Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 22 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now the Feast of Bread Without Yeast, called Passover, was approaching. अब अख़मीरी रोटी का पर्व, जो फसह कहलाता है, निकट आ रहा था।
2 The chief priests and the scribes were looking for a way to kill him, because they feared the people. मुख्य याजक और शास्‍त्री इस खोज में थे कि यीशु को कैसे मार डालें, क्योंकि वे लोगों से डरते थे।
3 Then Satan entered into Judas, the one called Iscariot, who was one of the twelve. तब शैतान उस यहूदा में समा गया जो इस्करियोती कहलाता था और उन बारहों में गिना जाता था।
4 He went and conferred with the chief priests and temple officers how he might betray him to them. उसने जाकर मुख्य याजकों और मंदिर के सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत की कि किस प्रकार यीशु को उनके हाथ पकड़वाए।
5 They were glad and agreed to give him money. वे प्रसन्‍न हुए और उसे रुपए देने के लिए सहमत हो गए।
6 He agreed and began looking for an opportunity to betray him to them away from the crowd. उसने मान लिया, और अवसर ढूँढ़ने लगा कि जब भीड़ न हो, तो उसे उनके हाथ पकड़वा दे।
7 Then the day of Unleavened Bread arrived, when the Passover lamb had to be sacrificed. अब अख़मीरी रोटी के पर्व का दिन आया, जिसमें फसह के मेमने का बलिदान करना आवश्यक था।
8 Jesus sent Peter and John, saying, "Go prepare the Passover for us to eat." इसलिए यीशु ने पतरस और यूहन्‍ना को यह कहकर भेजा,“जाओ और हमारे खाने के लिए फसह का भोज तैयार करो।”
9 They said to him, "Where do you want us to prepare it?" उन्होंने उससे कहा, “तू कहाँ चाहता है कि हम उसे तैयार करें?”
10 He said, "Once you enter the city, a man carrying a jar of water will meet you. Follow him into the house he enters, उसने उन्हें उत्तर दिया,“देखो, जब तुम नगर में प्रवेश करो तो तुम्हें पानी का घड़ा उठाए हुए एक मनुष्य मिलेगा। जिस घर में वह जाए उसके पीछे चले जाना,
11 "and tell the owner of the house, 'The Teacher says to you: Where is the guest room where I may eat the Passover with my disciples?' और उस घर के स्वामी से कहना, ‘गुरु तुझसे कहता है, “वह अतिथि कक्ष कहाँ है, जहाँ मैं अपने शिष्यों के साथ फसह का भोज करूँ?” ’
12 And he will show you a large upper room, furnished; prepare it there." और वह तुम्हें एक बड़ा सा ऊपरी कक्ष दिखाएगा जो सुसज्‍जित किया हुआ है; वहीं तुम तैयारी करना।”
13 They went and found it just as he had told them, and they prepared the Passover. उन्होंने जाकर जैसा उसने उनसे कहा था वैसा ही पाया, और फसह का भोज तैयार किया।
14 When the hour came, he reclined at table, and the apostles with him. जब घड़ी आई, तो यीशु भोजन करने बैठा, और प्रेरित उसके साथ थे।
15 He told them, "I have deeply longed to eat this Passover with you before I suffer. उसने उनसे कहा,“मेरी बड़ी लालसा थी कि अपने दुःख उठाने से पहले मैं तुम्हारे साथ फसह का यह भोज खाऊँ;
16 For I tell you, I won't eat it until it's fulfilled in the kingdom of our Father." क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि जब तक यह परमेश्‍वर के राज्य में पूरा न हो जाए, तब तक मैं इसे फिर कभी न खाऊँगा।”
17 Taking a cup and giving thanks, he said, "Take this and divide it among yourselves. फिर उसने कटोरा लेकर धन्यवाद किया, और कहा,“इसे लो और आपस में बाँट लो;
18 For I tell you, from now on I will not drink the vine's fruit until our Father's kingdom comes." क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि अब से मैं अंगूर का रस तब तक कभी न पीऊँगा जब तक परमेश्‍वर का राज्य न आ जाए।”
