Skip to content
The Believer's Library

Urdu Geo Version (Hindi Script)

Proverbs 6 urdgvh

Show urdgvh only
Verse × ×
1 My son, if you have put up security for your neighbor, if you have shaken hands in pledge for a stranger, मेरे बेटे, क्या तू अपने पड़ोसी का ज़ामिन बना है? क्या तूने हाथ मिलाकर वादा किया है कि मैं किसी दूसरे का ज़िम्मादार ठहरूँगा?
2 you have been snared by the words of your mouth, caught by the words of your mouth. क्या तू अपने वादे से बँधा हुआ, अपने मुँह के अलफ़ाज़ से फँसा हुआ है?
3 Then do this, my son, and free yourself, for you are now at your neighbor's mercy: go, humble yourself, and plead with your neighbor. ऐसा करने से तू अपने पड़ोसी के हाथ में आ गया है, इसलिए अपनी जान को छुड़ाने के लिए उसके सामने औंधे मुँह होकर उसे अपनी मिन्नत-समाजत से तंग कर।
4 Give no sleep to your eyes, no slumber to your eyelids. अपनी आँखों को सोने न दे, अपने पपोटों को ऊँघने न दे जब तक तू इस ज़िम्मादारी से फ़ारिग़ न हो जाए।
5 Free yourself like a gazelle from the hand, like a bird from the hand of the trapper. जिस तरह ग़ज़ाल शिकारी के हाथ से और परिंदा चिड़ीमार के हाथ से छूट जाता है उसी तरह सिर-तोड़ कोशिश कर ताकि तेरी जान छूट जाए।
6 Go to the ant, you sluggard; consider her ways and be wise. ऐ काहिल, चियूँटी के पास जाकर उस की राहों पर ग़ौर कर! उसके नमूने से हिकमत सीख ले।
7 Without having any chief, officer, or ruler, उस पर न सरदार, न अफ़सर या हुक्मरान मुक़र्रर है,
8 she prepares her bread in summer and gathers her food in harvest. तो भी वह गरमियों में सर्दियों के लिए खाने का ज़ख़ीरा कर रखती, फ़सल के दिनों में ख़ूब ख़ुराक इकट्ठी करती है।
9 How long will you lie there, sluggard? When will you arise from your sleep? ऐ काहिल, तू मज़ीद कब तक सोया रहेगा, कब जाग उठेगा?
10 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest, तू कहता है, “मुझे थोड़ी देर सोने दे, थोड़ी देर ऊँघने दे, थोड़ी देर हाथ पर हाथ धरे बैठने दे ताकि आराम कर सकूँ।”
11 and poverty will come upon you like a robber, and scarcity like an armed man. लेकिन ख़बरदार, जल्द ही ग़ुरबत राहज़न की तरह तुझ पर आएगी, मुफ़लिसी हथियार से लेस डाकू की तरह तुझ पर टूट पड़ेगी।
12 A worthless person, a wicked man, goes about with crooked speech, बदमाश और कमीना किस तरह पहचाना जाता है? वह मुँह में झूट लिए फिरता है,
13 winks with his eyes, signals with his feet, points with his fingers, अपनी आँखों, पाँवों और उँगलियों से इशारा करके तुझे फ़रेब के जाल में फँसाने की कोशिश करता है।
14 with perverted heart he devises evil, continually sowing discord; उसके दिल में कजी है, और वह हर वक़्त बुरे मनसूबे बाँधने में लगा रहता है। जहाँ भी जाए वहाँ झगड़े छिड़ जाते हैं।
15 therefore calamity will come upon him suddenly; in a moment he will be broken beyond healing. लेकिन ऐसे शख़्स पर अचानक ही आफ़त आएगी। एक ही लमहे में वह पाश पाश हो जाएगा। तब उसका इलाज नामुमकिन होगा।
16 There are six things our Father hates, seven that are detestable to him: रब छः चीज़ों से नफ़रत बल्कि सात चीज़ों से घिन खाता है,
17 haughty eyes, a lying tongue, and hands that shed innocent blood, वह आँखें जो ग़ुरूर से देखती हैं, वह ज़बान जो झूट बोलती है, वह हाथ जो बेगुनाहों को क़त्ल करते हैं,
18 a heart that devises wicked plans, feet that hurry to run to evil, वह दिल जो बुरे मनसूबे बाँधता है, वह पाँव जो दूसरों को नुक़सान पहुँचाने के लिए भागते हैं,
