Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 23 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then the whole assembly rose and brought him before Pilate. तब सारी सभा उठकर यीशु को पिलातुस के पास ले गई।
2 They began accusing him: "We found this man misleading our nation, forbidding taxes to Caesar, and claiming to be Christ, a king." वे उस पर यह कहकर दोष लगाने लगे, “हमने इसे हमारे लोगों को बहकाते और कैसर को कर देने से मना करते और अपने आपको मसीह, अर्थात् राजा कहते हुए पाया है।”
3 Pilate asked him, "Are you the King of the Jews?" He answered, "You say so." पिलातुस ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” उसने उसे उत्तर दिया,“तू आप ही कह रहा है।”
4 Then Pilate said to the chief priests and the crowds, "I find no guilt in this man." तब पिलातुस ने मुख्य याजकों और लोगों से कहा, “मैं इस मनुष्य में कोई दोष नहीं पाता।”
5 But they pressed on: "He stirs up the people, teaching all through Judea, from Galilee to here." परंतु वे ज़ोर देकर कहने लगे, “वह गलील से लेकर यहाँ तक, सारे यहूदिया में उपदेश दे देकर लोगों को भड़काता है।”
6 When Pilate heard this, he asked whether the man was a Galilean. यह सुनकर पिलातुस ने पूछा कि क्या यह मनुष्य गलीली है,
7 Learning he was under Herod's authority, he sent him to Herod, who himself was also in Jerusalem in those days. और यह जानकर कि वह हेरोदेस के अधिकार-क्षेत्र का है, उसने उसे हेरोदेस के पास भेज दिया; उन दिनों हेरोदेस भी यरूशलेम में था।
8 Seeing Jesus, Herod was delighted—he'd long wanted to see him, having heard about him, and hoped to see him perform a sign. हेरोदेस यीशु को देखकर अति आनंदित हुआ। वह बहुत समय से उससे मिलना चाहता था क्योंकि वह उसके विषय में सुनता था और आशा करता था कि उसका कोई चिह्‍न देखे।
9 He questioned him at great length, but Jesus gave him no answer. वह उससे बहुत सी बातें पूछता रहा, परंतु उसने उसे कोई उत्तर नहीं दिया।
10 The chief priests and the scribes stood by, vehemently accusing him. मुख्य याजक और शास्‍त्री खड़े होकर उस पर ज़ोर-शोर से आरोप लगा रहे थे।
11 Herod and his soldiers scorned and mocked him, dressed him in bright clothing, and sent him back to Pilate. हेरोदेस ने भी अपने सैनिकों के साथ उसे अपमानित किया और उसका उपहास करके उसे भड़कीला वस्‍त्र पहनाया और वापस पिलातुस के पास भेज दिया।
12 That day Herod and Pilate became friends—they had been enemies before. उसी दिन से हेरोदेस और पिलातुस दोनों एक दूसरे के मित्र हो गए; पहले उनके बीच शत्रुता थी।
13 Pilate then called together the chief priests, the rulers, and the people, पिलातुस ने मुख्य याजकों, अधिकारियों और लोगों को एक साथ बुलाकर उनसे कहा,
14 and said to them, "You brought me this man as one turning the people away. I examined him before you and found no guilt in this man on your charges. “तुम इस मनुष्य को लोगों का भड़कानेवाला कहकर मेरे पास लाए हो, परंतु देखो, जब मैंने तुम्हारे सामने इसकी जाँच की तो जिन बातों का आरोप तुम इस पर लगाते हो, उनके विषय में मैंने इसमें कोई दोष नहीं पाया;
15 Neither did Herod, for he sent him back to us. Look, he has done nothing deserving death. और न ही हेरोदेस ने; क्योंकि उसने इसे हमारे पास वापस भेज दिया। और देखो, उससे ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ जो मृत्युदंड के योग्य है।
16 I will therefore discipline him and release him." इसलिए मैं इसे ताड़ना देकर छोड़ दूँगा।”
17 Not in this edition [पर्व के समय वह उनके लिए किसी एक बंदी को छोड़ दिया करता था।]
18 But they all cried out together, "Away with this man! Release Barabbas to us!" परंतु वे सब मिलकर चिल्‍ला उठे, “इसे हटा, और हमारे लिए बरअब्बा को छोड़ दे!”
