Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 24 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 On the first day of the week, at dawn, they came to the tomb, carrying the spices they had prepared. सप्‍ताह के पहले दिन बड़े भोर को वे उन सुगंधित मसालों को जिन्हें उन्होंने तैयार किया था, लेकर कब्र पर आईं।
2 They found the stone rolled away from the tomb, परंतु उन्होंने कब्र से पत्थर को लुढ़का हुआ पाया,
3 but when they went in they did not find the body of the Lord Jesus. और जब वे भीतर गई तो उन्हें प्रभु यीशु का शव नहीं मिला।
4 While they were perplexed about this, suddenly two men stood beside them in dazzling clothes. फिर ऐसा हुआ कि जब वे इस बात से असमंजस में पड़ी थीं, तो देखो, चमकते हुए वस्‍त्र पहने दो पुरुष उनके पास आ खड़े हुए।
5 Frightened, they bowed their faces to the ground. The men asked, "Why seek the living among the dead? जब वे भयभीत होकर भूमि की ओर मुँह झुकाए हुए थीं, तो उन्होंने उनसे कहा, “तुम जीवित को मृतकों में क्यों ढूँढ़ती हो?
6 He's not here—he's risen. Remember what he told you while still in Galilee, वह यहाँ नहीं है, परंतु जी उठा है। स्मरण करो कि जब वह गलील में था तो उसने तुमसे कहा था,
7 that the Son of Man must be handed over to sinful men, be crucified, and rise on the third day." ‘अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र पापी मनुष्यों के हाथों पकड़वाया जाए और क्रूस पर चढ़ाया जाए तथा तीसरे दिन जी उठे।’ ”
8 And they remembered his words, तब उन्हें उसकी बातें स्मरण आईं,
9 returning from the tomb, they told all this to the eleven and all the rest. और कब्र से लौटकर उन्होंने उन ग्यारहों को और अन्य सब को ये सारी बातें कह सुनाईं।
10 Mary Magdalene, Joanna, Mary the mother of James, and the other women with them told these things to the apostles. जिन्होंने ये बातें प्रेरितों को बताईं, वे मरियम मगदलीनी, योअन्‍ना और याकूब की माता मरियम, और उनके साथ की अन्य स्‍त्रियाँ थीं।
11 But these words seemed like nonsense to them, and they did not believe them. परंतु उन्हें ये बातें व्यर्थ कहानी सी जान पड़ीं, और उन्होंने उनका विश्‍वास नहीं किया।
12 Peter got up and ran to the tomb; bending down, he saw only the linen cloths, then went home amazed at what had happened. तब पतरस उठकर कब्र की ओर दौड़ा, और झाँककर केवल कफ़न को पड़े देखा; और जो हुआ था उस पर आश्‍चर्य करता हुआ वह अपने घर चला गया।
13 That same day two of them traveled to a village called Emmaus, about seven miles from Jerusalem, और देखो, उसी दिन उनमें से दो जन यरूशलेम से ग्यारह किलोमीटर दूर स्थित एक गाँव की ओर जा रहे थे, जो इम्माऊस कहलाता था।
14 and they were talking with each other about all these things that had happened. वे आपस में इन सब घटनाओं के विषय में बातचीत कर रहे थे।
15 While they were talking and discussing together, Jesus himself drew near and went with them. फिर ऐसा हुआ कि जब वे बातचीत और विचार-विमर्श कर ही रहे थे कि यीशु स्वयं पास आकर उनके साथ चलने लगा,
16 But their eyes were kept from recognizing him. परंतु उनकी आँखें ऐसी बंद की गई थीं कि वे उसे न पहचानें।
17 He asked them, "What are you discussing with each other as you walk?" They stopped, looking sad. उसने उनसे कहा,“ये कौन सी बातें हैं जिनकी चर्चा तुम चलते-चलते आपस में कर रहे हो?” वे उदास होकर रुक गए।
18 One of them, Cleopas, replied, "Are you the only visitor to Jerusalem who does not know what has happened there these days?" इस पर क्लियोपास नामक एक व्यक्‍ति ने उससे कहा, “क्या तू यरूशलेम में एकमात्र परदेशी है जो इन दिनों में उसमें हुई बातों को नहीं जानता?”