19 He took bread, gave thanks, broke it, and gave it to them, saying, "This is my body, given for you. Do this in memory of me." फिर उसने रोटी ली, धन्यवाद देकर तोड़ी और यह कहते हुए उन्हें दी,“यह मेरी देह है जो तुम्हारे लिए दी जाती है; मेरे स्मरण में यही किया करो।”
20 He did the same with the cup after supper: "This cup is the new covenant in my blood, poured out for you. भोजन करने के बाद उसने इसी प्रकार कटोरा भी यह कहते हुए दिया,“यह कटोरा मेरे उस लहू में जो तुम्हारे लिए बहाया जाता है, नई वाचा है।
21 But look—the hand of the one who betrays me is with me on the table. फिर भी देखो, मुझे पकड़वानेवाले का हाथ मेरे साथ मेज़ पर है;
22 The Son of Man goes as determined, but woe to that man through whom he is handed over!" क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो जैसा उसके लिए ठहराया गया है, जाता ही है, परंतु हाय उस मनुष्य पर जिसके द्वारा वह पकड़वाया जाता है।”
23 They began asking each other which of them would do this. तब वे आपस में बात करने लगे कि हममें से ऐसा कार्य करनेवाला कौन हो सकता है।
24 A dispute also arose among them about which of them was the greatest. फिर उनमें एक विवाद भी हुआ कि हममें से कौन बड़ा समझा जाता है।
25 He said to them, "Kings of nations dominate them, and rulers over them are called benefactors. यीशु ने उनसे कहा,“गैरयहूदियों के राजा उन पर प्रभुता करते हैं, और जो उन पर अधिकार रखते हैं, वे परोपकारी कहलाते हैं।
26 Not so with you: let the greatest among you become like the youngest, the leader like the one serving. परंतु तुममें ऐसा न हो, बल्कि जो तुममें बड़ा है वह छोटे के समान, और जो प्रमुख है वह सेवक के समान हो।
27 Who is greater—the guest at the table or the one serving? The guest, isn't it? Yet I am among you as one who serves. क्योंकि बड़ा कौन है, जो भोजन करने बैठा है या वह जो सेवा करता है? क्या वह नहीं जो भोजन करने बैठा है? परंतु मैं तुम्हारे बीच में सेवक के समान हूँ।
28 "You are those who have stayed with me in my trials, “परंतु तुम वे हो जो मेरी परीक्षाओं में मेरे साथ रहे;
29 and I confer on you a kingdom, just as my Father conferred one on me, जैसे मेरे पिता ने मुझे राज्य दिया है, वैसे ही मैं भी तुम्हें यह देता हूँ
30 so you'll eat and drink at my table in my kingdom, and sit on thrones judging the twelve tribes of Israel." कि तुम मेरे राज्य में मेरी मेज़ पर खाओ-पीओ, और सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करो।
31 "Simon, Simon, listen—Satan has demanded to sift all of you like wheat, “शमौन, हे शमौन, देख, शैतान ने तुम्हें गेहूँ के समान फटकने के लिए माँगा है;
32 but I prayed for you, that your faith not fail. Once you have turned back, strengthen your brothers." परंतु मैंने तेरे लिए प्रार्थना की कि तेरा विश्‍वास चला न जाए; और जब तू फिरे तो अपने भाइयों को दृढ़ करना।”
33 Peter said, "Lord, I'm ready to go with you to prison and death." उसने उससे कहा, “प्रभु, मैं तेरे साथ बंदीगृह में जाने और मरने को भी तैयार हूँ।”
34 Jesus said, "I tell you, Peter: the rooster won't crow today before you deny three times that you know me." उसने कहा,“पतरस, मैं तुझसे कहता हूँ, जब तक तू इस बात से कि मुझे जानता है आज तीन बार इनकार न कर लेगा, तब तक मुरगा बाँग न देगा।”
35 He asked, "When I sent you without money bag, knapsack, or sandals, did you lack anything?" "Nothing," they said. फिर उसने उनसे कहा,“जब मैंने तुम्हें बटुए और थैले और जूतों के बिना भेजा, तो क्या तुम्हें कुछ कमी हुई?” उन्होंने कहा, “नहीं।”