19 a man imprisoned for a rebellion that happened in the city, and for murder. यह वही था जो नगर में हुए विद्रोह और हत्या के कारण बंदीगृह में डाला गया था।
20 Pilate addressed them once more, wanting to release Jesus, पिलातुस ने यीशु को छोड़ने की इच्छा से उन्हें फिर समझाया;
21 but they kept shouting, "Crucify, crucify him!" परंतु वे चिल्‍लाते रहे, “क्रूस पर चढ़ा! उसे क्रूस पर चढ़ा!”
22 A third time he said to them, "Why? What wrong has this man done? I find no ground for death in him. So I will punish and release him." फिर तीसरी बार उसने उनसे कहा, “क्यों, इसने क्या बुराई की है? मैंने इसमें मृत्युदंड के योग्य कुछ नहीं पाया, इसलिए मैं इसे ताड़ना देकर छोड़ दूँगा।”
23 But they kept shouting loudly, demanding he be crucified, and their voices prevailed. परंतु वे ऊँची आवाज़ से यह माँग करते रहे कि उसे क्रूस पर चढ़ाया जाए, और उनकी आवाज़ प्रबल होती गई।
24 So Pilate decided that their demand should be granted. अतः पिलातुस ने उनकी माँग पूरी करने का निर्णय लिया,
25 He released the man they asked for, jailed for rebellion and murder, but handed Jesus over to their will. और उसे जो विद्रोह और हत्या के कारण बंदीगृह में डाला गया था और जिसे वे माँग रहे थे, छोड़ दिया; और यीशु को उनकी इच्छा के अनुसार सौंप दिया।
26 Leading him away, they seized a man named Simon of Cyrene, coming in from the countryside, and put the cross on him to carry behind Jesus. जब वे उसे ले जा रहे थे, तो उन्होंने शमौन नामक एक कुरेनी को जो गाँव से आ रहा था, पकड़कर उस पर क्रूस लाद दिया कि वह यीशु के पीछे-पीछे उसे ले चले।
27 A great crowd of the people followed him, including women who were weeping and wailing for him. लोगों की एक बड़ी भीड़ उसके पीछे चली आ रही थी जिनमें स्‍त्रियाँ भी थीं जो उसके लिए छाती पीट-पीटकर विलाप कर रही थीं।
28 But Jesus turned to them and said, "Daughters of Jerusalem, don't cry for me; cry for yourselves and your children. परंतु यीशु ने मुड़कर उनसे कहा,“हे यरूशलेम की बेटियो, मेरे लिए मत रोओ; बल्कि अपने और अपनी संतानों के लिए रोओ,
29 For the days are coming when they will say, 'Blessed are the barren, the wombs that never bore, the breasts that never nursed.' क्योंकि देखो, वे दिन आते हैं जब लोग कहेंगे, ‘धन्य हैं वे जो बाँझ हैं और वे गर्भ जिन्होंने जन्म नहीं दिया, और वे स्तन जिन्होंने दूध नहीं पिलाया।’
30 Then they'll begin saying to the mountains, "Fall on us," and to the hills, "Cover us." तब वे पहाड़ों से कहने लगेंगे, ‘हम पर गिर पड़ो,’ और टीलों से कहेंगे, ‘हमें ढक लो;’
31 For if they do this when the wood is green, what will happen when it's dry?" “क्योंकि यदि वे हरे पेड़ के साथ ऐसा करते हैं, तो सूखे के साथ क्या कुछ न होगा?”
