Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The proverbs of Solomon: A wise son brings joy to his father, but a foolish son brings grief to his mother. सुलैमान के नीतिवचन। बुद्धिमान पुत्र से पिता आनंदित होता है, परंतु मूर्ख पुत्र अपनी माता के दुःख का कारण होता है।
2 Treasures gained by wickedness do not profit, but righteousness rescues from death. दुष्‍टता से प्राप्‍त धन से लाभ नहीं होता, परंतु धार्मिकता मृत्यु से छुड़ाती है।
3 Our Father will not let the righteous go hungry, but he thwarts the craving of the wicked. यहोवा धर्मी को भूखा नहीं रहने देता, परंतु वह दुष्‍टों की लालसाओं पर पानी फेर देता है।
4 Lazy hands make you poor, but diligent hands bring wealth. ढीले हाथों से काम करनेवाला निर्धन हो जाता है, परंतु परिश्रमी के हाथ उसे धनी बना देते हैं।
5 He who gathers in summer is a prudent son, but he who sleeps during harvest is a son who brings shame. जो ग्रीष्मकाल में बटोरता है, वह बुद्धिमान पुत्र है, परंतु जो पुत्र कटनी के समय सोता रहता है, वह लज्‍जा का कारण होता है।
6 Blessings rest on the head of the righteous, but the mouth of the wicked conceals violence. धर्मी पर आशिषें बनी रहती हैं, परंतु दुष्‍टों के मुँह पर हिंसा छाई रहती है।
7 The memory of the righteous is a blessing, but the name of the wicked will rot. धर्मी को स्मरण करके लोग आशीर्वाद देते हैं, परंतु दुष्‍टों का नाम मिट जाएगा।
8 A wise heart accepts commands, but a babbling fool comes to ruin. जो बुद्धिमान है, वह आज्ञाओं को मानता है, परंतु जो बकवादी और मूर्ख है, वह नष्‍ट हो जाएगा।
9 Whoever walks in integrity walks securely, but he who makes his ways crooked will be found out. खराई से चलनेवाला सुरक्षित रहता है, परंतु टेढ़ी चाल चलनेवाले का भेद खुल जाएगा।
10 Whoever winks causes trouble, and a babbling fool comes to ruin. जो नैन से सैन करता है, वह दुःख पहुँचाता है, परंतु जो बकवादी और मूर्ख है, वह नष्‍ट हो जाएगा।
11 The mouth of the righteous is a fountain of life, but the mouth of the wicked conceals violence. धर्मी का मुँह तो जीवन का सोता है, परंतु दुष्‍टों के मुँह पर हिंसा छाई रहती है।
12 Hatred stirs up conflict, but love covers all offenses. बैर से तो झगड़े उत्पन्‍न‍ होते हैं, परंतु प्रेम सब अपराधों को ढाँप देता है।
13 On the lips of the discerning, wisdom is found, but a rod is for the back of one who lacks sense. समझ रखनेवाले की बातों में बुद्धि पाई जाती है, परंतु निर्बुद्धि की पीठ के लिए छड़ी होती है।
14 The wise store up knowledge, but the mouth of a fool invites ruin. बुद्धिमान लोग ज्ञान का संचय करते हैं, परंतु मूर्ख के बोलने से विनाश निकट आता है।
15 The wealth of the rich is their fortified city; the ruin of the poor is their poverty. धनी का धन उसका दृढ़ नगर है, परंतु निर्धन की निर्धनता उसके विनाश का कारण है।
16 The wage of the righteous leads to life; the gain of the wicked leads to sin. धर्मी का परिश्रम जीवन के लिए है, परंतु दुष्‍ट की कमाई पाप का कारण हो जाती है।
17 Whoever accepts discipline is on the path to life, but he who ignores correction leads others astray. जो शिक्षा का पालन करता है, वह जीवन के मार्ग पर है, परंतु जो डाँट से मुँह मोड़ता है, वह भटक जाता है।
18 Whoever conceals hatred is a liar, and whoever spreads slander is a fool. जो बैर को छिपाए रखता है, वह झूठ बोलता है, और जो निंदा फैलाता है, वह मूर्ख है।
19 Where words are many, sin is never absent; but whoever holds his tongue is wise. जहाँ बातें बहुत होती हैं, वहाँ पाप भी होता है, परंतु जो अपनी जीभ पर नियंत्रण रखता है, वह बुद्धिमान है।
20 The tongue of the righteous is choice silver; the heart of the wicked is worth little. धर्मी के वचन तो उत्तम चाँदी के समान हैं, परंतु दुष्‍टों के विचारों का कोई महत्त्व नहीं।
21 The lips of the righteous nourish many, but fools die for lack of sense. धर्मी के वचनों से बहुतों को लाभ होता है, परंतु मूर्ख लोग समझ की कमी के कारण मर जाते हैं।
22 The blessing of our Father brings wealth, and he adds no sorrow with it. धन यहोवा की आशिष से ही प्राप्‍त होता है, और वह उसके साथ दुःख नहीं मिलाता।
23 Doing wickedness is a game to a fool, but wisdom is the delight of a person of understanding. जैसे मूर्ख के लिए दुष्‍टता करना हँसी खेल है, वैसे ही समझदार पुरुष के लिए बुद्धिमानी प्रसन्‍नता लाती है।
24 What the wicked dreads will come upon him, but the desire of the righteous will be granted. दुष्‍ट जिस बात से डरता है वही उस पर आ पड़ेगी, परंतु धर्मी की मनोकामना पूरी की जाएगी।
25 When the storm has passed, the wicked are gone, but the righteous are established forever. जब बवंडर आता है तो दुष्‍ट को उड़ा ले जाता है, परंतु धर्मी सदा स्थिर बना रहता है।
26 Like vinegar to the teeth and smoke to the eyes, so is the sluggard to those who send him. जैसे दाँतों को सिरका और आँखों को धुआँ, वैसे ही आलसी उनको लगता है जो उसे भेजते हैं।
27 The fear of our Father lengthens life, but the years of the wicked will be cut short. यहोवा का भय मानने से आयु बढ़ती है, परंतु दुष्‍टों के वर्ष घटाए जाते हैं।
28 The hope of the righteous brings joy, but the expectation of the wicked will perish. धर्मियों की आशा आनंद लेकर आती है, परंतु दुष्‍टों की आशा टूट जाती है।
29 The way of our Father is a refuge for the blameless, but ruin for those who do evil. यहोवा का मार्ग खरे मनुष्य के लिए तो दृढ़ गढ़, परंतु अनर्थकारियों के लिए विनाश है।
30 The righteous will never be shaken, but the wicked will not remain in the land. धर्मी सदा अटल रहेगा, परंतु दुष्‍ट लोग पृथ्वी पर बने न रहेंगे।
31 The mouth of the righteous yields wisdom, but the perverse tongue will be cut off. धर्मी के मुँह से बुद्धि की बातें निकलती हैं, परंतु कुटिल बातें कहनेवाली जीभ काट डाली जाएगी।
32 The lips of the righteous know what is acceptable, but the mouth of the wicked, only what is perverse. धर्मी जन ग्रहणयोग्य बातें करना जानता है, परंतु दुष्‍ट के मुँह से कुटिल बातें निकलती हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]