Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 19 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jesus entered Jericho and was passing through. यीशु यरीहो में प्रवेश करके वहाँ से जा रहा था।
2 And there was a man named Zacchaeus; he was a chief tax collector, and he was rich. और देखो, वहाँ जक्‍कई नामक एक मनुष्य था, जो कर वसूलनेवालों का प्रधान था और धनी था।
3 He wanted to see who Jesus was, but couldn't for the crowd—he was short. वह देखना चाहता था कि यीशु कौन सा है, परंतु भीड़ के कारण देख नहीं पा रहा था क्योंकि वह नाटा था।
4 He ran ahead and climbed a sycamore tree to see him, since Jesus was about to pass that way. अतः उसे देखने के लिए वह आगे दौड़कर एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया, क्योंकि वह उसी मार्ग से होकर जाने वाला था।
5 When Jesus reached the spot, looked up, and said to him, "Zacchaeus, hurry down, for I must stay at your house today." जब यीशु उस स्थान पर पहुँचा, तो उसने ऊपर देखकर उससे कहा,“हे जक्‍कई, शीघ्र नीचे उतर आ, क्योंकि आज अवश्य ही मुझे तेरे घर में रहना है।”
6 So he hurried down and welcomed him joyfully. वह शीघ्र नीचे उतरा, और आनंद से उसका स्वागत किया।
7 Seeing this, everyone grumbled, "He's gone to stay with a sinful man." परंतु यह देखकर सब लोग बुड़बुड़ाते हुए कहने लगे, “वह तो एक पापी मनुष्य के यहाँ ठहरने गया है।”
8 Zacchaeus stood and said to the Lord, "Look, Lord, I give half my possessions to the poor, and if I've cheated anyone, I'll repay four times as much." जक्‍कई ने खड़े होकर प्रभु से कहा, “प्रभु, देख, मैं अपनी आधी संपत्ति कंगालों को देता हूँ, और यदि मैंने छल करके किसी का कुछ लिया है तो उसे चौगुना लौटाए देता हूँ।”
9 Jesus told him, "Today salvation has come to this house, since he too is a son of Abraham. यीशु ने उससे कहा,“आज इस घर में उद्धार आया है, क्योंकि यह भी अब्राहम का एक पुत्र है।
10 For the Son of Man came to seek and to save the lost." मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूँढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।”
11 While they listened, he added a parable, since he was near Jerusalem and they thought our Father's kingdom would appear immediately. जब लोग ये बातें सुन रहे थे तो यीशु ने एक और दृष्‍टांत कहा, क्योंकि वह यरूशलेम के निकट था और लोग सोचते थे कि परमेश्‍वर का राज्य तुरंत प्रकट होने वाला है।
12 So he said, "A nobleman went to a distant land to receive a kingdom for himself and return. अतः उसने कहा :“एक कुलीन मनुष्य दूर देश को गया कि अपने लिए राजपद पाकर लौट आए।
13 Calling ten of his servants, he gave each about three months' wages, saying, "Trade with this until I return." उसने अपने दस दासों को बुलाकर उन्हें दस मीनादिए, और उनसे कहा, ‘मेरे आने तक इससे व्यापार करो।’
14 His citizens hated him and sent envoys after him, saying, "We don't want this man ruling over us." परंतु उसके नगरवासी उससे घृणा करते थे, और उन्होंने उसके पीछे दूत के द्वारा यह कहला भेजा, ‘हम नहीं चाहते कि वह हम पर राज्य करे।’
15 "Returning after receiving the kingdom, he called the servants he had given money to, to learn what they had earned. “फिर ऐसा हुआ कि जब वह राजपद पाकर लौटा, तो उसने उन दासों को जिन्हें धन दिया था, अपने पास बुलवाया ताकि पता चले कि उन्होंने व्यापार से कितना कमाया।
16 The first came, saying, 'Lord, your money has earned ten times as much.'" पहले ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, तेरे एक मीना से मैंने दस मीना और कमाए हैं।’
