Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Titus 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Remind them to submit to rulers and authorities, obey, and be ready for every good work, लोगों को स्मरण दिला कि वे शासकों और अधिकारियों की अधीनता में रहें, और उनकी आज्ञा मानें, तथा हर भले कार्य के लिए तैयार रहें।
2 to slander no one, avoid quarreling, be gentle, and show complete consideration to everyone. वे किसी की निंदा न करें, लड़ाई-झगड़ा न करें, शालीन हों और सब मनुष्यों के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें।
3 We too were once foolish, disobedient, deceived, enslaved to various desires and pleasures, living in malice and envy, hated, hating one another. हम भी पहले निर्बुद्धि, आज्ञा न माननेवाले, भ्रम में पड़े हुए, तथा विभिन्‍न‍ प्रकार की लालसाओं और भोग-विलास के दासत्व में थे, तथा बुराई और ईर्ष्या में जीवन व्यतीत करते थे। हम घृणित थे और एक दूसरे से घृणा करते थे।
4 But when the goodness and loving kindness of our Father, our Savior, appeared, परंतु जब हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर की कृपा और मनुष्यों के प्रति उसका प्रेम प्रकट हुआ,
5 he saved us—not for righteous deeds we did, but by his mercy, through washing of new birth and renewal by the Holy Spirit, तो उसने हमारा उद्धार किया—उसने यह हमारे द्वारा किए गए धर्म के कार्यों के कारण नहीं, बल्कि अपनी दया के अनुसार पवित्र आत्मा के द्वारा नए जन्म और नए किए जाने के स्‍नान से किया।
6 whom he poured out on us richly through Jesus Christ our Savior, इसी पवित्र आत्मा को उसने हमारे उद्धारकर्ता यीशु मसीह के द्वारा हम पर बहुतायत से उंडेला,
7 so that, justified by his grace, we might become heirs in the hope of eternal life. ताकि हम उसके अनुग्रह से धर्मी ठहराए जाकर, अनंत जीवन की आशा के अनुसार उत्तराधिकारी बन जाएँ।
8 This word is trustworthy: I want you to insist on these things, so that those who trust our Father take care to devote themselves to good works. These things are good and helpful to everyone. यह बात सच है, और मैं चाहता हूँ कि तू इन बातों के विषय में दृढ़ता से बोले ताकि जिन्होंने परमेश्‍वर पर विश्‍वास किया है, वे भले कार्य करने पर मन लगाएँ। ये बातें मनुष्यों के लिए उत्तम और लाभदायक हैं।
9 But avoid foolish controversies, genealogies, disputes, and quarrels about the law, for they are useless and worthless. परंतु मूर्खतापूर्ण विवादों और वंशावलियों, तथा व्यवस्था से संबंधित मतभेदों और झगड़ों से दूर रह; क्योंकि वे अहितकारी और व्यर्थ हैं।
10 Warn a divisive person once, then a second time; after that, have nothing more to do with him, फूट डालनेवाले मनुष्य को पहली और दूसरी बार चेतावनी देकर उससे दूर रह।
11 knowing that such a person is warped and sinful; he stands self-condemned. यह जान ले कि ऐसा मनुष्य पथभ्रष्‍ट हो गया है और पाप करता रहता है; और वह स्वयं को दोषी ठहराता है।
12 When I send Artemas or Tychicus to you, do your best to come to me at Nicopolis, since I've decided to winter there. जब मैं अरतिमास या तुखिकुस को तेरे पास भेजूँ तो निकुपुलिस में मेरे पास आने का प्रयत्‍न करना, क्योंकि मैंने वहीं शीतकाल बिताने का निर्णय किया है।
13 Quickly send Zenas the lawyer and Apollos on their way; see they lack nothing. वकील जेनास और अपुल्‍लोस की यात्रा में हर संभव सहायता करना, ताकि उन्हें किसी बात की घटी न हो।
14 Let our people also learn to devote themselves to good works, meeting urgent needs, and not be unproductive. हमारे लोग भी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भले कार्य करना सीखें ताकि वे निष्फल न रहें।
15 All those with me greet you. Greet those who love us in faith. Grace be with all of you. मेरे सब साथियों का तुझे नमस्कार। विश्‍वास के कारण हमसे प्रीति रखनेवालों को भी नमस्कार। तुम सब पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]