Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 21 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Looking up, Jesus saw the rich putting their gifts into the temple treasury. फिर यीशु ने आँखें उठाकर धनवानों को अपना-अपना दान मंदिर-कोष में डालते देखा।
2 He also saw a poor widow putting in two small copper coins. उसने एक कंगाल विधवा को भी उसमें दो छोटे सिक्‍के डालते देखा।
3 "Truly I tell you," he said, "this poor widow has put in more than all the others. उसने कहा,“मैं तुमसे सच कहता हूँ कि इस कंगाल विधवा ने सब से अधिक डाला है।
4 For all these gave gifts from their surplus, but she gave from her poverty all she had to live on." क्योंकि उन सब नेअपनी भरपूरी में से दान में डाला है, परंतु इसने अपने अभाव में से जो उसके पास था अर्थात् अपनी सारी जीविका डाल दी है।”
5 As some were speaking of the temple, decorated with fine stones and gifts dedicated to our Father, he said: जब कुछ लोग मंदिर के विषय में कह रहे थे कि वह कैसे सुंदर पत्थरों और भेंटों से सजाया गया है, तो उसने कहा,
6 "As for what you're looking at, days are coming when not one stone will be left on another—every one will be thrown down." “ये जो तुम देख रहे हो, ऐसे दिन आएँगे जब यहाँ एक पत्थर भी पत्थर पर टिका न रहेगा जो ढाया न जाएगा।”
7 "Teacher," they asked, "when will these things happen, and what sign will show these things are about to happen?" उन्होंने उससे पूछा, “हे गुरु, ये बातें कब होंगी? और जब ये बातें पूरी होने पर होंगी तो क्या चिह्‍न होगा?”
8 "Watch out, don't be deceived," he said. "Many will come in my name, saying, 'I am he,' and, 'The time is near.' Don't follow them. उसने कहा,“सावधान रहो, कहीं तुम भरमाए न जाओ, क्योंकि बहुत से लोग मेरे नाम से आकर कहेंगे, ‘मैं वही हूँ,’ और ‘समय निकट आ पहुँचा है।’ उनके पीछे न चले जाना।
9 When you hear of wars and revolts, don't panic. These must come first, but the end won't follow at once." जब तुम युद्धों और उपद्रवों की चर्चा सुनो, तो घबरा न जाना, क्योंकि इन बातों का पहले होना अवश्य है; परंतु अंत तुरंत न होगा।”
10 Then he said to them, "Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom. तब उसने उनसे कहा :“जाति, जाति के विरुद्ध और राज्य, राज्य के विरुद्ध उठ खड़े होंगे,
11 Great earthquakes will strike, with famines and plagues in various places, and terrors and great signs from heaven. बड़े-बड़े भूकंप, और स्थान-स्थान पर अकाल और महामारियाँ आएँगी, और आकाश में भयानक बातें और बड़े-बड़े चिह्‍न प्रकट होंगे।
12 But before all this, they'll grab you and persecute you, handing you over to synagogues and prisons, hauling you before kings and governors because of my name. परंतु इन सब बातों से पहले लोग तुम्हें पकड़ेंगे और सताएँगे, तुम्हें आराधनालयों में सौंपकर बंदीगृहों में डलवा देंगे, और मेरे नाम के कारण तुम्हें राजाओं और शासकों के सामने ले जाएँगे;
13 This will be your opportunity to bear witness. यह तुम्हारे लिए साक्षी देने का अवसर हो जाएगा।
14 So settle in your hearts not to prepare your defense beforehand, इसलिए अपने मन में ठान लो कि पहले से अपने बचाव की तैयारी नहीं करोगे,
15 for I will give you words and wisdom no opponent can resist or refute. क्योंकि मैं तुम्हें ऐसे शब्द और बुद्धि दूँगा जिसका सामना या खंडन तुम्हारा कोई भी विरोधी न कर सकेगा।
16 You will be betrayed even by parents and brothers and relatives and friends, and they will kill some of you. तुम अपने माता-पिता, भाइयों, संबंधियों और मित्रों के द्वारा भी पकड़वाए जाओगे, और वे तुममें से कुछ को मरवा डालेंगे,
17 You will be hated by everyone for my name's sake. और मेरे नाम के कारण सब लोग तुमसे घृणा करेंगे।
18 But not a hair of your head will perish. परंतु तुम्हारे सिर का एक बाल भी बाँका न होगा।
19 By your endurance you will gain your lives." अपने धीरज से तुम अपने प्राणों को बचाए रखोगे।
20 "When you see Jerusalem surrounded by armies, then know that its desolation has drawn near. “जब तुम यरूशलेम को सेनाओं से घिरा हुआ देखो, तो जान लेना कि उसका उजड़ जाना निकट है।
