Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Ecclesiastes 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Guard your steps entering the house of God. Draw near to listen, not to offer fools' sacrifice—they don't know they're doing evil. जब तू परमेश्‍वर के भवन में जाए तो अपने कदमों की चौकसी करना; मूर्खों जैसा बलिदान चढ़ाने की अपेक्षा आज्ञा मानने के लिए परमेश्‍वर के निकट जाना उत्तम है, क्योंकि मूर्ख नहीं जानते कि वे बुरा करते हैं।
2 Don't rush your mouth, and don't let your heart hurry to speak before God—God is in heaven, you're on earth, so keep your words few. बोलने में जल्दबाज़ी न करना, और न परमेश्‍वर के सामने अपने मन से कोई बात उतावली में निकालना, क्योंकि परमेश्‍वर स्वर्ग में है और तू पृथ्वी पर है। अतः तेरे शब्द थोड़े ही हों।
3 For a dream comes from too much activity, and a fool's voice from too many words. क्योंकि कार्य की अधिकता के कारण स्वप्‍न दिखाई देता है और बहुत सी बातें करनेवाला मूर्ख ठहरता है।
4 When you vow a vow to God, don't delay paying it—he has no delight in fools. Pay what you vow. जब तू परमेश्‍वर के लिए मन्‍न‍त माने तो उसे पूरी करने में विलंब न करना, क्योंकि वह मूर्खों से प्रसन्‍न‍ नहीं होता। जो मन्‍न‍त तूने मानी हो उसे अवश्य पूरी करना।
5 It is better not to vow than to vow and not fulfill it. मन्‍न‍त मानकर पूरी न करने से तो मन्‍न‍त न मानना ही अच्छा है।
6 Don't let your mouth make you sin, or tell the messenger it was a mistake. Why should God be angry at your voice and destroy your handiwork? तू अपनी बातों के कारण पाप में न फँसना, और न परमेश्‍वर के दूत के सामने कहना कि यह भूल से हुआ; परमेश्‍वर तेरी बातों से क्यों अप्रसन्‍न हो, और तेरे हाथ के कार्यों को नष्‍ट करे?
7 For in many dreams and many words there is fleeting vapor. Therefore fear God. क्योंकि बहुत स्वप्‍नों और बहुत शब्दों का होना भी व्यर्थ है। परंतु तू परमेश्‍वर का भय मान।
8 If you see the poor oppressed, and justice and righteousness violated in a province, don't be surprised—one official is watched by a higher one, and higher ones stand over them. यदि तू किसी प्रांत में निर्धनों पर अत्याचार होते और न्याय तथा धर्म को बिगड़ता देखे, तो इससे चकित न होना; क्योंकि एक अधिकारी पर उससे बड़ा अधिकारी निगरानी रखता है, और उनके ऊपर भी अधिकारी होते हैं।
9 Yet the profit of the land is for everyone; even the king is served by the field. भूमि सब के लिए लाभदायक होती है, यहाँ तक कि खेती से राजा का भी लाभ होता है।
10 Whoever loves money never has enough; whoever loves wealth never has enough income. This too is fleeting. जो धन से प्रेम रखता है वह धन से संतुष्‍ट नहीं होगा, और धन-संपत्ति से प्रेम रखनेवाला भी उसके लाभ से संतुष्‍ट नहीं होगा। यह भी व्यर्थ है।
11 As wealth grows, so do those who consume it—what gain for its owner but watching it with his eyes? जब संपत्ति बढ़ती है तो उसके खानेवाले भी बढ़ते हैं। अतः उसके स्वामी को इसके अतिरिक्‍त क्या लाभ होगा कि वह संपत्ति को अपनी आँखों से देखकर तृप्‍त हो?
12 A worker's sleep is sweet, whether he eats little or much; the rich man's abundance won't let him sleep. श्रमिक चाहे थोड़ा खाए या बहुत, उसे मीठी नींद आती है; परंतु धनी को उसके धन की बहुतायत सोने नहीं देती।
13 I have seen a sickening evil under the sun: wealth kept by its owner, to his harm. मैंने संसार में एक दुखदायक बुराई देखी है : धन का स्वामी उसका संचय अपनी ही हानि के लिए करता है।
14 That wealth was lost in a bad venture, and when he fathered a son he had nothing left to leave him. वह धन किसी विपत्ति में नष्‍ट हो जाता है, और उसके घर पुत्र उत्पन्‍न होता है परंतु उसके हाथ में कुछ नहीं होता।
15 As he came from his mother's womb, naked he returns, going as he came, taking nothing from his labor to carry in his hand. जैसे वह अपनी माँ के गर्भ से नंगा आया था, वैसे ही नंगा लौट जाएगा। वह अपने परिश्रम के फल में से कुछ भी अपने साथ नहीं ले जा सकेगा।
16 This too is a bitter evil: just as he came, so he goes. What does he gain from toiling for wind? यह भी एक दुखदायक बुराई है : जैसा वह आया था, ठीक वैसा ही जाएगा, तो उसके इस व्यर्थ परिश्रम से उसे क्या लाभ?
17 All his days he eats in darkness, with much frustration, sickness, and anger. वह तो दुःख, बीमारी और क्रोध से घिरा रहकर अंधकार में अपना जीवन बिताता है।
18 This I have seen: it is good and fitting to eat, drink, and see good in all the labor one labors at under the sun through the few days of life God gives—for that is one's lot. सुन, मैंने एक बात देखी है जो भली और उचित है कि मनुष्य परमेश्‍वर द्वारा दिए गए अपने छोटे से जीवन में खाए, पीए और अपने उस परिश्रम में सुखी रहे, जो वह संसार में करता है; क्योंकि यही उसका प्रतिफल है।
19 Also, when God gives someone wealth, possessions, and power to enjoy them, to accept their portion and find joy in their labor—that is God's gift. यही नहीं, परमेश्‍वर जिसे धन-संपत्ति देता है उसे उसका उपभोग करने के योग्य बनाता है; और वह उसे उसमें से अपना प्रतिफल प्राप्‍त करने और अपने परिश्रम में आनंदित रहने की शक्‍ति भी देता है। यह परमेश्‍वर का वरदान है।
20 He will seldom recall the days of his life, since God keeps him busy with the joy of his heart. वह अपने जीवन के दिनों के बारे में बहुत सोच-विचार नहीं करता, क्योंकि परमेश्‍वर उसके हृदय को आनंद से भरे रखता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]