Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 In the beginning was the Word, and the Word was with our Father, and the Word was God. आदि में वचन था, और वचन परमेश्‍वर के साथ था, और वचन परमेश्‍वर था।
2 He was in the beginning with our Father. यही आदि में परमेश्‍वर के साथ था।
3 All things were made through him, and without him not one thing was made that was made. सब कुछ उसके द्वारा उत्पन्‍न‍ हुआ और जो कुछ उत्पन्‍न‍ हुआ है, उसमें से कुछ भी उसके बिना उत्पन्‍न‍ नहीं हुआ।
4 In him was life, and the life was the light of all people. उसमें जीवन था और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।
5 The light shines in the darkness, and the darkness has not overcome it. वह ज्योति अंधकार में चमकती है, और अंधकार ने उसे ग्रहण नहीं किया।
6 There came a man sent from our Father, whose name was John. परमेश्‍वर का भेजा हुआ एक मनुष्य आया, जिसका नाम यूहन्‍ना था।
7 He came as a witness, to bear witness about the light, so that all might believe through John's witness. वह साक्षी देने के लिए आया कि उस ज्योति के विषय में साक्षी दे, ताकि सब उसके द्वारा विश्‍वास करें।
8 He was not the light, but came to bear witness about the light. वह स्वयं तो वह ज्योति नहीं था, परंतु वह इसलिए आया कि उस ज्योति के विषय में साक्षी दे।
9 The true light, which gives light to everyone, was coming into the world. वह सच्‍ची ज्योति, जो हर एक मनुष्य को प्रकाशित करती है, जगत में आ रही थी।
10 He was in the world. The world came into being through him, yet did not know him. वह जगत में था और जगत उसके द्वारा उत्पन्‍न‍ हुआ, परंतु जगत ने उसे नहीं पहचाना।
11 He came to his own, and his own people did not receive him. वह अपनों के पास आया परंतु उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया।
12 But to all who received him, believing in his name, he gave the right to become children of our Father, परंतु जितनों ने उसे ग्रहण किया, अर्थात् जो उसके नाम पर विश्‍वास करते हैं, उसने उन्हें परमेश्‍वर की संतान होने का अधिकार दिया।
13 children born not of blood nor of the will of flesh nor of the will of man, but of our Father. वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से और न ही मनुष्य की इच्छा से, परंतु परमेश्‍वर से उत्पन्‍न‍ हुए हैं।
14 The Word became flesh and lived among us. We saw his glory, the glory of the one and only Son from the Father, full of grace and truth. वचन देहधारी हुआ और हमारे बीच में डेरा किया। हमने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा। वह अनुग्रह और सच्‍चाई से परिपूर्ण था।
15 John testified about him, crying out, "This is the one I meant: he who comes after me outranks me, since he existed before me." यूहन्‍ना ने उसके विषय में साक्षी दी और पुकारकर कहा, “यह वही है, जिसके विषय में मैंने कहा, ‘मेरे बाद आनेवाला मुझसे आगे है क्योंकि वह मुझसे पहले था।’ ”
16 For from his fullness we have all received, grace upon grace. और उसकी परिपूर्णता से हम सब ने अनुग्रह पर अनुग्रह पाया है।
17 For the law was given through Moses; grace and truth came through Jesus Christ. व्यवस्था तो मूसा के द्वारा दी गई, परंतु अनुग्रह और सच्‍चाई यीशु मसीह के द्वारा आई।
18 No one has ever seen our Father; the one and only God, close beside the Father, has made him known. परमेश्‍वर को किसी ने कभी नहीं देखा; परमेश्‍वर अर्थात् एकलौता पुत्र जो पिता की गोद में है, उसी ने उसे प्रकट किया।
19 This is John's testimony, when the Jews sent priests and Levites from Jerusalem to ask him, "Who are you?" यूहन्‍ना की साक्षी यह है : जब यहूदियों ने यरूशलेम से उसके पास याजकों और लेवियों को यह पूछने के लिए भेजा, “तू कौन है?”
