Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Proverbs 6 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 My son, if you have put up security for your neighbor, if you have shaken hands in pledge for a stranger, मेरे पुत्र, यदि तुम अपने पड़ोसी के लिए ज़मानत दे बैठे हो, किसी अपरिचित के लिए वचनबद्ध हुए हो,
2 you have been snared by the words of your mouth, caught by the words of your mouth. यदि तुम वचन देकर फंस गए हो, तुम्हारे ही शब्दों ने तुम्हें विकट परिस्थिति में ला रखा है,
3 Then do this, my son, and free yourself, for you are now at your neighbor's mercy: go, humble yourself, and plead with your neighbor. तब मेरे पुत्र, ऐसा करना कि तुम स्वयं को बचा सको, क्योंकि इस समय तो तुम अपने पड़ोसी के हाथ में आ चुके हो: तब अब अपने पड़ोसी के पास चले जाओ, और उसको नम्रता से मना लो!
4 Give no sleep to your eyes, no slumber to your eyelids. यह समय निश्चिंत बैठने का नहीं है, नींद में समय नष्ट न करना.
5 Free yourself like a gazelle from the hand, like a bird from the hand of the trapper. इस समय तुम्हें अपनी रक्षा उसी हिरणी के समान करना है, जो शिकारी से बचने के लिए अपने प्राण लेकर भाग रही है, जैसे पक्षी जाल डालनेवाले से बचकर उड़ जाता है.
6 Go to the ant, you sluggard; consider her ways and be wise. ओ आलसी, जाकर चींटी का ध्यान कर; उनके कार्य पर विचार कर और ज्ञानी बन जा!
7 Without having any chief, officer, or ruler, बिना किसी प्रमुख, अधिकारी अथवा प्रशासक के,
8 she prepares her bread in summer and gathers her food in harvest. वह ग्रीष्मकाल में ही अपना आहार जमा कर लेती है क्योंकि वह कटनी के अवसर पर अपना भोजन एकत्र करती रहती है.
9 How long will you lie there, sluggard? When will you arise from your sleep? ओ आलसी, तू कब तक ऐसे लेटा रहेगा? कब टूटेगी तेरी नींद?
10 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest, थोड़ी और नींद, थोड़ा और विश्राम, कुछ देर और हाथ पर हाथ रखे हुए विश्राम,
11 and poverty will come upon you like a robber, and scarcity like an armed man. तब देखना निर्धनता कैसे तुझ पर डाकू के समान टूट पड़ती है और गरीबी, सशस्त्र पुरुष के समान.
12 A worthless person, a wicked man, goes about with crooked speech, बुरा व्यक्ति निकम्मा ही सिद्ध होता है, उसकी बातों में हेरा-फेरी होती है,
13 winks with his eyes, signals with his feet, points with his fingers, वह पलकें झपका कर, अपने पैरों के द्वारा तथा उंगली से इशारे करता है,
14 with perverted heart he devises evil, continually sowing discord; वह अपने कपटी हृदय से बुरी युक्तियां सोचता तथा निरंतर ही कलह को उत्पन्‍न करता रहता है.
15 therefore calamity will come upon him suddenly; in a moment he will be broken beyond healing. परिणामस्वरूप विपत्ति उस पर एकाएक आ पड़ेगी; क्षण मात्र में उस पर असाध्य रोग का प्रहार हो जाएगा.
16 There are six things our Father hates, seven that are detestable to him: छः वस्तुएं याहवेह को अप्रिय हैं, सात से उन्हें घृणा है:
17 haughty eyes, a lying tongue, and hands that shed innocent blood, घमंड से भरी आंखें, झूठ बोलने वाली जीभ, वे हाथ, जो निर्दोष की हत्या करते हैं,
18 a heart that devises wicked plans, feet that hurry to run to evil, वह मस्तिष्क, जो बुरी योजनाएं सोचता रहता है, बुराई के लिए तत्पर पांव,
19 a false witness who breathes out lies, and one who sows discord among brothers. झूठ पर झूठ उगलता हुआ साक्षी तथा वह व्यक्ति, जो भाइयों के मध्य कलह निर्माण करता है.
