Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Ecclesiastes 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 For everything there is a season, and a time for every matter under heaven: प्रत्येक बात का एक नियुक्‍त समय है। आकाश के नीचे प्रत्येक कार्य का एक समय है :
2 a time to be born, and a time to die; a time to plant, and a time to uproot what is planted; जन्म का समय, और मृत्यु का भी समय; बोने का समय, और बोए हुए को उखाड़ने का भी समय;
3 a time to kill, and a time to heal; a time to tear down, and a time to build up; घात करने का समय, और स्वस्थ करने का भी समय; गिराने का समय, और बनाने का भी समय;
4 a time to weep, and a time to laugh; a time to mourn, and a time to dance; रोने का समय, और हँसने का भी समय; छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समय;
5 a time to throw away stones, and a time to gather stones together; a time to embrace, and a time to refrain from embracing; पत्थर फेंकने का समय, और पत्थर बटोरने का भी समय; गले लगाने का समय, और गले लगाने से रुकने का भी समय;
6 a time to seek, and a time to lose; a time to keep, and a time to throw away; ढूँढ़ने का समय, और खो देने का भी समय; रख लेने का समय, और फेंक देने का भी समय;
7 a time to tear, and a time to sew; a time to be silent, and a time to speak; फाड़ने का समय, और सीने का भी समय; चुप रहने का समय, और बोलने का भी समय;
8 a time to love, and a time to hate; a time for war, and a time for peace. प्रेम करने का समय, और बैर करने का भी समय; युद्ध का समय, और शांति का भी समय।
9 What gain has the worker from his toil? कार्य करनेवाले को अपने परिश्रम से क्या लाभ होता है?
10 I have seen the task that God has given people to keep them busy. मैंने कार्य के उस बोझ को देखा जो परमेश्‍वर ने मनुष्य के लिए ठहराया है कि वह उसमें उलझा रहे।
11 He made everything beautiful in its time, and set eternity in the human heart—yet no one can grasp what God has done from start to end. उसने सब कुछ को ऐसा बनाया है कि वे अपने-अपने समय में सुंदर होते हैं। उसने मनुष्यों के मन में अनंतता का विचार भी रखा है, फिर भी वे उन कार्यों को समझ नहीं सकते जो परमेश्‍वर ने आदि से अंत तक किए हैं।
12 I know nothing is better for them than to enjoy life and do good while they live. मैंने जान लिया है कि मनुष्यों के लिए आनंद करने और जीवन भर भलाई करने से अच्छा कुछ भी नहीं;
13 Also, that everyone eat, drink, and find satisfaction in all their work—this is God's gift. और यह भी परमेश्‍वर का दान है कि मनुष्य खाए-पीए और अपने सब परिश्रम में सुखी रहे।
14 I know all God does lasts forever; nothing can be added, nothing removed. He has done it so people will fear before him. मैं जानता हूँ कि परमेश्‍वर जो कुछ करता है वह सदा स्थिर रहता है; उसमें न तो कुछ जोड़ा जा सकता है और न उसमें से कुछ घटाया जा सकता है। परमेश्‍वर ने ऐसा इसलिए किया है कि मनुष्य उसका भय माने।
15 What is has already been, and what will be has already been; and God seeks out what was driven away. जो कुछ है, वह पहले भी हो चुका है; जो होने वाला है, वह भी हो चुका है; और जो हो चुका है, परमेश्‍वर उसे दोहराता है।
16 I also saw under the sun: evil in the place of judgment, and evil in the place of righteousness. यही नहीं, मैंने देखा है कि संसार में न्याय के स्थान में दुष्‍टता होती है, और धार्मिकता के स्थान में भी दुष्‍टता होती है।
17 I said in my heart: "God will judge the righteous and the wicked, for there's a time for every matter and every deed, there." मैंने अपने मन में कहा, “परमेश्‍वर धर्मी और दुष्‍ट दोनों का न्याय करेगा, क्योंकि प्रत्येक बात और प्रत्येक कार्य का एक समय होता है।”
18 I said in my heart: "God tests people, so that they may see they're just animals." मनुष्यों के विषय में मैंने अपने मन में सोचा कि परमेश्‍वर उन्हें जाँचता है जिससे वे जान लें कि वे पशु-समान हैं।
19 Humans and animals share one fate: one dies as the other dies; both have the same breath. Humans have no advantage over animals—all is vapor. मनुष्यों और पशुओं का अंत तो एक जैसा ही होता है। जैसे एक मरता है वैसे ही दूसरा भी मरता है। उन सब में एक ही श्‍वास है, तथा मनुष्य किसी बात में पशु से बढ़कर नहीं। सब कुछ व्यर्थ है।
20 All go to one place; all came from the dust, and all return to the dust. सब एक ही स्थान को जाते हैं। सब मिट्टी से बने हैं, और सब मिट्टी में फिर मिल जाते हैं।
21 Who knows whether the human spirit goes up, and whether the animal's spirit goes down to the earth? कौन जानता है कि मनुष्यों का प्राण ऊपर की ओर चढ़ता है, और पशुओं का प्राण नीचे की ओर पृथ्वी में समाता है?
22 So I saw nothing is better than a person rejoicing in their work, since that is their lot. For who can show them what comes after them? अतः मैंने देखा कि मनुष्य के लिए इससे अच्छा कुछ भी नहीं कि वह अपने कार्यों में आनंदित रहे, क्योंकि यही उसका भाग है! कौन उसे वापस लाएगा कि वह उन बातों को देख सके जो उसके बाद होंगी?
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]