Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Hebrews 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Since the promise to enter his rest still stands, let us be careful that none of you seems to have missed it. इसलिए जब उसके विश्राम में प्रवेश करने की प्रतिज्ञा अब तक बनी हुई है, तो हम सतर्क रहें, कहीं ऐसा न हो कि तुममें से कोई उससे वंचित रह जाए।
2 We too had good news preached to us, as they did. But the message heard didn't benefit them, since they didn't combine it with faith, as those who listened did. वास्तव में, हमें भी उन्हीं के समान सुसमाचार सुनाया गया है; परंतु जो वचन उन्होंने सुना, उससे उन्हें कुछ लाभ न हुआ, क्योंकि जब उन्होंने उसे सुना तो विश्‍वास के साथ ग्रहण नहीं किया।
3 We who believed enter that rest, as he said: "In my wrath I swore, they will never enter my rest." Yet his works were finished since the foundation of the world. हम जिन्होंने विश्‍वास किया है, उस विश्राम में प्रवेश करते हैं; जैसा उसने कहा है : मैंने क्रोध में आकर शपथ खाई कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश नहीं करेंगे। यद्यपि उसके कार्य जगत की उत्पत्ति के समय से ही पूरे हो गए थे।
4 For somewhere he says of the seventh day: "And our Father rested on the seventh day from all his works." क्योंकि उसने सातवें दिन के विषय में कहीं पर इस प्रकार कहा है : परमेश्‍वर ने सातवें दिन अपने सब कार्यों से विश्राम किया।
5 And again in the same passage he says, "They will never enter my rest." फिर इसी संदर्भ में वह कहता है : वे मेरे विश्राम में प्रवेश नहीं करेंगे।
6 Since it remains that some enter it, and those first given the good news failed to enter through their disobedience, अतः इसमें कुछ लोगों का प्रवेश करना बाकी है। जिन लोगों को पहले सुसमाचार सुनाया गया था, वे तो आज्ञा न मानने के कारण प्रवेश नहीं कर पाए।
7 so again he sets a day, "Today," speaking through David much later, as already said: "Today, if you hear his voice, do not harden your hearts." इसलिए वह फिर से एक विशेष दिन को नियुक्‍त करता है, जिसे बहुत समय के बाद वह दाऊद के द्वारा फिर “आज का दिन” कहता है; जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है : यदि आज तुम उसकी आवाज़ सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करना।
8 For if Joshua had given them rest, our Father would not have spoken later about another day. यदि यहोशू उन्हें विश्राम में प्रवेश करा देता, तो परमेश्‍वर बाद में आने वाले किसी अन्य दिन की चर्चा न करता।
9 So then, there remains a Sabbath rest for the people of our Father. अतः परमेश्‍वर के लोगों के लिए सब्त का विश्राम बाकी है।
10 Whoever has entered our Father's rest has also rested from his works, as our Father did from his own. क्योंकि जिसने उसके विश्राम में प्रवेश कर लिया है, उसने भी परमेश्‍वर के समान अपने कार्यों से विश्राम पाया है।
11 So let's strive to enter that rest, so no one falls by the same pattern of disobedience. इसलिए हम भी उस विश्राम में प्रवेश करने का प्रयत्‍न करें, कहीं ऐसा न हो कि कोई जन उसी प्रकार आज्ञा न मानने के कारण गिर पड़े।
12 For the word of our Father is alive and active, sharper than any two-edged sword, piercing to divide soul and spirit, joints and marrow, discerning the heart's thoughts and intentions. परमेश्‍वर का वचन जीवित, प्रभावशाली और किसी भी दोधारी तलवार से अधिक तेज़ है, जो प्राण और आत्मा, जोड़ों और मज्‍जा को आर-पार भेदकर अलग करता है, और मन के विचारों और अभिप्रायों को परखता है।
13 No creature is hidden from his sight; all lies naked and exposed to the eyes of the one we must answer to. परमेश्‍वर की दृष्‍टि से कोई प्राणी छिपा नहीं है; उसकी आँखों के सामने सब नग्‍न और खुला है। उसी को हमें अपना लेखा देना है।
14 So since we have a great high priest who has passed through the heavens—Jesus, Son of our Father—let's hold firmly to the faith we profess. जबकि हमारे पास ऐसा बड़ा महायाजक है जो आकाशमंडल से होकर गया, अर्थात् परमेश्‍वर का पुत्र यीशु, तो आओ, हम अपने विश्‍वास के अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहें।
15 We have no high priest unable to sympathize with our weaknesses, but one tested in every way as we are, yet without sin. क्योंकि हमारा महायाजक ऐसा नहीं है जो हमारी निर्बलताओं में हमसे सहानुभूति न रख सके। वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, फिर भी निष्पाप निकला।
16 Let us then approach the throne of grace boldly, so we may receive mercy and find grace to help us in time of need. अतः हम साहस के साथ अनुग्रह के सिंहासन के पास आएँ, ताकि हम पर दया हो और अनुग्रह पाएँ कि आवश्यकता के समय हमारी सहायता हो।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]