17 "He replied, 'Well done, good servant! Since you were faithful in a small matter, take charge of ten cities.'" और उसने उससे कहा, ‘शाबाश, भले दास! क्योंकि तू थोड़े से थोड़े में विश्‍वासयोग्य रहा, अब दस नगरों का अधिकारी बन।’
18 "And the second came, saying, 'Lord, the money you gave me has earned five times as much.'" तब दूसरे ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, तेरे एक मीना से मैंने पाँच मीना कमाए हैं।’
19 "And he said to him, 'And you will be in charge of five cities.'" उसने उससे भी कहा, ‘तू भी पाँच नगरों का अधिकारी बन।’
20 "Then another came, saying, 'Lord, here is your money back, which I kept wrapped in a cloth;' फिर एक और ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, देख तेरा यह मीना, जिसे मैंने अंगोछे में संभालकर रखा था;
21 for I was afraid of you, because you're a harsh man: you take what you didn't deposit and reap what you didn't sow." क्योंकि मैं तुझसे डरता था, इसलिए कि तू कठोर मनुष्य है, जो तूने नहीं रखा उसे लेता है और जो तूने नहीं बोया उसे काटता है।’
22 He answered, "By your own mouth I judge you, wicked servant! You knew I'm a harsh man, taking what I didn't deposit and reaping what I didn't sow? उसने उससे कहा, ‘हे दुष्‍ट दास! मैं तेरे ही शब्दों से तुझे दोषी ठहराऊँगा। तो क्या तू जानता था कि मैं एक कठोर मनुष्य हूँ, जो मैंने नहीं रखा उसे लेता, और जो मैंने नहीं बोया उसे काटता हूँ?
23 Why then didn't you put my money in the bank? I'd have collected it with interest when I returned. फिर तूने मेरा धन साहूकार को क्यों नहीं दिया कि मैं आकर उसे ब्याज समेत ले लेता?’
24 He said to those standing by, 'Take the money from him and give it to the one with ten times as much.'" और उसने पास खड़े लोगों से कहा, ‘उससे वह मीना ले लो और जिसके पास दस मीना हैं, उसे दे दो।’
25 "And they said to him, 'Lord, he has ten times as much! उन्होंने उससे कहा, ‘हे स्वामी, उसके पास तो दस मीना हैं।’
26 I tell you: everyone who has will be given more; but from the one who has none, even what he has will be taken. ‘मैं तुमसे कहता हूँ कि प्रत्येक जिसके पास है, उसे दिया जाएगा, परंतु जिसके पास नहीं है उससे वह भी जो उसके पास है, ले लिया जाएगा।
27 But bring here these enemies of mine who refused my rule, and slaughter them before me.'" अब मेरे उन शत्रुओं को जो नहीं चाहते थे कि मैं उन पर राज्य करूँ, यहाँ लाओ और मेरे सामने उन्हें मार डालो।’ ”
28 And when he had said these things, he went on ahead, going up to Jerusalem. ये बातें कहकर यीशु यरूशलेम की ओर आगे चला।
29 Nearing Bethphage and Bethany, at the Mount of Olives, he sent two of the disciples, फिर ऐसा हुआ कि जब वह जैतून नामक पहाड़ के पास बैतफगे और बैतनिय्याह के निकट पहुँचा, तो उसने अपने दो शिष्यों को भेजा
30 saying, "Go into the village ahead. As you enter, you will find a colt tied there, never sat on. Untie it and bring it here. और कहा,“सामने वाले गाँव में जाओ; उसमें प्रवेश करते ही तुम्हें एक गधी का बच्‍चा बँधा हुआ मिलेगा, जिस पर कभी कोई नहीं बैठा, उसे खोलकर ले आओ।
31 If anyone asks you, 'Why are you untying it?' say, 'The Lord needs it.'" यदि कोई तुमसे पूछे, ‘तुम इसे क्यों खोल रहे हो?’ तो यह कहना, ‘प्रभु को इसकी आवश्यकता है।’ ”
32 So those who were sent went away and found it just as he had told them. और जो भेजे गए थे, उन्होंने जाकर वैसा ही पाया जैसा उसने उनसे कहा था।
33 As they were untying the colt, its owners said to them, "Why are you untying the colt?" जब वे गधी के बच्‍चे को खोल रहे थे, तो उसके स्वामियों ने उनसे कहा, “तुम गधी के बच्‍चे को क्यों खोल रहे हो?”