19 He asked, "What things?" They said, "About Jesus of Nazareth—a prophet powerful in deed and word before our Father and all the people, यीशु ने उनसे पूछा,“कौन सी बातें?” उन्होंने उससे कहा, “वे बातें जो उस व्यक्‍ति यीशु नासरी के विषय में हैं, जो परमेश्‍वर और सब लोगों के सामने कार्य और वचन में एक सामर्थी भविष्यवक्‍ता था,
20 and how our chief priests and rulers handed him over to a death sentence, and crucified him. और कैसे हमारे मुख्य याजकों और अधिकारियों ने उसे मृत्युदंड के लिए सौंप दिया और उसे क्रूस पर चढ़ा दिया।
21 We'd hoped he was the one to redeem Israel. Yet on top of all this, it's the third day since these things happened. परंतु हम आशा कर रहे थे कि वही इस्राएल को छुड़ाने वाला है; इन सब के अतिरिक्‍त, इन बातों को हुए यह तीसरा दिन है।
22 Some women of ours also amazed us—early at the tomb, हमारे बीच की कुछ स्‍त्रियों ने भी हमें अचंभित कर दिया; वे भोर को कब्र पर गई थीं
23 and not finding his body, they came back saying they'd even seen a vision of angels, who said he was alive. और जब उसका शव नहीं मिला, तो आकर कहने लगीं कि हमने स्वर्गदूतों का दर्शन भी पाया, जिन्होंने कहा कि वह जीवित है।
24 Some of our companions went to the tomb and found it just as the women said, but they did not see him." फिर हमारे कुछ साथी कब्र पर गए, और उन्होंने भी वैसा ही पाया जैसा उन स्‍त्रियों ने कहा था, परंतु उसे नहीं देखा।”
25 He said to them, "How foolish you are, and slow to believe all the prophets said! तब उसने उनसे कहा,“हे निर्बुद्धियो, और भविष्यवक्‍ताओं की सब बातों पर विश्‍वास करने में मंदमतियो!
26 Was it not necessary that the Christ should suffer these things and enter into his glory?" क्या मसीह के लिए आवश्यक न था कि वह ये दुःख उठाए और अपनी महिमा में प्रवेश करे?”
27 And beginning with Moses and all the Prophets, he explained to them from all the Scriptures everything about himself. तब उसने मूसा से और सब भविष्यवक्‍ताओं से आरंभ करके संपूर्ण पवित्रशास्‍त्र में से अपने विषय में लिखी बातों का अर्थ उन्हें समझाया।
28 And they approached the village they were heading to, and he pretended to go farther. जब वे उस गाँव के निकट आ पहुँचे जहाँ वे जा रहे थे, तो उसने ऐसा दिखाया मानो उसे और आगे जाना हो।
29 But they insisted, "Stay with us—evening is near, the day nearly done." So he went in to stay with them. परंतु उन्होंने यह कहते हुए उसे विवश किया, “हमारे साथ ठहर जा, क्योंकि संध्या होने वाली है और अब दिन ढल गया है।” तब वह उनके साथ ठहरने के लिए भीतर गया।
30 As he reclined with them, he took the bread, blessed it, broke it, and gave it to them. फिर ऐसा हुआ कि जब वह उनके साथ भोजन करने बैठा, तो उसने रोटी लेकर आशिष माँगी और तोड़कर उन्हें देने लगा।
31 And their eyes were opened, and they recognized him. And he vanished from their sight. तब उनकी आँखें खुल गईं और उन्होंने उसे पहचान लिया; परंतु वह उनकी आँखों से ओझल हो गया।
32 They said to each other, "Weren't our hearts burning within us as he spoke to us on the road, as he opened the Scriptures to us?" उन्होंने आपस में कहा, “जब वह मार्ग में हमसे बातें कर रहा था, और हमें पवित्रशास्‍त्र की बातों को समझा रहा था, तो क्या हमारे हृदय उत्तेजित नहीं हो रहे थे?”
