Skip to content
The Believer's Library

Urdu Geo Version (Hindi Script)

Proverbs 31 urdgvh

Show urdgvh only
Verse × ×
1 The words of King Lemuel—an oracle his mother taught him: ज़ैल में मस्सा के बादशाह लमुएल की कहावतें हैं। उस की माँ ने उसे यह तालीम दी,
2 What, my son? What, son of my womb? What, son of my vows? ऐ मेरे बेटे, मेरे पेट के फल, जो मेरी मन्नतों से पैदा हुआ, मैं तुझे क्या बताऊँ?
3 Do not give your strength to women, or your ways to those who destroy kings. अपनी पूरी ताक़त औरतों पर ज़ाया न कर, उन पर जो बादशाहों की तबाही का बाइस हैं।
4 It is not for kings, Lemuel—not for kings to drink wine, or for rulers to crave strong drink. ऐ लमुएल, बादशाहों के लिए मै पीना मुनासिब नहीं, हुक्मरानों के लिए शराब की आरज़ू रखना मौज़ूँ नहीं।
5 For if they drink, they will forget what is decreed and pervert the rights of all the oppressed. ऐसा न हो कि वह पी पीकर क़वानीन भूल जाएँ और तमाम मज़लूमों का हक़ मारें।
6 Give strong drink to one who is perishing, and wine to those in bitter distress. शराब उन्हें पिला जो तबाह होनेवाले हैं, मै उन्हें पिला जो ग़म खाते हैं,
7 Let them drink and forget their poverty, and remember their misery no more. ऐसे ही पी पीकर अपनी ग़ुरबत और मुसीबत भूल जाएँ।
8 Open your mouth for the voiceless, for the rights of all who are left destitute. अपना मुँह उनके लिए खोल जो बोल नहीं सकते, उनके हक़ में जो ज़रूरतमंद हैं।
9 Open your mouth, judge righteously, and defend the rights of the poor and needy. अपना मुँह खोलकर इनसाफ़ से अदालत कर और मुसीबतज़दा और ग़रीबों के हुक़ूक़ महफ़ूज़ रख।
10 A woman of valor—who can find her? She is far more precious than jewels. सुघड़ बीवी कौन पा सकता है? ऐसी औरत मोतियों से कहीं ज़्यादा बेशक़ीमत है।
11 The heart of her husband trusts in her, and he will lack nothing of value. उस पर उसके शौहर को पूरा एतमाद है, और वह नफ़ा से महरूम नहीं रहेगा।
12 She does him good and not harm, all the days of her life. उम्र-भर वह उसे नुक़सान नहीं पहुँचाएगी बल्कि बरकत का बाइस होगी।
13 She seeks out wool and flax, and works with willing hands. वह ऊन और सन चुनकर बड़ी मेहनत से धागा बना लेती है।
14 She is like the merchant ships, bringing her food from afar. तिजारती जहाज़ों की तरह वह दूर-दराज़ इलाक़ों से अपनी रोटी ले आती है।
15 She rises while it is still night, provides food for her household, and portions for her servant girls. वह पौ फटने से पहले ही जाग उठती है ताकि अपने घरवालों के लिए खाना और अपनी नौकरानियों के लिए उनका हिस्सा तैयार करे।
16 She considers a field and buys it; from the fruit of her hands she plants a vineyard. सोच-बिचार के बाद वह खेत ख़रीद लेती, अपने कमाए हुए पैसों से अंगूर का बाग़ लगा लेती है।
17 She wraps herself in strength and makes her arms strong. ताक़त से कमरबस्ता होकर वह अपने बाज़ुओं को मज़बूत करती है।
18 She perceives that her trading is profitable; her lamp does not go out at night. वह महसूस करती है, “मेरा कारोबार फ़ायदामंद है,” इसलिए उसका चराग़ रात के वक़्त भी नहीं बुझता।
19 She puts her hands to the spinning staff, and her hands grasp the spindle. उसके हाथ हर वक़्त ऊन और कतान कातने में मसरूफ़ रहते हैं।
20 She opens her hand to the poor and reaches out her hands to the needy. वह अपनी मुट्ठी मुसीबतज़दों और ग़रीबों के लिए खोलकर उनकी मदद करती है।
21 She has no fear for her household when it snows, for all her household are clothed in scarlet. जब बर्फ़ पड़े तो उसे घरवालों के बारे में कोई डर नहीं, क्योंकि सब गरम गरम कपड़े पहने हुए हैं।
22 She makes coverings for herself; her clothing is fine linen and purple. अपने बिस्तर के लिए वह अच्छे कम्बल बना लेती, और ख़ुद वह बारीक कतान और अरग़वानी रंग के लिबास पहने फिरती है।
23 Her husband is known in the gates, when he sits among the elders of the land. शहर के दरवाज़े में बैठे मुल्क के बुज़ुर्ग उसके शौहर से ख़ूब वाक़िफ़ हैं, और जब कभी कोई फ़ैसला करना हो तो वह भी शूरा में शरीक होता है।
24 She makes linen garments and sells them, and supplies sashes to the merchants. बीवी कपड़ों की सिलाई करके उन्हें फ़रोख़्त करती है, सौदागर उसके कमरबंद ख़रीद लेते हैं।
25 Strength and dignity are her clothing, and she laughs at the days to come. वह ताक़त और वक़ार से मुलब्बस रहती और हँसकर आनेवाले दिनों का सामना करती है।
26 She opens her mouth with wisdom, and faithful instruction is on her tongue. वह हिकमत से बात करती, और उस की ज़बान पर शफ़ीक़ तालीम रहती है।
27 She watches over the ways of her household and does not eat the bread of idleness. वह सुस्ती की रोटी नहीं खाती बल्कि अपने घर में हर मामले की देख-भाल करती है।
28 Her children rise up and call her blessed; her husband also, and he praises her: उसके बेटे खड़े होकर उसे मुबारक कहते हैं, उसका शौहर भी उस की तारीफ़ करके कहता है,
29 "Many daughters have done valiantly, but you surpass them all." “बहुत-सी औरतें सुघड़ साबित हुई हैं, लेकिन तू उन सब पर सबक़त रखती है!”
30 Charm is deceptive and beauty is fleeting, but a woman who reveres our Father—she will be praised. दिलफ़रेबी, धोका और हुस्न पल-भर का है, लेकिन जो औरत अल्लाह का ख़ौफ़ माने वह क़ाबिले-तारीफ़ है।
31 Give her the fruit of her hands, and let her works praise her in the gates. उसे उस की मेहनत का अज्र दो! शहर के दरवाज़ों में उसके काम उस की सताइश करें!।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

urdgvh

Copyright © 2019 Urdu Geo Version. CC-BY-ND-NC
Urdu Geo Version (Hindi Script) · Creative Commons - Attribution-NonCommercial-NoDerivs [CC BY-NC-ND]