20 He confessed, and did not deny, but confessed, "I am not the Christ." तो उसने यह मान लिया और इनकार नहीं किया, परंतु मान ही लिया, “मैं मसीह नहीं हूँ।”
21 So they asked him, "What then? Are you Elijah?" "I am not," he said. "Are you the Prophet?" "No," he answered. तब उन्होंने उससे पूछा, “तो फिर कौन है? क्या तू एलिय्याह है?” उसने कहा, “मैं नहीं हूँ।” “तो क्या तू वह भविष्यवक्‍ता है?” उसने उत्तर दिया, “नहीं।”
22 So they asked, "Who are you? We need to give an answer to those who sent us. What do you say about yourself?" अतः उन्होंने उससे कहा, “फिर तू कौन है? हमें अपने भेजनेवालों को उत्तर देना है। तू अपने विषय में क्या कहता है?”
23 He said, "I'm the voice of one crying out in the wilderness, 'Make straight the way of the Lord,' as the prophet Isaiah said." उसने कहा, “मैं वह आवाज़ हूँ जो जंगल में पुकारती है : प्रभु का मार्ग सीधा करो, जैसा यशायाह भविष्यवक्‍ता ने कहा था।”
24 Now they had been sent from the Pharisees. वे फरीसियों की ओर से भेजे गए थे।
25 They asked him, "Why baptize, then, if you're not the Christ, nor Elijah, nor the Prophet?" अतः उन्होंने उससे पूछा, “यदि तू मसीह नहीं है और न एलिय्याह और न ही वह भविष्यवक्‍ता है तो बपतिस्मा क्यों देता है?”
26 John answered them, "I baptize with water, but among you stands one you do not know, यूहन्‍ना ने उनको उत्तर दिया, “मैं पानी से बपतिस्मा देता हूँ; परंतु तुम्हारे बीच में वह खड़ा है, जिसे तुम नहीं जानते।
27 even he who comes after me, whose sandal strap I am not worthy to untie." वह मेरे बाद आने वाला है और मैं उसके जूते का फ़ीता खोलने के भी योग्य नहीं हूँ।”
28 These things took place in Bethany across the Jordan, where John was baptizing. ये बातें यरदन के पार बैतनिय्याह में हुईं, जहाँ यूहन्‍ना बपतिस्मा देता था।
29 The next day, seeing Jesus coming toward him, he said, "Look! The Lamb of our Father—Jesus—who takes away the sin of the world! अगले दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते हुए देखकर कहा, “देखो, परमेश्‍वर का मेमना, जो जगत का पाप उठा ले जाता है।
30 This is the one I meant: 'After me comes a man who ranks before me, because he was before me.' यह वही है, जिसके विषय में मैंने कहा कि मेरे बाद एक पुरुष आता है जो मुझसे आगे है क्योंकि वह मुझसे पहले था।
31 I didn't know him, but I came baptizing with water so he would be revealed to Israel." मैं तो उसे नहीं जानता था, परंतु मैं इसी कारण पानी से बपतिस्मा देता हुआ आया कि वह इस्राएल पर प्रकट हो जाए।”
32 John testified: "I saw the Holy Spirit descend from heaven like a dove and remain on him. और यूहन्‍ना ने यह साक्षी दी : “मैंने आत्मा को आकाश से कबूतर के समान उतरते हुए देखा, और वह उस पर ठहर गया।
33 I didn't know him, but the one who sent me to baptize with water told me, 'The one you see the Holy Spirit come down and stay on—he is the one who baptizes with the Holy Spirit.' मैं तो उसे नहीं जानता था, परंतु जिसने मुझे पानी से बपतिस्मा देने के लिए भेजा, उसी ने मुझसे कहा, ‘जिस पर तू आत्मा को उतरते और ठहरते देखे, वही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देनेवाला है।’
34 And I have seen and have borne witness that this is the Son of our Father." और मैंने देखा, और साक्षी दी है कि यही परमेश्‍वर का पुत्र है।”
35 The next day John was standing again with two of his disciples, अगले दिन फिर यूहन्‍ना अपने दो शिष्यों के साथ खड़ा था
36 and looking at Jesus as he walked by, he said, "Look! The Lamb of our Father!" और उसने यीशु को जाते हुए देखकर कहा, “देखो, परमेश्‍वर का मेमना।”
37 The two disciples heard him say this, and they followed Jesus. जब दोनों शिष्यों ने उसे यह कहते सुना, तो वे यीशु के पीछे हो लिए।
38 Jesus turned, saw them following, and asked, "What do you seek?" They said, "Rabbi" (meaning Teacher), "where do you stay?" यीशु ने मुड़कर उनको पीछे आते देखा और उनसे पूछा,“तुम क्या चाहते हो?” उन्होंने उसे उत्तर दिया, “हे रब्बी (अर्थात् हे गुरु), तू कहाँ रहता है?”
