Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 18 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then Jesus told them a parable about the need to always pray and never lose heart. फिर यीशु ने उनसे इस विषय में कि सदा प्रार्थना करना और निराश न होना कितना आवश्यक है, एक दृष्‍टांत कहा :
2 "In a certain town there was a judge who neither feared God nor respected people. “किसी नगर में एक न्यायाधीश रहता था जो परमेश्‍वर का भय नहीं मानता था और न ही किसी मनुष्य की परवाह करता था।
3 A widow in that town kept coming to him, saying, 'Grant me justice against my opponent.' उसी नगर में एक विधवा रहती थी और वह उसके पास आ आकर कहती थी, ‘मेरा न्याय चुकाकर मेरे मुद्दई से मुझे बचा।’
4 For a while he refused, but then said to himself, 'Though I don't fear God nor respect people, कुछ समय तक तो वह नहीं माना, परंतु बाद में उसने अपने मन में कहा, ‘भले ही मैं परमेश्‍वर से नहीं डरता और न ही किसी मनुष्य की परवाह करता हूँ,
5 since this widow keeps troubling me, I'll grant her justice, so she doesn't wear me out with her endless visits.'" फिर भी मैं उसका न्याय चुकाऊँगा क्योंकि यह विधवा मुझे तंग करती रहती है, कहीं ऐसा न हो कि वह आ आकर मेरी नाक में दम कर दे।’ ”
6 And the Lord said, "Listen to what the unjust judge says. फिर प्रभु ने कहा,“सुनो, वह अधर्मी न्यायाधीश क्या कहता है;
7 Won't our Father bring justice for his chosen ones who cry to him day and night? Will he keep delaying? तो क्या परमेश्‍वर अपने चुने हुओं का न्याय न चुकाएगा जो दिन और रात उसे पुकारते रहते हैं? क्या वह उनके विषय में देर करेगा?
8 I tell you, he will grant them justice quickly. But when the Son of Man comes, will he find faith on earth?" मैं तुमसे कहता हूँ कि वह शीघ्र उनका न्याय चुकाएगा। फिर भी जब मनुष्य का पुत्र आएगा, तो क्या वह पृथ्वी पर विश्‍वास पाएगा?”
9 He also told this parable to some who trusted in themselves as righteous and despised everyone else: तब यीशु ने उनसे भी, जो अपने आपको धर्मी मानते थे और दूसरों को तुच्छ समझते थे, यह दृष्‍टांत कहा :
10 "Two men went up to the temple to pray, one a Pharisee and the other a tax collector. “दो मनुष्य मंदिर में प्रार्थना करने के लिए गए, एक फरीसी था और दूसरा कर वसूलनेवाला।
11 The Pharisee stood and prayed about himself: 'God, I thank you I'm not like other people—robbers, wrongdoers, adulterers—or even like this tax collector.' वह फरीसी खड़ा होकर अपने मन में इस प्रकार प्रार्थना करने लगा, ‘हे परमेश्‍वर, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि मैं अन्य मनुष्यों के समान लुटेरा, अधर्मी और व्यभिचारी नहीं हूँ, और न ही इस कर वसूलनेवाले के समान हूँ।
12 'I fast twice a week; I give a tenth of all I get.' मैं सप्‍ताह में दो बार उपवास करता हूँ, और जितना मुझे मिलता है उन सब का दशमांश देता हूँ।’
13 But the tax collector, standing far off, would not even raise his eyes to heaven, but beat his chest, saying, 'our Father, have mercy on me, a sinner.' “परंतु कर वसूलनेवाले ने दूर खड़े होकर अपनी आँखें स्वर्ग की ओर उठाना भी नहीं चाहा, बल्कि अपनी छाती पीट-पीटकर कहने लगा, ‘हे परमेश्‍वर, मुझ पापी पर दया कर।’
14 I tell you, this man went to his home justified, not the other. Everyone who lifts himself up will be humbled; the one who humbles himself will be lifted up." मैं तुमसे कहता हूँ, यही मनुष्य धर्मी ठहराया जाकर अपने घर गया, न कि वह दूसरा मनुष्य; क्योंकि प्रत्येक जो अपने आपको ऊँचा उठाता है वह नीचा किया जाएगा, परंतु जो अपने आपको दीन करता है वह ऊँचा उठाया जाएगा।”
15 People were even bringing their infants to him to touch them, but the disciples saw this and warned them off. लोग अपने शिशुओं को भी यीशु के पास लाने लगे कि वह उन पर हाथ रखे; परंतु यह देखकर शिष्य उन्हें डाँटने लगे।
16 But Jesus called the children to him and said, "Let the children come to me; don't stop them—the kingdom of our Father belongs to ones like these. परंतु यीशु ने उन्हें अपने पास बुलाया और कहा,“बच्‍चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि परमेश्‍वर का राज्य ऐसों ही का है।
17 Truly I tell you: whoever doesn't accept the kingdom of our Father like a little child will never enter it." मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो कोई परमेश्‍वर के राज्य को एक बच्‍चे के समान स्वीकार नहीं करता, वह उसमें कभी प्रवेश नहीं करेगा।”
18 A certain ruler asked him, "Good Teacher, what must I do to inherit eternal life?" फिर किसी प्रधान ने उससे यह पूछा, “हे उत्तम गुरु! अनंत जीवन का उत्तराधिकारी होने के लिए मैं क्या करूँ?”
