Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Ecclesiastes 6 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 There is an evil I have seen under the sun, and it weighs heavily on humanity: एक बुराई मैंने संसार में देखी है और वह मनुष्यों में व्याप्‍त है :
2 A man God gives wealth, riches, and honor, lacking nothing his soul desires—yet God doesn't let him eat from it; a stranger eats it instead. This is fleeting, a miserable sickness. परमेश्‍वर किसी मनुष्य को इतनी धन संपत्ति और प्रतिष्‍ठा देता है कि उसे किसी भी मनचाही वस्तु का अभाव नहीं रहता, परंतु परमेश्‍वर उसे उसका उपभोग करने नहीं देता; कोई दूसरा ही उसका उपभोग करता है। यह भी व्यर्थ और भयानक बुराई है।
3 If a man fathers one hundred children and lives many years—however long his life—but his soul isn't satisfied with good things, and he isn't even buried, I say a stillborn child is better off than he is. यदि किसी पुरुष के सौ बच्‍चे हों और वह बहुत वर्ष जीवित रहे और वह दीर्घायु हो, पर उसका प्राण अच्छी वस्तुओं से संतुष्‍ट न रहे और न उसे उचित रीति से दफ़नाया जाए, तो मैं कहता हूँ कि ऐसे मनुष्य से अच्छा तो मृत जन्मा हुआ बच्‍चा है।
4 It comes in vapor and goes into darkness; darkness covers its name. ऐसा बच्‍चा व्यर्थ ही आता है और अंधकार में चला जाता है, और उसका नाम अंधकार में खो जाता है।
5 Though it never saw the sun or knew anything, it has more rest than that man. वह न तो सूर्य को देख पाता है और न ही कुछ जान पाता है, फिर भी उसे उस मनुष्य से अधिक विश्राम मिलता है।
6 Even if he lives 1,000 years twice over without ever enjoying good, don't all go to the same place? यदि वह मनुष्य दो हज़ार वर्ष भी जीवित रहता, तो भी उत्तम वस्तुओं का उपभोग नहीं कर पाता। क्या सब के सब एक ही स्थान में नहीं जाते?
7 All a person's toil is for his mouth, yet his appetite is never satisfied. मनुष्य का सारा परिश्रम उसके पेट के लिए होता है, फिर भी उसका जी नहीं भरता।
8 What advantage has the wise over the fool? What does the poor person gain by knowing how to conduct himself before others? बुद्धिमान व्यक्‍ति किस बात में मूर्ख से बढ़कर है? और उस दरिद्र को क्या लाभ जो यह जानता है कि लोगों के सामने कैसा व्यवहार करना चाहिए?
9 Better the sight of eyes than desire's wandering. This too is fleeting, a chasing after the wind. मन के भटकने से अच्छा आँखों से देख लेना है; यह भी व्यर्थ और वायु को पकड़ने के समान है।
10 Whatever exists was already named, and what man is, is known; and he cannot dispute with one stronger than himself. जो अस्तित्व में है उसे पहले ही एक नाम दिया जा चुका है, और यह भी ज्ञात है कि मनुष्य क्या है; परंतु वह उससे नहीं लड़ सकता जो उससे अधिक बलवान है।
11 The more words, the more fleeting it all becomes, and how does that profit anyone? जितनी अधिक बातें उतना अधिक व्यर्थ जीवन! फिर मनुष्य को इससे क्या लाभ?
12 For who knows what is good for a person in the few days of their fleeting life, passed like a shadow? For who can tell them what will happen after them under the sun? कौन जानता है कि मनुष्य के व्यर्थ जीवन के थोड़े से दिनों में क्या अच्छा है? वह उसे छाया के समान बिता देगा। मनुष्य को कौन बता सकता है कि उसके बाद इस संसार में क्या होगा?
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]