक्षा करेगी; उससे प्रीति रख, वह तेरी चौकसी करेगी।
7 The beginning of wisdom is this: get wisdom; and with all you acquire, get understanding. बुद्धि श्रेष्‍ठ है, इसलिए उसे प्राप्‍त कर; तू जो कुछ भी प्राप्‍त करे, उसके साथ-साथ समझ को भी प्राप्‍त कर।
8 Cherish her, and she will lift you high; embrace her, and she will bring you honor. उसे श्रेष्‍ठ जान, और वह तुझे बढ़ाएगी; यदि तू उसे गले लगाए, तो वह तेरा सम्मान करेगी।
9 She will set a garland of grace on your head; she will present you with a crown of glory." वह तेरे सिर को मनोहर आभूषण से सजाएगी; और तुझे शोभायमान मुकुट प्रदान करेगी।”
10 Listen, my son, and receive my words, and the years of your life will be many. हे मेरे पुत्र, सुन और मेरी बातें ग्रहण कर, तब तू बहुत वर्षों तक जीवित रहेगा।
11 I have taught you the way of wisdom; I have led you along straight paths. मैंने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है; और सीधाई के पथों पर तुझे चलाया है।
12 When you walk, your steps will not be held back; and when you run, you will not stumble. जब तू चलेगा तो तेरे कदमों के सामने बाधा न आएगी, और जब तू दौड़ेगा, तो ठोकर न खाएगा।
13 Hold on to instruction, do not let go; guard her, for she is your life. शिक्षा को थामे रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है।
14 Do not set foot on the path of the wicked, and do not walk in the way of evildoers. दुष्‍टों की राह में पैर न रखना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।
15 Avoid it, do not travel on it; turn away from it and pass on by. उससे दूर रह, उसके पास से भी न जाना, उससे कतराकर आगे बढ़ जा।
16 For they cannot sleep unless they do wrong; they are robbed of rest unless they make someone stumble. क्योंकि जब तक दुष्‍ट लोग बुराई न करें, वे सो नहीं सकते; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएँ, उन्हें नींद नहीं आती।
17 They feed on the bread of wickedness and drink the wine of violence. वे तो दुष्‍टता की रोटी खाते, और हिंसा का दाखमधु पीते हैं।
18 But the path of the righteous is like the light of dawn, shining brighter and brighter until the full light of day. धर्मियों का मार्ग उस भोर के प्रकाश के समान होता है, जो दोपहर तक अधिकाधिक बढ़ता जाता है।
19 The way of the wicked is like deep darkness; they do not know what makes them stumble. परंतु दुष्‍टों का मार्ग घोर अंधकार के समान होता है; वे नहीं जानते कि वे किससे ठोकर खाते हैं।
20 My son, pay attention to my words; listen closely to my sayings. हे मेरे पुत्र, मेरे वचनों पर ध्यान दे, और मेरे कथनों पर अपना कान लगा।
21 Never lose sight of them; keep them deep within your heart. उन्हें अपनी दृष्‍टि से ओझल न होने दे। अपने हृदय में उन्हें सँजोए रख।
22 For they are life to those who find them, and healing to their whole body. क्योंकि जिन्हें वे प्राप्‍त होते हैं, उनके लिए वे जीवन हैं, और उनकी संपूर्ण देह के स्वस्थ रहने का कारण होते हैं।
23 Above all else, guard your heart, for everything you do flows from it. सब से अधिक अपने मन की चौकसी कर, क्योंकि जीवन का सोता उसी में है।
24 Keep crooked speech from your mouth, and keep deceitful lips far from you. अपने मुँह से कुटिल बात न बोल, और अपने होठों से छल की बातों को दूर रख।
25 Let your eyes look straight ahead; fix your gaze directly before you. तेरी आँखें सामने की ओर लगी रहें, और तेरी दृष्‍टि आगे की ओर गड़ी रहे।
26 Give careful thought to the path for your feet, and all your ways will be secure. अपने पैर रखने के लिए राह को समतल बना, तब तेरे सब मार्ग दृढ़ रहेंगे।
27 Do not turn to the right or the left; keep your foot away from evil. तू न दाहिने मुड़, और न बाएँ; अपने पैर को बुराई से दूर रख।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]