39 He told them, "Come and you will see." So they went and saw where he was staying, and remained with him that day—about four in the afternoon. उसने उनसे कहा,“आओ, तो तुम देख लोगे।” तब उन्होंने जाकर देखा कि वह कहाँ रहता है, और उस दिन वे उसके साथ रहे। यह संध्या के लगभग चार बजे का समय था।
40 One of the two who heard John speak and followed Jesus was Andrew, Simon Peter's brother. जो यूहन्‍ना की बात सुनकर यीशु के पीछे हो लिए थे, उन दोनों में से एक शमौन पतरस का भाई अंद्रियास था।
41 He first found his own brother Simon and told him, "We've found the Messiah" (meaning Christ). वह पहले अपने सगे भाई शमौन से मिला और उसे बताया, “हमें मसीह (अर्थात् ‘ख्रीष्‍ट’) मिल गया है।”
42 He brought him to Jesus. Jesus looked at him and said, "You are Simon the son of John. You will be called Cephas" (meaning Peter). वह उसे यीशु के पास लाया। यीशु ने उसे देखकर कहा,“तू यूहन्‍ना का पुत्र शमौन है; तू कैफा (अर्थात् ‘पतरस’)कहलाएगा।”
43 The next day, Jesus decided to leave for Galilee. He found Philip and said, "Follow me." अगले दिन यीशु ने गलील को जाने का निश्‍चय किया और वह फिलिप्पुस से मिला। यीशु ने उससे कहा,“मेरे पीछे हो ले।”
44 Now Philip was from Bethsaida, the city of Andrew and Peter. फिलिप्पुस तो अंद्रियास और पतरस के नगर बैतसैदा का था।
45 Philip found Nathanael and told him, "We've found the one Moses wrote of in the Law and the prophets—Jesus, son of Joseph, from Nazareth." फिलिप्पुस नतनएल से मिला और उससे कहा, “जिसके विषय में मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यवक्‍ताओं ने भी लिखा है, वह हमें मिल गया है; यूसुफ का पुत्र, नासरत का यीशु।”
46 Nathanael said, "Can anything good come from Nazareth?" Philip said, "Come and see." नतनएल ने उससे कहा, “क्या नासरत से कुछ अच्छा निकल सकता है?” फिलिप्पुस ने उससे कहा, “आ और देख ले।”
47 Jesus saw Nathanael approaching and said of him, "Look—a true Israelite, with no deceit in him!" यीशु ने नतनएल को अपनी ओर आते हुए देखा और उसके विषय में कहा,“देखो, यह सचमुच इस्राएली है, इसमें छल कपट नहीं।”
48 Nathanael asked him, "How do you know me?" Jesus answered, "Before Philip called you, while you were under the fig tree, I saw you." नतनएल ने उससे कहा, “तू मुझे कैसे जानता है?” यीशु ने उसे उत्तर दिया,“फिलिप्पुस के बुलाने से पहले मैंने अंजीर के पेड़ के नीचे तुझे देखा था।”
49 Nathanael answered him, "Rabbi, you are the Son of our Father! You are the King of Israel!" इस पर नतनएल ने उससे कहा, “हे रब्बी, तू परमेश्‍वर का पुत्र है; तू इस्राएल का राजा है!”
50 Jesus answered him, "You believe because I told you I saw you under the fig tree? You'll see greater things than these." तब यीशु ने उससे कहा,“क्या तू इसलिए विश्‍वास करता है कि मैंने तुझसे कहा, ‘मैंने अंजीर के पेड़ के नीचे तुझे देखा था’? तू इससे भी बड़े-बड़े कार्य देखेगा।”
51 He told him, "Truly, truly, I say to you, you will see heaven opened, and our Father's angels ascending and descending on the Son of Man." उसने फिर उससे कहा,“मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, तुम स्वर्ग को खुला हुआ और परमेश्‍वर के स्वर्गदूतों को मनुष्य के पुत्र पर उतरते और ऊपर चढ़ते हुए देखोगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]