32 Two others, who were criminals, were also led away to be put to death with him. वे दो अन्य अपराधियों को भी उसके साथ मृत्युदंड के लिए ले जा रहे थे।
33 When they reached the place called The Skull, they crucified him there with the criminals, one on his right, one on his left. जब वे उस स्थान पर पहुँचे जो खोपड़ी कहलाता है, तो उन्होंने वहाँ उसे और उन अपराधियों को भी, एक को दाहिनी और दूसरे को बाईं ओर, क्रूस पर चढ़ाया।
34 Jesus said, "Father, forgive them, for they do not know what they are doing." Then they divided his garments, casting lots. तब यीशु ने कहा,“हे पिता इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं।” उन्होंने पर्चियाँ डालकर उसके वस्‍त्रों को आपस में बाँट लिया।
35 The people stood watching; the rulers sneered, "He saved others—let him save himself, if he's God's Christ, the Chosen One." लोग खड़े होकर देख रहे थे। अधिकारी भी यह कहते हुए उसका ठट्ठा करने लगे, “इसने दूसरों को बचाया, यदि यह परमेश्‍वर का मसीह अर्थात् उसका चुना हुआ है, तो अपने आपको बचा ले।”
36 The soldiers also mocked him, coming up to offer him sour wine, सैनिकों ने भी पास आकर उसका उपहास किया, और उसे सिरका देकर
37 and saying, "If you are the King of the Jews, save yourself!" कहा, “यदि तू यहूदियों का राजा है, तो अपने आपको बचा।”
38 There was also an inscription over him: "This is the King of the Jews." और उसके ऊपर यह दोषपत्र भी लगा था : “यह यहूदियों का राजा है।”
39 One of the hanged criminals insulted him: "Aren't you the Christ? Save yourself and us!" जो अपराधी लटकाए गए थे उनमें से एक यह कहते हुए उसकी निंदा करने लगा, “तू मसीह है न? तो अपने को और हमें बचा।”
40 But the other rebuked him: "Don't you even fear God, since you're under the same sentence? इस पर दूसरा उसे डाँटकर कहने लगा, “क्या तू परमेश्‍वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दंड पा रहा है।
41 Rightly so—we're paying for what we did; but this man has done nothing wrong." हमारे लिए यही उचित है, क्योंकि हमने जो किया उसी का फल भोग रहे हैं, परंतु इसने कोई भी अनुचित कार्य नहीं किया।”
42 Then he said, "Jesus, remember me when you come into your kingdom." तब उसने कहा, “हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए तो मुझे स्मरण रखना।”
43 And Jesus said to him, "Truly I tell you, today you will be with me in Paradise." उसने उससे कहा,“मैं तुझसे सच कहता हूँ, तू आज ही मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।”
44 It was already about noon, and darkness covered the whole land until three in the afternoon, उस समय दिन के लगभग बारह बज रहे थे और सारे देश पर अंधकार छा गया और तीन बजे तक
45 for the sun's light failed; and the curtain of the temple was torn in two. सूर्य का प्रकाश नहीं रहा, और मंदिर का परदा बीच में से फट गया।
46 Jesus called out loudly, "Father, into your hands I commit my spirit!" Then he breathed his last. तब यीशु ने ऊँची आवाज़ से पुकारकर कहा,“हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ।” और यह कहकर उसने प्राण त्याग दिया।
47 Seeing what happened, the centurion praised our Father: "This man really was righteous." जब शतपति ने जो कुछ हुआ उसे देखा तो यह कहकर परमेश्‍वर की महिमा करने लगा, “सचमुच यह मनुष्य धर्मी था।”
48 All the crowds gathered for this sight, seeing what happened, went home beating their chests. और सब लोग, जो इस दृश्य को देखने इकट्ठे हुए थे, इन घटनाओं को देखकर छाती पीटते हुए लौटने लगे।
49 All his acquaintances, and the women who followed him from Galilee, stood far off watching these things. परंतु उसके सब परिचित लोग, और गलील से उसके साथ आई स्‍त्रियाँ दूर खड़ी होकर ये देख रही थीं।
50 Now there was a man named Joseph, a member of the council, a good and righteous man, और देखो, यूसुफ नामक महासभा का एक सदस्य था जो भला और धर्मी मनुष्य था
51 who had not agreed to their plan and action. He was from Arimathea, a Jewish town, and was waiting for the kingdom of our Father. तथा उनकी योजना और कार्य से सहमत नहीं था। वह यहूदियों के एक नगर अरिमतिया का था, और परमेश्‍वर के राज्य की प्रतीक्षा करता था।
52 This man went to Pilate and asked for the body of Jesus. उसने पिलातुस के पास जाकर यीशु का शव माँगा,
53 He took it down, wrapped it in a linen cloth, and laid him in a rock-cut tomb where no one had yet been laid. और उसे उतारकर मलमल की चादर में लपेटा, तथा चट्टान में खोदी हुई एक कब्र में रख दिया, जहाँ अब तक किसी को नहीं रखा गया था।
54 It was the day of Preparation, and the Sabbath was about to begin. वह तैयारी का दिन था, और सब्त का दिन आरंभ होने वाला था।
55 Women who came with him from Galilee followed, saw the tomb, and how his body was placed. उन स्‍त्रियों ने जो उसके साथ गलील से आई थीं, पीछे-पीछे जाकर उस कब्र को देखा और यह भी कि वहाँ उसका शव किस प्रकार रखा गया।
56 They went back and prepared spices and ointments, then rested on the Sabbath as commanded. तब उन्होंने लौटकर सुगंधित मसाले और इत्र तैयार किए। फिर सब्त के दिन उन्होंने आज्ञा के अनुसार विश्राम किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]