34 And they said, "The Lord needs it." उन्होंने कहा, “प्रभु को इसकी आवश्यकता है।”
35 They brought it to Jesus, threw their cloaks on the colt, and set Jesus on it. वे उसे यीशु के पास लाए, और उस गधी के बच्‍चे पर अपने वस्‍त्र डालकर यीशु को बैठाया।
36 And as he rode along, they spread their cloaks on the road. जब वह जा रहा था, तो लोग अपने वस्‍त्र मार्ग में बिछाने लगे।
37 As he neared the descent of the Mount of Olives, the whole crowd of disciples began rejoicing, praising our Father loudly for all the mighty works they had seen, जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा, तो शिष्यों की सारी भीड़ उन सब सामर्थ्य के कार्यों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनंदित होकर ऊँची आवाज़ से परमेश्‍वर की स्तुति करने लगी :
38 saying, "Blessed is the King who comes in the name of our Father! Peace in heaven and glory in the highest!" धन्य है वह राजा, जो प्रभु के नाम से आता है; स्वर्ग में शांति और सर्वोच्‍च स्थान में महिमा हो।
39 And some of the Pharisees in the crowd said to him, "Teacher, rebuke your disciples." तब भीड़ में से कुछ फरीसियों ने उससे कहा, “हे गुरु, अपने शिष्यों को डाँट।”
40 He answered, "I tell you, if these were silent, the very stones would cry out." इस पर उसने कहा,“मैं तुमसे कहता हूँ, यदि ये चुप हो जाएँ तो पत्थर चिल्‍ला उठेंगे।”
41 And when he drew near and saw the city, he wept over it, जब वह यरूशलेम के निकट पहुँचा, तो उस नगर को देखकर उस पर रोया,
42 saying, "If only you had known today what brings you peace! But now it is hidden from your eyes. और कहा,“भला होता यदि तूने, हाँ तूने भी आज ही शांति की बातों को जाना होता, परंतु अभी तो यह तेरी आँखों से छिपी हुई है।
43 Days are coming when your enemies will build a barricade around you, surround you, and hem you in on every side, क्योंकि तुझ पर ऐसे दिन आएँगे कि तेरे शत्रु तेरे विरुद्ध मोर्चा बाँधकर तुझे घेर लेंगे, और तुझे चारों ओर से दबाएँगे,
44 and they will level you and your children within your walls, leaving no stone on another, because you did not recognize the time of your visitation." तथा वे तुझे और तेरे साथ तेरी संतान को धूल में मिला देंगे, और तुझमें पत्थर पर पत्थर भी पड़ा न छोड़ेंगे, क्योंकि तूने उस अवसर को न पहचाना जब तुझ पर कृपादृष्‍टि हुई थी।”
45 And he entered the temple and began to drive out those who were selling, फिर वह मंदिर-परिसर में जाकर बेचनेवालों को बाहर निकालने लगा,
46 he told them, "Scripture says, 'My house will be a house of prayer,' but you've made it a den of robbers." उसने उनसे कहा,“लिखा है : मेरा घर प्रार्थना का घर होगा, परंतु तुमने इसे डाकुओं का अड्डा बना दिया है।”
47 He taught daily in the temple, while the chief priests, scribes, and leaders of the people looked for a way to kill him, वह प्रतिदिन मंदिर में उपदेश देता था। मुख्य याजक, शास्‍त्री और लोगों के प्रमुख उसे नाश करने का अवसर ढूँढ़ रहे थे;
48 but they found nothing they could do, since all the people hung on his words. परंतु उनकी समझ में नहीं आया कि क्या करें, क्योंकि सब लोग बड़े ध्यान से उसकी सुनते थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]