Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 20 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 One of those days, as Jesus taught the people in the temple and preached good news, the chief priests and scribes came up with the elders, एक दिन ऐसा हुआ जब यीशु मंदिर में लोगों को उपदेश दे रहा था और सुसमाचार सुना रहा था, तो मुख्य याजक और शास्‍त्री, धर्मवृद्धों के साथ आ खड़े हुए,
2 and asked him, "Tell us by what authority you do these things, or who gave you this authority." और उससे कहने लगे, “हमें बता कि तू ये कार्य किस अधिकार से करता है, और वह कौन है जिसने तुझे यह अधिकार दिया?”
3 He answered them, "I also will ask you a question. Tell me: इस पर उसने उनसे कहा,“मैं भी तुमसे एक बात पूछता हूँ, मुझे बताओ;
4 Was the baptism of John from heaven, or from man?" यूहन्‍ना का बपतिस्मा स्वर्ग की ओर से था या मनुष्यों की ओर से?”
5 They discussed among themselves: "If we say, 'From heaven,' he'll say, 'Why didn't you believe him?' तब वे आपस में तर्क करने लगे, “यदि हम कहें ‘स्वर्ग की ओर से’ तो वह कहेगा, ‘फिर तुमने उसका विश्‍वास क्यों नहीं किया?’
6 But if we say 'From man,' all the people will stone us, for they're convinced John was a prophet." और यदि हम कहें, ‘मनुष्यों की ओर से,’ तो सब लोग हम पर पथराव करेंगे, क्योंकि वे सचमुच यूहन्‍ना को एक भविष्यवक्‍ता मानते हैं।”
7 So they answered that they did not know where it came from. अतः उन्होंने उत्तर दिया, “हम नहीं जानते कि वह कहाँ से था।”
8 And Jesus said to them, "Neither will I tell you by what authority I do these things." तब यीशु ने उनसे कहा,“तो मैं भी तुम्हें नहीं बताता कि किस अधिकार से ये कार्य करता हूँ।”
9 He began telling the people this parable: A man planted a vineyard, leased it to tenants, then went abroad for a long time. फिर वह लोगों से यह दृष्‍टांत कहने लगा :“किसी मनुष्य ने अंगूर का बगीचा लगाया, और उसे किसानों को ठेके पर देकर लंबे समय के लिए यात्रा पर चला गया।
10 "At harvest he sent a servant to the tenant farmers for his share of the vineyard's fruit, but they beat him and sent him away empty-handed. फसल के समय उसने एक दास को उन किसानों के पास भेजा, कि वे अंगूर के बगीचे की उपज का एक भाग उसे दें; परंतु किसानों ने उसे पीटकर खाली हाथ लौटा दिया।
11 He sent another servant; they beat him too, humiliated him, and sent him away empty-handed. उसने फिर दूसरे दास को भेजा; परंतु उन्होंने उसे भी पीटा और अपमानित करके खाली हाथ लौटा दिया।
12 And he sent yet a third, but they wounded this one too and threw him out. उसने फिर तीसरे को भेजा, परंतु उन्होंने उसे भी घायल करके बाहर फेंक दिया।
13 The vineyard owner said, 'What should I do? I will send my beloved son; perhaps they will respect him.' तब अंगूर के बगीचे के स्वामी ने कहा, ‘मैं क्या करूँ? मैं अपने प्रिय पुत्र को भेजूँगा; हो सकता है किवे उसका सम्मान करें।’
14 But seeing him, the tenants reasoned among themselves: 'This is the heir. Let's kill him, so the inheritance becomes ours.' परंतु जब किसानों ने उसे देखा तो यह कहकर आपस में सोच विचार करने लगे, ‘यह तो उत्तराधिकारी है। आओ, इसे मार डालें, ताकि यह उत्तराधिकार हमारा हो जाए।’
15 They threw him out of the vineyard and killed him. What then will the vineyard owner do to them? और उन्होंने उसे अंगूर के बगीचे से बाहर निकालकर मार डाला। अब अंगूर के बगीचे का स्वामी उनके साथ क्या करेगा?
16 "He will come, destroy those tenants, and give the vineyard to others." Hearing this, they said, "Impossible!" वह आएगा और उन किसानों का नाश करेगा, और अंगूर का बगीचा दूसरों को दे देगा।” यह सुनकर उन्होंने कहा, “ऐसा कभी न हो।”
17 He looked straight at them and asked, "Then what is this that's written: 'The stone the builders rejected became the cornerstone'? उसने उनकी ओर देखकर कहा,“फिर यह क्या है जो लिखा है : जिस पत्थर को राजमिस्‍त्रियों ने ठुकरा दिया, वही कोने का प्रमुख पत्थर बन गया।
18 Everyone who falls on that stone will be broken to pieces, and when it falls on anyone, it will crush him." जो कोई इस पत्थर पर गिरेगा, वह चकनाचूर हो जाएगा; और जिस पर यह गिरेगा, उसे पीस डालेगा।”
19 The scribes and chief priests wanted to arrest him then and there, knowing he'd told this parable against them—but they feared the people. शास्‍त्रियों और मुख्य याजकों ने उसी समय उस पर हाथ डालना चाहा, क्योंकि वे समझ गए थे कि उसने यह दृष्‍टांत उनके विषय में कहा है, परंतु वे लोगों से डरे।
20 Watching closely, they sent spies pretending to be honest, to catch him in his words, so as to hand him over to the governor's rule and authority. वे उसकी ताक में थे और उन्होंने धर्मियों का स्वाँग रचनेवाले भेदियों को भेजा, ताकि उसे उसी की बात में पकड़ें और राज्यपाल के हाथ और अधिकार में सौंप दें।
21 They asked him, "Teacher, we know you speak and teach rightly, favor no one, but truly teach God's way. उन्होंने उससे पूछा, “हे गुरु, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता और सिखाता है, और पक्षपात नहीं करता, बल्कि परमेश्‍वर का मार्ग सच्‍चाई से सिखाता है।