36 He said to them, "But now, let the one with a money bag take it, and a knapsack too. Let the one without a sword sell his cloak and buy one. उसने उनसे कहा,“परंतु अब जिसके पास बटुआ हो वह उसे ले, उसी प्रकार थैला भी, और जिसके पास तलवार न हो वह अपने वस्‍त्र बेचकर खरीद ले।
37 For I tell you this Scripture must be fulfilled in me: 'He was counted among sinners.' For what is written about me is coming true." क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि यह जो लिखा है : वह अपराधियों के साथ गिना गया,उसका मुझमें पूरा होना अवश्य है; क्योंकि जो बातें मेरे विषय में लिखी हैं, वे पूरी होने पर हैं।”
38 They said, "Lord, look, here are two swords." He said to them, "It is enough." उन्होंने कहा, “प्रभु, देख, यहाँ दो तलवारें हैं।” उसने उनसे कहा,“बहुत हैं।”
39 And he went out, as usual, to the Mount of Olives, and the disciples followed him. फिर वह बाहर निकलकर अपनी रीति के अनुसार जैतून पहाड़ की ओर चला; और शिष्य भी उसके पीछे चल दिए।
40 When he reached the place, he told them, "Pray you don't give in to temptation." उस स्थान पर पहुँचकर उसने उनसे कहा,“प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो।”
41 And he withdrew from them about a stone's throw, and knelt down and prayed, फिर वह उनसे लगभग पत्थर फेंकने की दूरी पर गया, और घुटने टेककर प्रार्थना करने लगा,
42 saying, "Father, if you are willing, take this cup from me. Yet not my will, but yours, be done." “हे पिता, यदि तू चाहे तो यह कटोरा मुझसे हटा ले; फिर भी मेरी नहीं बल्कि तेरी इच्छा पूरी हो।”
43 And an angel from heaven appeared to him, strengthening him. तब स्वर्ग का एक दूत उस पर प्रकट हुआ और उसे बल देने लगा।
44 In agony he prayed more intensely; his sweat became like great drops of blood falling down to the ground. यीशु अत्यंत व्याकुल होकर और भी यत्‍न से प्रार्थना करने लगा; और उसका पसीना लहू की बड़ी-बड़ी बूँदों के समान भूमि पर गिर रहा था।
45 When he rose from prayer, he came to the disciples and found them asleep from grief, जब वह प्रार्थना से उठकर शिष्यों के पास आया तो उसने उन्हें उदासी के कारण सोते हुए पाया।
46 he said to them, "Why are you sleeping? Get up and pray, so you don't yield to temptation." उसने उनसे कहा,“क्यों सो रहे हो? उठो और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो।”
47 While he was still speaking, a crowd came, led by the one called Judas, one of the twelve. He came up to Jesus to kiss him, अभी वह यह कह ही रहा था कि देखो, एक भीड़ आई, और उन बारहों में से एक जो यहूदा कहलाता था, उनके आगे-आगे चल रहा था, और वह यीशु को चूमने के लिए उसके पास आया।
48 but Jesus said to him, "Judas, would you betray the Son of Man with a kiss?" परंतु यीशु ने उससे कहा,“हे यहूदा, क्या तू चूमकर मनुष्य के पुत्र को पकड़वाता है?”
49 Seeing what was about to happen, those with him said, "Lord, should we strike with the sword?" तब यह जानकर कि क्या होने वाला है, उसके साथियों ने कहा, “हे प्रभु, क्या हम तलवार चलाएँ?”
50 And one of them struck the servant of the high priest and cut off his right ear. और उनमें से किसी एक ने महायाजक के दास पर तलवार चलाकर उसका दाहिना कान उड़ा दिया।
51 But Jesus answered, "No more of this!" And he touched the ear and healed him. इस पर यीशु ने कहा,“बस, बहुत हुआ!” और उसका कान छूकर अच्छा कर दिया।
52 Then Jesus said to the chief priests, temple officers, and elders who had come out against him, "Have you come out with swords and clubs, as against a robber? तब यीशु ने मुख्य याजकों और मंदिर के सुरक्षा अधिकारियों और धर्मवृद्धों से, जो उसके विरुद्ध आए थे, कहा,“क्या तुम मुझे डाकू समझकर तलवारों और लाठियों के साथ आए हो?
