Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 My son, do not forget my teaching, but let your heart keep my commandments, हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना, पर मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में बसाए रखना,
2 for they will add length of days and years of life and peace to you. क्योंकि उनसे तेरी आयु बढ़ेगी, और तेरा अधिक से अधिक कल्याण होगा।
3 Do not let covenant love and faithfulness leave you; bind them around your neck, write them on the tablet of your heart. करुणा और सच्‍चाई तुझसे अलग न हों; बल्कि तू उन्हें अपने गले का हार बना, और उन्हें अपनी हृदयरूपी पटिया पर लिख ले।
4 So you will find favor and a good reputation with our Father and with people. तब तू परमेश्‍वर और मनुष्य दोनों की दृष्‍टि में कृपा और प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त करेगा।
5 Trust in our Father with all your heart, and do not lean on your own understanding. तू संपूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना, और अपनी समझ का सहारा न लेना।
6 In all your ways know him, and he will make your paths straight. अपने सब कार्यों में तू यहोवा को स्मरण करना, तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
7 Do not be wise in your own eyes; fear our Father, and turn away from evil. तू अपनी दृष्‍टि में बुद्धिमान न बन; यहोवा का भय मान, और बुराई से दूर रह।
8 This will bring healing to your body and refreshment to your bones. ऐसा करने से तेरा शरीर स्वस्थ रहेगा, और तेरी हड्डियाँ पुष्‍ट रहेंगी।
9 Honor our Father with your wealth and with the firstfruits of all your produce, अपनी संपत्ति के द्वारा, और अपनी सारी उपज का पहला भाग देकर यहोवा का आदर करना।
10 then your barns will be filled with plenty, and your vats will overflow with new wine. तब तेरे खत्ते भरे-पूरे रहेंगे, और तेरे रसकुंड नए दाखरस से उमड़ते रहेंगे।
11 My son, do not despise the discipline of our Father or be weary of his correction, हे मेरे पुत्र, यहोवा की शिक्षा को तुच्छ न जानना, और न उसकी डाँट का बुरा मानना।
12 for our Father disciplines the one his heart loves, just as a father disciplines the son he delights in. क्योंकि यहोवा जिससे प्रेम रखता है उसे डाँटता है, जैसे पिता उस बेटे को जिसे वह अधिक चाहता है।
13 Blessed is the one who finds wisdom, and the one who gains understanding, क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो बुद्धि पाता है, और वह मनुष्य जो समझ प्राप्‍त करता है;
14 for the gain from her is better than gain from silver, and her profit better than gold. क्योंकि बुद्धि को प्राप्‍त करना चाँदी को प्राप्‍त करने से उत्तम है, और उसका लाभ शुद्ध सोने के लाभ से भी बढ़कर है।
15 She is more precious than jewels, and nothing you desire can compare with her. वह रत्‍नों से अधिक मूल्यवान है, और इसकी तुलना किसी भी उस वस्तु से नहीं की जा सकती जिसकी तू लालसा करता है।
16 Long life is in her right hand; in her left hand are riches and honor. उसके दाहिने हाथ में दीर्घायु, और उसके बाएँ हाथ में धन और सम्मान हैं।
17 Her ways are pleasant, and all her paths are peace. उसके मार्ग मनोहर हैं, और उसके सारे पथ शांति के हैं।
18 She is a tree of life to those who take hold of her; those who hold her fast are called blessed. जो उसे ग्रहण करते हैं, उनके लिए वह जीवन का वृक्ष है; और जो उसे थामे रहते हैं, वे धन्य हैं।
19 Our Father by wisdom founded the earth; by understanding he established the heavens; यहोवा ने बुद्धि से पृथ्वी की नींव डाली, और समझ के द्वारा आकाश को स्थिर किया।
20 by his knowledge the depths burst open, and the clouds drop down the dew. उसी के ज्ञान से गहरे सागर फूट निकले, और आकाश से ओस टपकती है।
21 My son, do not lose sight of these; keep sound wisdom and discretion, हे मेरे पुत्र, खरी बुद्धि और विवेक की रक्षा कर; ये बातें तेरी दृष्‍टि से ओझल न हों,
22 and they will be life for your soul and an adornment for your neck. तब इनसे तुझे जीवन मिलेगा, और ये तेरे गले का हार बनेंगे।
23 Then you will walk on your way securely, and your foot will not stumble. तब तू अपने मार्ग पर निडर होकर चलेगा, और तेरे पैर में ठोकर न लगेगी।
24 If you lie down, you will not be afraid; when you lie down, your sleep will be sweet. जब तू लेटेगा, तो भयभीत न होगा; जब तू लेटेगा, तो तुझे मीठी नींद आएगी।
25 Do not be afraid of sudden terror, or of the ruin of the wicked when it comes, अचानक आनेवाले खतरे से न डरना, और न उस विनाश से जो दुष्‍टों पर आ पड़ता है;
26 for our Father will be your confidence and will keep your foot from being caught. क्योंकि यहोवा तेरा सहारा बनेगा, और तेरे पैर को फंदे में फँसने न देगा।
27 Do not withhold good from those who deserve it, when it is in your power to do it. यदि तुझमें शक्‍ति हो तो जिनका भला करना चाहिए, उनका भला करने से न रुकना।
28 Do not say to your neighbor, "Go, and come back, and tomorrow I will give it"—when you have it with you. यदि तेरे पास देने को कुछ हो, तो अपने पड़ोसी से यह न कहना, “जा, कल आना, तब मैं तुझे दूँगा।”
29 Do not plot evil against your neighbor, who lives trustingly beside you. जब तेरा पड़ोसी बड़े भरोसे के साथ तेरे पड़ोस में रहता है, तब उसके विरुद्ध बुरी योजना न बनाना।
30 Do not quarrel with anyone for no reason, when he has done you no harm. जिस मनुष्य ने तुझे हानि न पहुँचाई हो, उससे अकारण झगड़ा न करना।
31 Do not envy a violent man, and do not choose any of his ways, उपद्रवी मनुष्य से ईर्ष्या न करना, और न ही उसकी सी चाल चलना।
32 for the devious person is detestable to our Father, but he takes the upright into his confidence. क्योंकि यहोवा कुटिल मनुष्य से घृणा करता है, परंतु सीधे लोगों पर वह अपने भेद प्रकट करता है।
33 The curse of our Father is on the house of the wicked, but he blesses the home of the righteous. दुष्‍ट के घर पर यहोवा का शाप रहता है, परंतु धर्मियों के निवास स्थान पर उसकी आशिष रहती है।
34 Toward the mockers he is scornful, but to the humble he gives grace. ठट्ठा करनेवालों को तो वह ठट्ठों में उड़ाता है, परंतु दीनों पर अनुग्रह करता है।
35 The wise will inherit honor, but fools get only disgrace. बुद्धिमान सम्मान प्राप्‍त करेंगे, परंतु मूर्खों का अपमान होता रहेगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]