22 Is it lawful for us to pay taxes to Caesar, or not?" हमें कैसर को कर देना उचित है या नहीं?”
23 But he saw through their cunning and said, उसने उनकी चतुराई भाँपकर उनसे कहा,
24 "Show me a coin worth a day's wages. Whose image and inscription is on it?" They said, "Caesar's." “मुझे एक दीनार दिखाओ; यह छाप और लेख किसका है?” उन्होंने कहा, “कैसर का।”
25 He said to them, "Then give Caesar what's Caesar's, and our Father what's our Father's." तब उसने उनसे कहा,“तो जो कैसर का है, वह कैसर को, और जो परमेश्‍वर का है, वह परमेश्‍वर को दो।”
26 They could not trap him in his words before the people, and amazed at his answer, they fell silent. और वे लोगों के सामने उसकी बात को न पकड़ सके, और उसके उत्तर से चकित होकर चुप हो गए।
27 Some Sadducees, who deny there is a resurrection, came and asked him, फिर कुछ सदूकियों ने, जो कहते थे कि पुनरुत्थान है ही नहीं, पास आकर उससे पूछा,
28 "Teacher, Moses wrote for us: if a man dies leaving a wife but no children, his brother must marry the widow and raise offspring for him. “गुरु, मूसा ने हमारे लिए लिखा है कि यदि कोई पत्‍नी के रहते हुए मर जाए और उसकी कोई संतान न हो, तो उसका भाई उसकी पत्‍नी से विवाह करे और अपने भाई के लिए वंश उत्पन्‍न‍ करे।
29 Now there were seven brothers. The first took a wife and died childless. अब सात भाई थे। पहले ने एक स्‍त्री से विवाह किया और निस्संतान मर गया।
30 And the second, फिर दूसरे ने
31 and the third took her, and likewise all seven left no children and died. और तीसरे ने भी उससे विवाह किया, और इसी प्रकार सातों ने भी और बिना संतान छोड़े मर गए।
32 Finally the woman also died. अंत में वह स्‍त्री भी मर गई।
33 At the resurrection, then, whose wife will she be? For all seven had married her." अतः पुनरुत्थान के समय वह उनमें से किसकी पत्‍नी होगी? क्योंकि सातों ने उसे अपनी पत्‍नी बनाया था।”
34 And Jesus said to them, "The people of this age marry and are given in marriage, यीशु ने उनसे कहा,“इस युग के लोग विवाह करते और विवाह में दिए जाते हैं,
35 "But those considered worthy to reach that age and the resurrection from the dead neither marry nor are given in marriage. परंतु जो उस युग में प्रवेश करने और मृतकों में से जी उठने के योग्य ठहरेंगे, वे न तो विवाह करेंगे और न ही विवाह में दिए जाएँगे।
36 For they can no longer die, because they are like angels and children of our Father, children of the resurrection. फिर वे कभी नहीं मर सकते, क्योंकि वे स्वर्गदूतों के समान होंगे और पुनरुत्थान की संतान होने के कारण परमेश्‍वर की संतान होंगे।
37 But even Moses showed the dead are raised, at the bush passage, calling our Father the God of Abraham and of Isaac and of Jacob. मृतक तो जिलाए जाते हैं, मूसा ने भी इसे जलती झाड़ी की कथा में प्रकट किया है, जहाँ वह प्रभु को अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर और याकूब का परमेश्‍वरकहता है।
38 He isn't God of the dead but of the living, for all are alive to him." वह मृतकों का नहीं परंतु जीवितों का परमेश्‍वर है, क्योंकि उसमेंसब जीवित हैं।”
39 Then some of the scribes answered, "Teacher, you have spoken well." इस पर कुछ शास्‍त्रियों ने कहा, “हे गुरु, तूने ठीक कहा।”
40 For they no longer dared to ask him anything. फिर उन्होंने उससे कुछ भी पूछने का साहस नहीं किया।
41 But he said to them, "How can they say that the Christ is the son of David? तब उसने उनसे पूछा,“लोग मसीह को दाऊद का पुत्र कैसे कहते हैं?
42 For David himself says in the Psalms, 'Our Father said to my Lord, "Sit at my right hand, क्योंकि दाऊद स्वयं भजन संहिता में कहता है : प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, ‘मेरे दाहिनी ओर बैठ,
43 until I make your enemies a footstool for your feet."' जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे पैरों की चौकी न बना दूँ।’
44 David then calls him Lord—how is he his son?" “जब दाऊद उसे प्रभु कहता है तो वह उसका पुत्र कैसे हुआ?”
45 While all the people were listening, he said to his disciples, जब सब लोग सुन रहे थे तो उसने अपने शिष्यों से कहा,
46 "Watch out for the scribes, who want to walk in long robes, and love greetings in the marketplaces, the best seats in synagogues, and places of honor at feasts, “शास्‍त्रियों से सावधान रहो जिन्हें लंबे-लंबे चोगे पहनकर घूमना पसंद है और जिन्हें बाज़ारों में नमस्कार, आराधनालयों में मुख्य आसन और भोजों में मुख्य स्थान प्रिय लगते हैं,
47 who devour widows' houses and pray long prayers for show. They will receive greater condemnation." जो विधवाओं के घरों को हड़प लेते हैं और दिखावे के लिए लंबी-लंबी प्रार्थनाएँ करते हैं; वे कठोर दंड पाएँगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]