53 Every day I was with you in the temple, and you didn't lay hands on me. But this is your hour, and the authority of darkness." जब मैं प्रतिदिन तुम्हारे साथ मंदिर में था, तब तुमने मुझ पर हाथ नहीं डाला; परंतु यह तुम्हारी घड़ी है और अंधकार का अधिकार है।”
54 Seizing him, they led him and brought him into the high priest's house; Peter followed at a distance. फिर वे उसे पकड़कर ले गए और महायाजक के घर में लाए। पतरस दूर रहकर उनके पीछे आ रहा था।
55 They lit a fire in the middle of the courtyard and sat together; Peter sat among them. आँगन के बीचों-बीच लोग आग जलाकर इकट्ठे बैठे हुए थे और पतरस भी उनके साथ बैठ गया।
56 But a servant girl, seeing him sitting facing the light, stared at him and said, "This one too was with him." जब एक दासी ने उसे आग के पास बैठे देखा तो उसकी ओर दृष्‍टि गड़ाकर कहा, “यह भी उसके साथ था।”
57 But he denied it, saying, "Woman, I do not know him." परंतु उसने यह कहकर इनकार किया, “हे नारी, मैं उसे नहीं जानता।”
58 Shortly after, another saw him and said, "You too are one of them." But Peter said, "Man, I'm not." और थोड़ी देर बाद कोई और उसे देखकर कहने लगा, “तू भी तो उन्हीं में से है।” परंतु पतरस ने कहा, “जी नहीं, मैं नहीं हूँ।”
59 About an hour later, another insisted, "This man was certainly with him, for he's a Galilean too." जब लगभग एक घंटा बीत गया तो एक और मनुष्य दृढ़ता से कहने लगा, “सचमुच यह भी उसके साथ था, क्योंकि यह भी गलीली है।”
60 But Peter said, "Man, I don't know what you're saying." Immediately, while he was still speaking, the rooster crowed. परंतु पतरस ने कहा, “मैं नहीं जानता कि तू क्या कह रहा है।” और अभी वह कह ही रहा था कि तुरंत मुरगे ने बाँग दी।
61 The Lord turned and looked at Peter. Peter remembered what the Lord had told him: "Before the rooster crows today, you will deny me three times." तब प्रभु ने मुड़कर पतरस को देखा, और पतरस को प्रभु की वह बात स्मरण आई जो उसने उससे कही थी :“आज मुरगे के बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इनकार करेगा।”
62 And he went out and wept bitterly. और वह बाहर जाकर फूट फूटकर रोया।
63 Now the men who were holding Jesus mocked him as they beat him. जिन लोगों ने यीशु को पकड़ा था वे उसे पीटते हुए उसका उपहास करने लगे,
64 They blindfolded him and kept asking, "Prophesy! Who is it that struck you?" और उसकी आँखें ढककर उससे पूछने लगे, “भविष्यवाणी कर, तुझे किसने मारा है?”
65 And they said many other things against him, insulting him. और वे उसके विरुद्ध निंदा की, तथा अन्य बहुत सी बातें कह रहे थे।
66 At daybreak, the people's council of elders convened—chief priests and scribes—and led him away to their council, saying, जब दिन हुआ तो लोगों के प्रमुख, जिनमें मुख्य याजक और शास्‍त्री दोनों थे, इकट्ठे हुए, और उसे अपनी महासभा में ले गए,
67 "If you are the Christ, tell us." He said to them, "If I tell you, you will not believe, और कहा, “यदि तू मसीह है तो हमें बता।” परंतु उसने उनसे कहा,“यदि मैं तुमसे कहूँ तो भी तुम विश्‍वास नहीं करोगे;
68 "and if I ask you, you will not answer. और यदि मैं तुमसे पूछूँ, तो भी तुम उत्तर न दोगे।
69 "But from now on the Son of Man will sit at the right hand of the power of our Father." परंतु अब से मनुष्य का पुत्र सर्वशक्‍तिमान परमेश्‍वर के दाहिनी ओर बैठा होगा।”
70 They all said, "So you are the Son of God?" He said to them, "You say that I am." तब सब ने कहा, “तो क्या तू परमेश्‍वर का पुत्र है?” उसने उनसे कहा,“तुम कह रहे हो, क्योंकि मैं हूँ।”
71 They said, "What more testimony do we need? For we heard it ourselves from his mouth." तब उन्होंने कहा, “अब हमें गवाही की क्या आवश्यकता? क्योंकि हमने स्वयं उसके मुँह से सुन लिया है।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]