20 My son, keep your father's commandment, and do not forsake your mother's teaching. मेरे पुत्र, अपने पिता के आदेश पालन करते रहना, अपनी माता की शिक्षा का परित्याग न करना.
21 Bind them on your heart always; tie them around your neck. ये सदैव तुम्हारे हृदय में स्थापित रहें; ये सदैव तुम्हारे गले में लटके रहें.
22 When you walk, they will lead you; when you lie down, they will watch over you; and when you awake, they will talk with you. जब तुम आगे बढ़ोगे, ये तुम्हारा मार्गदर्शन करेंगे; जब तुम विश्राम करोगे, ये तुम्हारे रक्षक होंगे; और जब तुम जागोगे, तो ये तुमसे बातें करेंगे.
23 For the commandment is a lamp and the teaching a light, and the reproofs of discipline are the way of life, आदेश दीपक एवं शिक्षा प्रकाश है, तथा ताड़ना सहित अनुशासन जीवन का मार्ग हैं,
24 to keep you from the evil woman, from the smooth tongue of the adulteress. कि बुरी स्त्री से तुम्हारी रक्षा की जा सके व्यभिचारिणी की मीठी-मीठी बातों से.
25 Do not desire her beauty in your heart, and do not let her capture you with her eyelashes; मन ही मन उसके सौंदर्य की कामना न करना, उसके जादू से तुम्हें वह अधीन न करने पाए.
26 for the price of a prostitute is only a loaf of bread, but a married woman hunts down a precious life. वेश्या मात्र एक भोजन के द्वारा मोल ली जा सकती है, किंतु दूसरे पुरुष की औरत तुम्हारे खुद के जीवन को लूट लेती है.
27 Can a man carry fire next to his chest and his clothes not be burned? क्या यह संभव है कि कोई व्यक्ति अपनी छाती पर आग रखे और उसके वस्त्र न जलें?
28 Or can one walk on hot coals and his feet not be scorched? अथवा क्या कोई जलते कोयलों पर चले और उसके पैर न झुलसें?
29 So is he who sleeps with his neighbor's wife; none who touches her will go unpunished. यही नियति है उस व्यक्ति की, जो पड़ोसी की पत्नी के साथ यौनाचार करता है; उसके साथ इस रूप से संबंधित हर एक व्यक्ति का दंड निश्चित है.
30 People do not despise a thief if he steals to satisfy his appetite when he is hungry, लोगों की दृष्टि में वह व्यक्ति घृणास्पद नहीं होता जिसने अतिशय भूख मिटाने के लिए भोजन चुराया है,
31 but if he is caught, he will pay sevenfold; he will give all the goods of his house. हां, यदि वह चोरी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे उसका सात गुणा लौटाना पड़ता है, इस स्थिति में उसे अपना सब कुछ देना पड़ सकता है.
32 He who commits adultery lacks sense; he who does it destroys himself. वह, जो व्यभिचार में लिप्‍त हो जाता है, निरा मूर्ख है; वह, जो यह सब कर रहा है, स्वयं का विनाश कर रहा है.
33 He will get wounds and dishonor, and his disgrace will not be wiped away. घाव और अपमान उसके अंश होंगे, उसकी नामधराई मिटाई न जा सकेगी.
34 For jealousy makes a man furious, and he will show no mercy in the day of vengeance. ईर्ष्या किसी भी व्यक्ति को क्रोध में भड़काती है, प्रतिशोध की स्थिति में उसकी सुरक्षा संभव नहीं.
35 He will accept no compensation; he will refuse no matter how large the bribe. उसे कोई भी क्षतिपूर्ति स्वीकार्य नहीं होती; कितने भी उपहार उसे लुभा न सकेंगे.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]