Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Ecclesiastes 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Again I looked and saw all the oppression under the sun: the oppressed were in tears, with no one to comfort them; their oppressors held the power, and still no comforter. तब मैंने संसार में होनेवाले सब अंधेर के कामों को भी देखा, और क्या पाया कि अंधेर सहनेवालों के आँसू बह रहे हैं, और उन्हें सांत्वना देनेवाला कोई नहीं है। अंधेर करनेवालों के हाथ में शक्‍ति है, परंतु अंधेर सहनेवालों को कोई सांत्वना नहीं देता।
2 So I declared the dead, who had already died, happier than the living, who are still alive. इसलिए मैंने उन मृतकों को जो मर चुके हैं, उन जीवितों से अधिक सराहा जो अब तक जीवित हैं।
3 Better than both is the one not yet born, who hasn't seen the evil done under the sun. परंतु उन दोनों से अच्छा तो वह है जो अब तक जन्मा ही नहीं, और जिसने वे बुरे काम नहीं देखे जो संसार में होते हैं।
4 I saw all labor and skill come from one neighbor's envy of another. This too is fleeting, a chasing after wind. फिर मैंने लोगों को अपने पड़ोसी से जलन रखने के कारण सब परिश्रम और सब निपुणता के कार्यों को करते हुए देखा। यह भी व्यर्थ और वायु को पकड़ने के समान है।
5 The fool folds his hands and ruins himself. मूर्ख हाथ पर हाथ रखे बैठा रहता है, और अपनी ही देह का नाश करता है।
6 Better one handful with tranquility than two handfuls with toil and a chasing after the wind. शांति के साथ एक मुट्ठी प्राप्‍त करना, परिश्रम के साथ दो मुट्ठी प्राप्‍त करने और वायु को पकड़ने से अच्छा है।
7 Again I saw something fleeting under the sun: तब मैंने संसार में फिर से एक व्यर्थ बात देखी :
8 A man alone, no companion, no son or brother; his labor has no end, yet his eyes never fill with wealth. "For whom am I working," he asks, "denying myself good?" This too is a breath—a bad task. एक व्यक्‍ति है जिसका कोई नहीं है; उसका न तो कोई पुत्र है और न भाई, फिर भी उसके परिश्रम का अंत नहीं होता; और उसकी आँखें धन से संतुष्‍ट नहीं होतीं; और न वह यह सोचता है कि मैं किसके लिए परिश्रम करता हूँ और क्यों अपने को सुख से वंचित रखता हूँ? यह भी व्यर्थ और दुःखद कार्य है।
9 Two are better than one, because they have a good return for their labor: एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उन्हें अपने परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिलता है।
10 If one falls, the other lifts him up. But pity the one who falls alone, with no one to help him up. क्योंकि यदि उनमें से एक गिरे, तो दूसरा उसे उठाएगा; परंतु हाय उस पर जो अकेला होने पर गिरे और उसे उठानेवाला कोई न हो।
11 Also, if two lie down together, they will keep warm. But how can one keep warm alone? फिर यदि दो व्यक्‍ति साथ सोएँ तो वे गरम रहते हैं, परंतु एक अकेला कैसे गरम रह सकता है?
12 One alone can be overpowered; two can resist. A cord of three strands is not quickly broken. अकेले व्यक्‍ति पर तो कोई प्रबल हो सकता है, परंतु दो लोग उसका सामना कर सकते हैं। तीन लड़ियों से बटी रस्सी जल्दी नहीं टूटती।
13 Better a poor, wise youth than an old, foolish king who no longer knows to take warning. बुद्धिमान लड़का दरिद्र होने पर भी उस बूढ़े और मूर्ख राजा से अच्छा है जो अब सम्मति पर ध्यान नहीं देता।
14 The youth may have come from prison to reign, or he may have been born poor within that same kingdom. क्योंकि चाहे वह अपने राज्य में दरिद्र ही उत्पन्‍न हुआ हो, फिर भी वह राजा होने के लिए बंधनों से निकल आया है।
15 I saw all the living who move about under the sun following the youth, the king's successor. मैंने देखा कि संसार में चलने-फिरनेवाले सब जीवित लोग उस लड़के के साथ हो लिए थे, जो शासन करने के लिए खड़ा हुआ था।
16 Countless were all the people who came before him. Yet those who came later were not pleased with him. This too is fleeting, a chasing after wind. वे सब लोग अनगिनित थे जिन पर वह प्रधान हुआ था। परंतु जो बाद में आए वे उससे आनंदित नहीं हुए। यह भी व्यर्थ और वायु को पकड़ने के समान है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]