19 Jesus said to him, "Why call me good? No one is good except our Father alone. यीशु ने उससे कहा,“तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? केवल एक अर्थात् परमेश्‍वर को छोड़ कोई उत्तम नहीं।
20 You know the commandments: 'Do not commit adultery, Do not murder, Do not steal, Do not testify falsely, Honor your father and mother.'" आज्ञाओं को तो तू जानता है : व्यभिचार न करना, हत्या न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, अपने पिता और माता का आदर करना।”
21 "All these I have kept since my youth," he said. उसने कहा, “इन सब का पालन मैं अपने लड़कपन से करता आया हूँ।”
22 Hearing this, Jesus said, "One thing you still lack: sell all you own, give to the poor, and you'll have treasure in heaven; then come, follow me." यह सुनकर यीशु ने उससे कहा,“तुझमें अब भी एक बात की कमी है; जो कुछ तेरे पास है, सब बेचकर कंगालों को बाँट दे, फिर तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।”
23 But when he heard this, he became very sad, for he was extremely rich. यह सुनकर वह बहुत उदास हुआ, क्योंकि वह बहुत धनी था।
24 Jesus looked at him and said, "How hard it is for the wealthy to enter our Father's kingdom! जब यीशु ने उसे देखा कि वह बहुत उदास है तो कहा,“धनवानों का परमेश्‍वर के राज्य में प्रवेश करना कितना कठिन है;
25 For it's easier for a camel to pass through a needle's eye than for a rich person to enter our Father's kingdom." क्योंकि परमेश्‍वर के राज्य में एक धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के छेद में से निकल जाना अधिक सहज है।”
26 Those who heard it asked, "Then who can be saved?" तब सुननेवालों ने कहा, “तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?”
27 But he said, "What is impossible for people is possible for our Father." उसने कहा,“जो मनुष्यों के लिए असंभव है, वह परमेश्‍वर के लिए संभव है।”
28 Then Peter said, "Look, we have left our own homes and followed you." पतरस ने कहा, “देख, हम अपना सब कुछ छोड़कर तेरे पीछे हो लिए हैं।”
29 He said to them, "Truly I tell you: no one has left house, wife, brothers, parents, or children for the sake of our Father's kingdom, तब उसने उनसे कहा,“मैं तुमसे सच कहता हूँ कि ऐसा कोई नहीं जिसने परमेश्‍वर के राज्य के लिए घर या पत्‍नी या भाइयों या माता-पिता या बच्‍चों को छोड़ा हो,
30 who will not receive many times more now, and eternal life in the age to come." और वर्तमान समय में कई गुणा अधिक न पाए और आने वाले युग में अनंत जीवन।”
31 He took the Twelve aside and said, "Look, we're going up to Jerusalem, and all the prophets wrote about the Son of Man will be fulfilled. फिर यीशु ने उन बारहों को साथ लेकर उनसे कहा,“देखो, हम यरूशलेम को जा रहे हैं, और जो बातें मनुष्य के पुत्र के विषय में भविष्यवक्‍ताओं के द्वारा लिखी गई हैं, सब पूरी होंगी;
32 For he will be handed over to the Gentiles, mocked, insulted, and spit on. क्योंकि वह गैरयहूदियों के हाथ सौंपा जाएगा, उसका उपहास किया जाएगा, उससे दुर्व्यवहार किया जाएगा, और उस पर थूका जाएगा,
33 They will flog him and kill him, and on the third day he will rise." तथा वे उसे कोड़े मारेंगे और मार डालेंगे, परंतु तीसरे दिन वह जी उठेगा।”
34 But they understood none of this; this saying was hidden from them, and they did not grasp what was said. परंतु वे इन बातों में से कुछ भी न समझे, और यह बात उनसे छिपी रही, तथा जो कहा गया था, उनकी समझ में नहीं आया।
35 As Jesus drew near to Jericho, a blind man was sitting by the roadside begging. फिर ऐसा हुआ कि जब यीशु यरीहो के निकट पहुँचा, तो एक अंधा व्यक्‍ति मार्ग के किनारे बैठा भीख माँग रहा था।
36 Hearing a crowd going by, he asked what was happening. पास से निकलती हुई भीड़ की आवाज़ सुनकर वह पूछने लगा, “यह क्या हो रहा है?”
37 They told him, "Jesus of Nazareth is passing by." लोगों ने उसे बताया, “यीशु नासरी जा रहा है।”
38 So he called out, "Jesus, Son of David, have mercy on me!" तब उसने पुकारकर कहा, “हे यीशु, दाऊद के पुत्र, मुझ पर दया कर।”
39 Those who were in front rebuked him and told him to be quiet, but he cried out all the more, "Son of David, have mercy on me!" जो उसके आगे जा रहे थे, वे उसे डाँटने लगे कि वह चुप रहे; परंतु वह और भी अधिक चिल्‍लाने लगा, “हे दाऊद के पुत्र, मुझ पर दया कर।”
40 Jesus stopped and ordered him brought to him. When he came near, Jesus asked, तब यीशु ने रुककर उसे अपने पास लाने की आज्ञा दी। जब वह पास आया तो उसने उससे पूछा,
41 "What do you want me to do for you?" He said, "Lord, let me see again." “तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिए करूँ?” तब उसने कहा, “हे प्रभु, यह कि मैं फिर से देखने लगूँ।”
42 And Jesus said to him, "Receive your sight; your faith has saved you." यीशु ने उससे कहा,“देखने लग; तेरे विश्‍वास ने तुझे अच्छा किया है।”
43 At once he could see and followed Jesus, glorifying our Father. All the people who saw it praised our Father too. वह तुरंत देखने लगा, और परमेश्‍वर की महिमा करता हुआ उसके पीछे हो लिया। सब लोगों ने यह देखकर परमेश्‍वर की स्तुति की।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]