33 That same hour they got up, returned to Jerusalem, and found the eleven and those with them gathered together, वे उसी समय उठकर यरूशलेम को लौट गए, और उन ग्यारहों और उनके साथियों को इकट्ठा पाया,
34 saying, "The Lord has risen indeed, and has appeared to Simon!" जिनका कहना था कि प्रभु वास्तव में जी उठा है और शमौन को दिखाई दिया है।
35 And they told what happened on the road, and how he was recognized in the breaking of the bread. तब वे मार्ग की बातें उन्हें बताने लगे और यह भी कि उन्होंने रोटी तोड़ते समय किस प्रकार उसे पहचाना।
36 As they spoke these things, Jesus himself stood among them and said to them, "Peace to you!" अभी वे ये बातें कह ही रहे थे कि यीशु स्वयं उनके बीच में आ खड़ा हुआ और उनसे कहा,“तुम्हें शांति मिले।”
37 But they were startled and frightened and thought they saw a spirit. परंतु वे घबरा गए और भयभीत होकर सोचने लगे कि किसी आत्मा को देख रहे हैं।
38 And he said to them, "Why are you troubled, and why do doubts arise in your hearts? तब उसने उनसे कहा,“तुम क्यों घबराते हो? और तुम्हारे मन में क्यों संदेह उठते हैं?
39 Look at my hands and my feet—it's really me. Touch me and see: a spirit has no flesh and bones, as you see I have." मेरे हाथ और मेरे पैरों को देखो कि यह मैं ही हूँ। मुझे छुओ और देखो, क्योंकि आत्मा के मांस और हड्डियाँ नहीं होतीं, जैसा तुम मुझमें देखते हो।”
40 And when he had said this, he showed them his hands and his feet. यह कहकर उसने उन्हें अपने हाथ और पैर दिखाए।
41 And while they still disbelieved for joy and were marveling, he said to them, "Do you have anything here to eat?" परंतु आनंद के मारे उन्हें अब भी विश्‍वास नहीं हुआ और वे आश्‍चर्यचकित थे। तब उसने उनसे कहा,“क्या यहाँ तुम्हारे पास खाने के लिए कुछ है?”
42 They gave him a piece of broiled fish, उन्होंने उसे भुनी हुई मछली का एक टुकड़ा दिया;
43 and he took it and ate before them. और उसने उसे लेकर उनके सामने खाया।
44 He said to them, "This is what I told you while still with you: everything written about me in the Law of Moses, the Prophets, and the Psalms had to be fulfilled." फिर उसने उनसे कहा,“ये मेरी वे बातें हैं, जो मैंने तुम्हारे साथ रहते हुए तुमसे कही थीं कि मूसा की व्यवस्था और भविष्यवक्‍ताओं और भजनों की पुस्तक में मेरे विषय में लिखी गई सब बातों का पूरा होना अवश्य है।”
45 Then he opened their minds to understand the Scriptures, तब उसने पवित्रशास्‍त्र को समझने के लिए उनकी बुद्धि खोल दी।
46 and told them, "This is written: the Christ must suffer and rise from the dead on the third day, उसने उनसे कहा,“इस प्रकार लिखा है कि मसीह दुःख उठाएगा और तीसरे दिन मृतकों में से जी उठेगा,
47 and that repentance for the forgiveness of sins should be proclaimed in his name to all nations, beginning from Jerusalem. और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में उसके नाम से पापों की क्षमा के लिए पश्‍चात्तापका प्रचार किया जाएगा;
48 You are witnesses of these things. तुम इन बातों के साक्षी हो।
49 I am sending the promise of my Father on you. Stay in the city until you are dressed with power from on high." और देखो, मेरे पिता ने जिसकी प्रतिज्ञा की है, उसे मैं तुम्हारे पास भेजता हूँ; परंतु जब तक तुम ऊपर से सामर्थ्य न पाओ, तब तक इसी नगर में ठहरे रहो।”
50 And he led them out as far as Bethany, and lifting up his hands he blessed them. अतः यीशु उन्हें बाहर बैतनिय्याह के पास तक ले गया, और अपने हाथों को उठाकर उन्हें आशिष दी।
51 While he blessed them, he parted from them and was carried up into heaven. वह उन्हें आशिष देते-देते उनसे अलग हो गया और स्वर्ग पर उठा लिया गया।
52 And they worshiped him and returned to Jerusalem with great joy, तब वे उसे दंडवत् करके बड़े आनंद के साथ यरूशलेम को लौट गए;
53 and were continually in the temple blessing our Father. और वे निरंतर मंदिर में परमेश्‍वर की स्तुति किया करते थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]