19 a false witness who breathes out lies, and one who sows discord among brothers. वह गवाह जो अदालत में झूट बोलता और वह जो भाइयों में झगड़ा पैदा करता है।
20 My son, keep your father's commandment, and do not forsake your mother's teaching. मेरे बेटे, अपने बाप के हुक्म से लिपटा रह, और अपनी माँ की हिदायत नज़रंदाज़ न कर।
21 Bind them on your heart always; tie them around your neck. उन्हें यों अपने दिल के साथ बाँधे रख कि कभी दूर न हो जाएँ। उन्हें हार की तरह अपने गले में डाल ले।
22 When you walk, they will lead you; when you lie down, they will watch over you; and when you awake, they will talk with you. चलते वक़्त वह तेरी राहनुमाई करें, आराम करते वक़्त तेरी पहरादारी करें, जागते वक़्त तुझसे हमकलाम हों।
23 For the commandment is a lamp and the teaching a light, and the reproofs of discipline are the way of life, क्योंकि बाप का हुक्म चराग़ और माँ की हिदायत रौशनी है, तरबियत की डाँट-डपट ज़िंदगीबख़्श राह है।
24 to keep you from the evil woman, from the smooth tongue of the adulteress. यों तू बदकार औरत और दूसरे की ज़िनाकार बीवी की चिकनी-चुपड़ी बातों से महफ़ूज़ रहेगा।
25 Do not desire her beauty in your heart, and do not let her capture you with her eyelashes; दिल में उसके हुस्न का लालच न कर, ऐसा न हो कि वह पलक मार मारकर तुझे पकड़ ले।
26 for the price of a prostitute is only a loaf of bread, but a married woman hunts down a precious life. क्योंकि गो कसबी आदमी को उसके पैसे से महरूम करती है, लेकिन दूसरे की ज़िनाकार बीवी उस की क़ीमती जान का शिकार करती है।
27 Can a man carry fire next to his chest and his clothes not be burned? क्या इनसान अपनी झोली में भड़कती आग यों उठाकर फिर सकता है कि उसके कपड़े न जलें?
28 Or can one walk on hot coals and his feet not be scorched? या क्या कोई दहकते कोयलों पर यों फिर सकता है कि उसके पाँव झुलस न जाएँ?
29 So is he who sleeps with his neighbor's wife; none who touches her will go unpunished. इसी तरह जो किसी दूसरे की बीवी से हमबिसतर हो जाए उसका अंजाम बुरा है, जो भी दूसरे की बीवी को छेड़े उसे सज़ा मिलेगी।
30 People do not despise a thief if he steals to satisfy his appetite when he is hungry, जो भूक के मारे अपना पेट भरने के लिए चोरी करे उसे लोग हद से ज़्यादा हक़ीर नहीं जानते,
31 but if he is caught, he will pay sevenfold; he will give all the goods of his house. हालाँकि उसे चोरी किए हुए माल को सात गुना वापस करना है और उसके घर की दौलत जाती रहेगी।
32 He who commits adultery lacks sense; he who does it destroys himself. लेकिन जो किसी दूसरे की बीवी के साथ ज़िना करे वह बेअक़्ल है। जो अपनी जान को तबाह करना चाहे वही ऐसा करता है।
33 He will get wounds and dishonor, and his disgrace will not be wiped away. उस की पिटाई और बेइज़्ज़ती की जाएगी, और उस की शरमिंदगी कभी नहीं मिटेगी।
34 For jealousy makes a man furious, and he will show no mercy in the day of vengeance. क्योंकि शौहर ग़ैरत खाकर और तैश में आकर बेरहमी से बदला लेगा।
35 He will accept no compensation; he will refuse no matter how large the bribe. न वह कोई मुआवज़ा क़बूल करेगा, न रिश्वत लेगा, ख़ाह कितनी ज़्यादा क्यों न हो।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

urdgvh

Copyright © 2019 Urdu Geo Version. CC-BY-ND-NC
Urdu Geo Version (Hindi Script) · Creative Commons - Attribution-NonCommercial-NoDerivs [CC BY-NC-ND]