Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Titus 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 But as for you, speak what is fitting for sound teaching. परंतु तू ऐसी बातें कहा कर जो खरी शिक्षा के अनुरूप हों।
2 Older men are to be sober-minded, dignified, self-controlled, sound in faith, love, and patient endurance. वृद्ध पुरुष संयमी, सम्माननीय, और समझदार हों, तथा वे विश्‍वास, प्रेम और धैर्य में अटल हों।
3 Older women likewise: deeply respectful in behavior, not slanderers, not enslaved to much wine, but teachers of what is good, इसी प्रकार वृद्ध स्‍त्रियों का आचरण भी पवित्र हो। वे न तो दोष लगानेवाली और न ही पियक्‍कड़ हों, बल्कि अच्छी बातें सिखानेवाली हों,
4 so that they may train the young women to love their husbands and to love their children, ताकि वे जवान स्‍त्रियों को सिखा सकें कि वे अपने-अपने पति और बच्‍चों से प्रीति रखनेवाली,
5 self-controlled, pure, working at home, good, submissive to their own husbands, so our Father's word isn't insulted. समझदार, पवित्र आचरण रखनेवाली, कुशल गृहणी, भली और अपने-अपने पति के अधीन रहनेवाली हों, जिससे परमेश्‍वर के वचन की निंदा न हो।
6 Likewise urge the younger men to be self-controlled. इसी प्रकार जवान पुरुषों को भी संयमी होने के लिए प्रोत्साहित कर।
7 In everything be an example of good works, with integrity and dignity in your teaching, तू स्वयं सब बातों में भले कार्यों का आदर्श बन। तेरी शिक्षा में शुद्धता और गंभीरता हो,
8 healthy words beyond criticism, so any opponent is ashamed, with nothing bad to say about us. और तेरा वचन ऐसा खरा हो जिसकी निंदा न की जा सके, ताकि विरोधी को हमारे विषय में कुछ भी बुरा कहने का अवसर न मिले और वह लज्‍जित हो।
9 Slaves must submit to their own masters in everything, pleasing them, not talking back, दासों को चाहिए कि वे सब बातों में अपने-अपने स्वामियों की अधीनता में रहें, उन्हें प्रसन्‍न रखें तथा पलटकर जवाब न दें,
10 not stealing, but showing complete, good faithfulness, so they adorn, in everything, the teaching of our Father, our Savior. चोरी चालाकी न करें, बल्कि अपनी पूर्ण विश्‍वासयोग्यता प्रकट करें ताकि सब बातों में वे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर की शिक्षा की शोभा बढ़ाएँ।
11 For the grace of our Father has appeared, bringing salvation to all people, परमेश्‍वर का अनुग्रह सब मनुष्यों के उद्धार के लिए प्रकट हुआ है,
12 teaching us to reject wickedness and worldly desires, and live self-controlled, upright, and godly lives in this present age, और हमें सिखाता है कि हम अभक्‍ति और सांसारिक अभिलाषाओं का इनकार करके इस युग में संयम, धार्मिकता और भक्‍ति का जीवन बिताएँ,
13 waiting for the blessed hope and glorious appearing of our great God and Savior, Jesus Christ, और उस धन्य आशा की अर्थात् अपने महान परमेश्‍वर और उद्धारकर्ता, यीशु मसीह के महिमा में प्रकट होने की प्रतीक्षा करते रहें,
14 who gave himself for us to redeem us from all lawlessness and purify for himself a people of his own, eager for good works. जिसने अपने आपको हमारे लिए दे दिया ताकि हर प्रकार के अधर्म से हमें छुड़ा ले, और शुद्ध करके अपने लिए एक ऐसी निज प्रजा बना ले जो भले कार्यों को करने में उत्साही हो।
15 Declare these things; encourage and rebuke with all authority. Let no one disregard you. इन बातों को पूरे अधिकार के साथ कह, प्रोत्साहित कर और समझा। कोई तुझे तुच्छ न समझे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]