Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 On the third day, a wedding took place in Cana of Galilee; Jesus's mother was there. तीसरे दिन गलील के काना में एक विवाह था, और यीशु की माता वहाँ थी।
2 Jesus and his disciples were also invited to the wedding. यीशु और उसके शिष्य भी उस विवाह में आमंत्रित थे।
3 When the wine ran out, the mother of Jesus said to him, "They have no wine." जब दाखरस कम पड़ गया तो यीशु की माता ने उससे कहा, “उनके पास दाखरस नहीं है।”
4 "Woman, why are you bringing me into this?" Jesus replied. "My hour has not yet come." यीशु ने उससे कहा,“हे नारी, इससे तेरा और मेरा क्या लेना-देना? अभी मेरा समय नहीं आया है।”
5 His mother said to the servants, "Do whatever he tells you." उसकी माता ने सेवकों से कहा, “जो कुछ वह तुमसे कहे, वही करना।”
6 Six stone water jars stood there, used for Jewish purification, each holding twenty to thirty gallons. उस समय वहाँ यहूदियों की शुद्धीकरण प्रथा के अनुसार पत्थर के छः घड़े रखे हुए थे, प्रत्येक में अस्सी से एक सौ बीस लीटर तक समाता था।
7 Jesus said to them, "Fill the jars with water," so they filled them to the brim. यीशु ने सेवकों से कहा,“घड़ों को पानी से भर दो।” अतः उन्होंने उन्हें मुँह तक भर दिया।
8 He told them, "Draw some out now, and take it to the head steward." So they did. तब उसने उनसे कहा,“अब निकालकर भोज के प्रबंधक के पास ले जाओ।” और वे ले गए।
9 The master of the banquet tasted the water now wine, not knowing its source—though the servants who drew it knew. So he called the bridegroom aside, जब भोज के प्रबंधक ने वह पानी चखा जो दाखरस बन गया था और नहीं जानता था कि यह कहाँ से आया है (परंतु जिन सेवकों ने पानी निकाला था, वे जानते थे), तो उसने दूल्हे को बुलाया
10 and said, "Everyone serves the good wine first, then the lesser once guests are drunk. But you've kept the good wine till now." और उससे कहा, “हर एक मनुष्य पहले अच्छा दाखरस देता है और जब लोग पीकर मतवाले हो जाते हैं तब उससे घटिया देता है। तूने तो अच्छा दाखरस अब तक बचा रखा है!”
11 Jesus performed this first sign at Cana in Galilee. He revealed his glory, and his disciples believed in him. इस प्रकार यीशु ने गलील के काना में चिह्‍नों का आरंभ किया और अपनी महिमा प्रकट की, तथा उसके शिष्यों ने उस पर विश्‍वास किया।
12 After this he went down to Capernaum with his mother, brothers, and disciples, and stayed there a few days. इसके बाद यीशु, अपनी माता, अपने भाइयों और अपने शिष्यों के साथ कफरनहूम को गया, परंतु वे वहाँ अधिक दिन नहीं रहे।
13 When the Jewish Passover was near, Jesus went up to Jerusalem. जब यहूदियों के फसह का पर्व निकट आया तो यीशु यरूशलेम को गया।
14 In the temple courts he found sellers of cattle, sheep, and doves, and others sitting at tables exchanging money. उसने मंदिर-परिसर में बैल, भेड़ और कबूतर बेचनेवालों और सर्राफों को बैठे हुए देखा।
15 He made a whip of cords and drove them all out of the temple courts, sheep and cattle alike, poured out the money-changers' coins, and overturned their tables. तब उसने रस्सियों का एक कोड़ा बनाकर भेड़ों और बैलों सहित सब को मंदिर-परिसर से बाहर निकाल दिया, और सर्राफों के सिक्‍के बिखेर दिए तथा चौकियों को उलट दिया;
16 To the dove sellers he said, "Take these out of here! Don't make my Father's house a marketplace." और कबूतर बेचनेवालों से कहा,“इन्हें यहाँ से ले जाओ। मेरे पिता के घर को व्यापार का घर मत बनाओ।”
17 His disciples remembered that it is written: "Zeal for your house will consume me." तब उसके शिष्यों को स्मरण आया कि लिखा है : तेरे घर की धुन मुझे खा जाएगी।
18 So the Jews asked, "What sign will you show us for doing these things?" इस पर यहूदियों ने यीशु से कहा, “तू जो यह कर रहा है, उसके लिए हमें कौन सा चिह्‍न दिखाता है?”
19 Jesus answered them, "Destroy this temple, and in three days I will raise it up." यीशु ने उनको उत्तर दिया,“इस मंदिर को ढा दो, और मैं इसे तीन दिन में खड़ा कर दूँगा।”
20 They replied, "This temple took forty-six years to build, and will you raise it in three days?" तब यहूदियों ने कहा, “यह मंदिर छियालीस वर्ष में बनाया गया और क्या तू इसे तीन दिन में खड़ा कर देगा?”
21 But the temple he had spoken of was his body. परंतु वह अपनी देह रूपी मंदिर के विषय में कह रहा था।
22 After he rose from the dead, his disciples remembered he had said this, and believed the Scripture and the word Jesus had spoken. अतः जब वह मृतकों में से जी उठा तो उसके शिष्यों को स्मरण आया कि उसने यह कहा था, और उन्होंने पवित्रशास्‍त्र और उस वचन पर जो यीशु ने कहा था, विश्‍वास किया।
23 While he was in Jerusalem at the Passover, many saw the signs he did and trusted in his name. फसह के पर्व के समय जब वह यरूशलेम में था, तो उसके उन चिह्‍नों को देखकर जिन्हें वह दिखाता था, बहुतों ने उसके नाम पर विश्‍वास किया।
24 But Jesus would not entrust himself to them, for he knew all people. परंतु यीशु ने अपने आपको उनके भरोसे पर नहीं छोड़ा, क्योंकि वह सब को जानता था,
25 He didn't need anyone's testimony about people—he knew what was in each one. और उसे आवश्यकता नहीं थी कि मनुष्य के विषय में कोई साक्षी दे, क्योंकि वह जानता था कि मनुष्य के मन में क्या है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]