Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Hebrews 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So, holy brothers sharing a heavenly call, consider Jesus, the apostle and high priest we confess. इसलिए हे पवित्र भाइयो, तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में सहभागी हो, यीशु पर ध्यान दो जिसे हम प्रेरित और महायाजक मानते हैं।
2 He was faithful to the one who appointed him, as Moses also was in all our Father's house. वह अपने नियुक्‍त करनेवाले के प्रति विश्‍वासयोग्य रहा, जैसा मूसा भी परमेश्‍वर के सारे घराने में रहा।
3 Jesus deserves far more glory than Moses, as a house's builder deserves more honor than the house itself. परंतु यीशु को मूसा से अधिक महिमा के योग्य समझा गया है, जैसे घर बनानेवाले को घर की अपेक्षा अधिक आदर मिलता है।
4 For every house is built by someone, but the builder of all things is our Father. प्रत्येक घर किसी न किसी के द्वारा बनाया जाता है, परंतु जिसने सब वस्तुओं को बनाया वह परमेश्‍वर है।
5 Moses was faithful in all our Father's house, a servant testifying to what would be spoken later. परमेश्‍वर के सारे घराने में मूसा एक सेवक के समान विश्‍वासयोग्य रहा कि उन बातों का साक्षी हो जिनका वर्णन बाद में होने वाला था।
6 But Christ, as son, is faithful over his house. And we are his house—if we hold firm the confidence and hope we boast in. परंतु मसीह परमेश्‍वर के घराने पर एक पुत्र के समान विश्‍वासयोग्य रहा; और यदि हम अपने साहस और अपने आशा के गर्व पर दृढ़ रहें तो हम ही उसका घराना हैं।
7 So, as the Holy Spirit says: "Today, if you hear his voice, अतः जैसा पवित्र आत्मा कहता है : यदि आज तुम उसकी आवाज़ सुनो,
8 do not harden your hearts as you did in the rebellion, on the day of testing in the wilderness, तो अपने मनों को वैसे कठोर न करना, जैसे तुमने जंगल में परीक्षा के दिन मुझे क्रोध दिलाने के समय किया था।
9 where your ancestors put me to the test and saw my works for forty years. जहाँ तुम्हारे पूर्वजों ने जाँचकर मुझे परखा, और चालीस वर्षों तक मेरे कार्यों को देखा।
10 That is why I was angry with that generation, and I said, 'Their hearts are always going astray, and they have not known my ways.' इसलिए मैं उस पीढ़ी से क्रोधित हुआ और मैंने कहा : “इनके मन हर समय भटकते रहते हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं जाना।”
11 So I swore in my anger, 'They will never enter my rest.'" तब मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश नहीं करेंगे।
12 Brothers, watch that none of you has an evil, unbelieving heart that deserts the living Father. हे भाइयो, सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुममें से किसी का मन बुरा और अविश्‍वासी हो और वह तुम्हें जीवित परमेश्‍वर से दूर कर दे।
13 But encourage each other daily, while it is called "today," so none of you becomes hardened by sin's deceit. जब तक “आज का दिन” कहलाता है, तब तक एक दूसरे को प्रतिदिन प्रोत्साहित करते रहो, ताकि तुममें से कोई पाप के छलावे में आकर कठोर न हो जाए—
14 For we have become sharers in Christ, if we truly keep our first confidence firm to the end. यदि हम अपने आरंभिक विश्‍वास को अंत तक दृढ़ता से थामे रहते हैं, तो हम मसीह के सहभागी बन जाते हैं।
15 As it is said: "Today, if you hear his voice, do not harden your hearts as when you rebelled." जैसा कहा गया है : यदि आज तुम उसकी आवाज़ सुनो, तो अपने मनों को वैसे कठोर न करना, जैसे तुमने मुझे क्रोध दिलाने के समय किया था।
16 Who heard and rebelled? Wasn't it all who left Egypt through Moses? वे कौन थे जिन्होंने सुनकर भी विद्रोह किया? क्या वे सब नहीं जो मूसा की अगुवाई में मिस्र से बाहर निकले थे?
17 With whom was he angry forty years? Was it not with those who sinned, whose bodies fell in the wilderness? और परमेश्‍वर चालीस वर्षों तक किन लोगों से क्रोधित रहा? क्या उनसे नहीं जिन्होंने पाप किया था, और जिनके शव जंगल में पड़े रहे?
18 Who did he swear would never enter his rest, except those who disobeyed? और उसने किनसे शपथ खाई कि तुम मेरे विश्राम में कभी प्रवेश नहीं करोगे? क्या उनसे नहीं जिन्होंने आज्ञा नहीं मानी?
19 So we see they couldn't enter because of lack of faith. अतः हम देखते हैं कि अविश्‍वास के कारण वे प्रवेश न कर सके।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]