Skip to content
The Believer's Library

Urdu Geo Version (Hindi Script)

Proverbs 7 urdgvh

Show urdgvh only
Verse × ×
1 My son, keep my words, and store up my commandments within you. मेरे बेटे, मेरे अलफ़ाज़ की पैरवी कर, मेरे अहकाम अपने अंदर महफ़ूज़ रख।
2 Keep my commandments and live; guard my teaching as the apple of your eye. मेरे अहकाम के ताबे रह तो जीता रहेगा। अपनी आँख की पुतली की तरह मेरी हिदायत की हिफ़ाज़त कर।
3 Bind them on your fingers; write them on the tablet of your heart. उन्हें अपनी उँगली के साथ बाँध, अपने दिल की तख़्ती पर कंदा कर।
4 Say to wisdom, "You are my sister," and call understanding your dearest friend, हिकमत से कह, “तू मेरी बहन है,” और समझ से, “तू मेरी क़रीबी रिश्तेदार है।”
5 to keep you from the forbidden woman, from the stranger with her smooth words. यही तुझे ज़िनाकार औरत से महफ़ूज़ रखेंगी, दूसरे की उस बीवी से जो अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से तुझे फुसलाने की कोशिश करती है।
6 For at the window of my house I looked down through my lattice, एक दिन मैंने अपने घर की खिड़की में से बाहर झाँका
7 and I saw among the naive, I noticed among the young men, a youth who lacked sense, तो क्या देखता हूँ कि वहाँ कुछ सादालौह नौजवान खड़े हैं। उनमें से एक बेअक़्ल जवान नज़र आया।
8 passing through the street near her corner, taking the road to her house, वह गली में से गुज़रकर ज़िनाकार औरत के कोने की तरफ़ टहलने लगा। चलते चलते वह उस रास्ते पर आ गया जो औरत के घर तक ले जाता है।
9 in the twilight, as the day faded, in the dark of night and gloom. शाम का धुँधलका था, दिन ढलने और रात का अंधेरा छाने लगा था।
10 And there a woman comes to meet him, dressed like a prostitute, with cunning in her heart. तब एक औरत कसबी का लिबास पहने हुए चालाकी से उससे मिलने आई।
11 She is loud and defiant; her feet will not stay at home. यह औरत इतनी बेलगाम और ख़ुदसर है कि उसके पाँव उसके घर में नहीं टिकते।
12 Now in the street, now in the squares, she lurks at every corner. कभी वह गली में, कभी चौकों में होती है, हर कोने पर वह ताक में बैठी रहती है।
13 She grabs him and kisses him, and with a brazen face she says to him: अब उसने नौजवान को पकड़कर उसे बोसा दिया। बेहया नज़र उस पर डालकर उसने कहा,
14 "I had peace offerings to bring; today I have paid my vows. “मुझे सलामती की क़ुरबानियाँ पेश करनी थीं, और आज ही मैंने अपनी मन्नतें पूरी कीं।
15 So I came out to meet you, to look for you eagerly, and I have found you. इसलिए मैं निकलकर तुझसे मिलने आई, मैंने तेरा पता किया और अब तू मुझे मिल गया है।
16 I have spread my bed with coverings, with colored linens from Egypt. मैंने अपने बिस्तर पर मिसर के रंगीन कम्बल बिछाए,
17 I have perfumed my bed with myrrh, aloes, and cinnamon. उस पर मुर, ऊद और दारचीनी की ख़ुशबू छिड़की है।
18 Come, let us drink deep of love until morning; let us lose ourselves in love. आओ, हम सुबह तक मुहब्बत का प्याला तह तक पी लें, हम इश्क़बाज़ी से लुत्फ़अंदोज़ हों!
19 For my husband is not at home; he has gone on a long journey. क्योंकि मेरा ख़ाविंद घर में नहीं है, वह लंबे सफ़र के लिए रवाना हुआ है।
20 He took a bag of money with him and will not come home until the full moon." वह बटवे में पैसे डालकर चला गया है और पूरे चाँद तक वापस नहीं आएगा।”
21 With all her persuasive words she sways him; with her smooth lips she draws him in. ऐसी बातें करते करते औरत ने नौजवान को तरग़ीब देकर अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से वरग़लाया।
22 All at once he follows her, like an ox going to the slaughter, like a deer stepping into a snare, नौजवान सीधा उसके पीछे यों हो लिया जिस तरह बैल ज़बह होने के लिए जाता या हिरन उछलकर फंदे में फँस जाता है।
23 until an arrow pierces its liver; like a bird darting into a trap, he does not know it will cost him his life. क्योंकि एक वक़्त आएगा कि तीर उसका दिल चीर डालेगा। लेकिन फ़िलहाल उस की हालत उस चिड़िया की मानिंद है जो उड़कर जाल में आ जाती और ख़याल तक नहीं करती कि मेरी जान ख़तरे में है।
24 Now then, my sons, listen to me, and pay attention to what I say. चुनाँचे मेरे बेटो, मेरी सुनो, मेरे मुँह की बातों पर ध्यान दो!
25 Do not let your heart turn aside to her ways; do not wander into her paths. तेरा दिल भटककर उस तरफ़ रुख़ न करे जहाँ ज़िनाकार औरत फिरती है, ऐसा न हो कि तू आवारा होकर उस की राहों में उलझ जाए।
26 For she has brought down many victims; her slain are a mighty multitude. क्योंकि उनकी तादाद बड़ी है जिन्हें उसने गिराकर मौत के घाट उतारा है, उसने मुतअद्दिद लोगों को मार डाला है।
27 Her house is the road to the grave, going down to the chambers of death. उसका घर पाताल का रास्ता है जो लोगों को मौत की कोठड़ियों तक पहुँचाता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

urdgvh

Copyright © 2019 Urdu Geo Version. CC-BY-ND-NC
Urdu Geo Version (Hindi Script) · Creative Commons - Attribution-NonCommercial-NoDerivs [CC BY-NC-ND]