21 Then let those in Judea flee to the mountains, let those in the city leave, and let those in the countryside not enter it, उस समय जो यहूदिया में हों, वे पहाड़ों पर भाग जाएँ, जो नगर के भीतर हों, वे बाहर चले जाएँ, और जो गाँवों में हों, उस नगरमें न जाएँ,
22 for these are days of judgment, when all that is written will be fulfilled. क्योंकि ये बदला लेने के दिन होंगे कि वे सब बातें जो लिखी गई हैं पूरी हों।
23 How terrible it will be for pregnant women and nursing mothers in those days! For great distress will fall on the land, and wrath against this people. परंतु हाय उन पर जो उन दिनों में गर्भवती होंगी और जो दूध पिलाती होंगी; क्योंकि देश पर घोर संकट और इन लोगों पर प्रकोप होगा,
24 They will fall by the edge of the sword and be led captive into all nations. Jerusalem will be trampled by the nations until the times of the nations are fulfilled." उन्हें तलवार से घात किया जाएगा, और सब देशों में बंदी बनाकर ले जाया जाएगा, और जब तक गैरयहूदियों का समय पूरा न हो जाए, तब तक यरूशलेम गैरयहूदियों के द्वारा रौंदा जाएगा।
25 "There will be signs in sun, moon, and stars, and on earth, nations in distress, confused by the sea's roar and surge. “सूर्य, चंद्रमा और तारों में चिह्‍न दिखाई देंगे, और पृथ्वी पर संकट होगा और समुद्र और लहरों के कोलाहल से जातियाँ घबरा जाएँगी।
26 People fainting from fear, dreading what's coming on the world, for the powers of the heavens will be shaken. संसार पर आने वाली बातों के भय और आशंका से लोग मूर्च्छित हो जाएँगे, क्योंकि आकाश की शक्‍तियाँ हिलाई जाएँगी।
27 Then they will see the Son of Man coming in a cloud with power and great glory. तब लोग मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य और बड़ी महिमा के साथ बादल में आते हुए देखेंगे।
28 When these things start, straighten up and lift your heads, for your redemption is near." जब ये बातें होने लगें तो तुम खड़े होकर अपने सिर उठाना, क्योंकि तुम्हारा छुटकारा निकट होगा।”
29 Then he told them a parable: "Look at the fig tree and all the trees. फिर उसने उनसे एक दृष्‍टांत कहा :“अंजीर के पेड़ और सब पेड़ों को देखो;
30 When they sprout leaves, you see for yourselves and know summer is already near. जब उनमें कोपलें निकल आती हैं, तो तुम उन्हें देखकर स्वयं जान लेते हो कि अब ग्रीष्मकाल निकट है।
31 Likewise, when you see these things happen, know the kingdom of our Father is near. इसी प्रकार जब तुम भी इन बातों को होते हुए देखो, तो जान लो कि परमेश्‍वर का राज्य निकट है।
32 Truly I tell you, this generation will not pass away until all these things have taken place. मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जब तक ये सब बातें पूरी न हो जाएँ, तब तक इस पीढ़ी का अंत कदापि नहीं होगा।
33 Heaven and earth will pass away, but my words will never pass away." आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परंतु मेरे वचन कभी न टलेंगे।
34 "Watch yourselves, or your hearts will be weighed down by wild living, drunkenness, and life's worries, and that day will spring on you suddenly, like a trap. “तुम अपने विषय में सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारे मन दुराचार, मतवालेपन और जीवन की चिंताओं के भार से दब जाएँ, और वह दिन अचानक फंदे के समान तुम पर आ पड़े।
35 For it will come upon everyone living on the face of the whole earth. क्योंकि वह दिन संपूर्ण पृथ्वी की सतह पर रहनेवाले सब लोगों पर आ पड़ेगा।
36 Keep watch at all times, praying for strength to escape everything about to happen, and to stand before the Son of Man." इसलिए हर समय जागते और प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आने वाली बातों से बच निकलो और मनुष्य के पुत्र के सामने खड़े हो सको।”
37 By day he taught in the temple; at night he went out and stayed on the Mount of Olives. यीशु दिन को मंदिर-परिसर में उपदेश दिया करता था, और रात को बाहर जाकर जैतून नामक पहाड़ पर रहा करता था;
38 All the people would come to him at dawn in the temple to hear him. और भोर को सब लोग उसके पास मंदिर में उसकी बातें सुनने के लिए आया करते थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]