Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now there was a man of the Pharisees named Nicodemus, a ruler of the Jews. फरीसियों में से नीकुदेमुस नामक एक मनुष्य था, जो यहूदियों का एक अधिकारी था।
2 This man came to Jesus at night and said, "Rabbi, we know you are a teacher who has come from our Father, for no one can do these signs you do unless our Father is with him." वह रात को यीशु के पास आया और उससे कहा, “हे रब्बी, हम जानते हैं कि तू परमेश्‍वर की ओर से आया हुआ गुरु है, क्योंकि जिन चिह्‍नों को तू दिखाता है उन्हें जब तक परमेश्‍वर साथ न हो, कोई दिखा नहीं सकता।”
3 Jesus answered, "Truly, truly, I tell you: unless someone is born from above, he can't see the kingdom of our Father." इस पर यीशु ने उससे कहा,“मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई नए सिरे से जन्म न ले, वह परमेश्‍वर के राज्य को नहीं देख सकता।”
4 Nicodemus asked, "How can a man be born when he's old? Can he enter his mother's womb again and be born?" नीकुदेमुस ने उससे पूछा, “मनुष्य बूढ़ा होकर कैसे जन्म ले सकता है? क्या वह अपनी माता के गर्भ में दुबारा प्रवेश करके जन्म ले सकता है?”
5 Jesus answered, "Truly, truly, I tell you, unless one is born of water and the Holy Spirit, he can't enter our Father's kingdom. यीशु ने उत्तर दिया,“मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई जल और आत्मा से जन्म न ले, वह परमेश्‍वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।
6 Born of the flesh is flesh, and born of the Holy Spirit is spirit. जो शरीर से जन्मा है वह शरीर है और जो आत्मा से जन्मा है, वह आत्मा है।
7 Don't be amazed that I said to you, 'You must be born from above.' आश्‍चर्य न कर कि मैंने तुझसे कहा, ‘तुम्हें नए सिरे से जन्म लेना अवश्य है।’
8 Wind blows where it wants; you hear its sound but don't know where it comes from or where it goes. So it is with everyone born of the Spirit." हवा जिधर चाहती है उधर चलती है और तू उसकी आवाज़ सुनता है, परंतु नहीं जानता कि वह कहाँ से आती और किधर जाती है। प्रत्येक जो आत्मा से जन्मा है वह ऐसा ही है।”
9 Nicodemus said to him, "How can these things be?" इस पर नीकुदेमुस ने उससे कहा, “यह सब कैसे हो सकता है?”
10 Jesus answered him, "Are you the teacher of Israel and yet you do not understand these things? यीशु ने उसे उत्तर दिया,“तू इस्राएलियों का गुरु है, फिर भी इन बातों को नहीं समझता?
11 Truly, truly, I tell you: we speak what we know, we testify to what we've seen, yet you don't accept our testimony. मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ कि जो हम जानते हैं वह कहते हैं, और जो हमने देखा है उसकी साक्षी देते हैं, परंतु तुम हमारी साक्षी ग्रहण नहीं करते।
12 If I told you earthly things and you don't believe, how will you believe if I tell you heavenly things? जब मैं तुमसे पृथ्वी की बातें कहता हूँ, तुम विश्‍वास नहीं करते, तो यदि मैं तुमसे स्वर्ग की बातें कहूँ तो तुम कैसे विश्‍वास करोगे?
13 No one has ascended into heaven except the one who descended from heaven, the Son of Man. कोई भी स्वर्ग पर नहीं चढ़ा, केवल वही जो स्वर्ग से उतरा, अर्थात् मनुष्य का पुत्र।
14 As Moses lifted up the serpent in the wilderness, so the Son of Man must be lifted up, जिस प्रकार मूसा ने जंगल में साँप को ऊँचे पर चढ़ाया, उसी प्रकार मनुष्य के पुत्र का ऊँचे पर चढ़ाया जाना अवश्य है,
15 that whoever believes in him may have eternal life. ताकि जो कोई उस पर विश्‍वास करे वह अनंत जीवन पाए।
16 For our Father so loved the world that he gave his one and only Son, that whoever believes in him will not perish but have eternal life. “क्योंकि परमेश्‍वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्‍वास करे वह नाश न हो, परंतु अनंत जीवन पाए।
17 For our Father did not send his Son into the world to condemn the world, but so the world could be saved through him. परमेश्‍वर ने अपने पुत्र को जगत में इसलिए नहीं भेजा कि वह जगत को दोषी ठहराए, परंतु इसलिए कि जगत उसके द्वारा उद्धार पाए।
18 Whoever believes in him isn't condemned; whoever doesn't believe is condemned already, for not believing in the name of the one and only Son of our Father. जो उस पर विश्‍वास करता है, वह दोषी नहीं ठहराया जाता, परंतु जो विश्‍वास नहीं करता, वह दोषी ठहराया जा चुका है; क्योंकि उसने परमेश्‍वर के एकलौते पुत्र के नाम पर विश्‍वास नहीं किया।
19 This is the judgment: light has entered the world, and people loved darkness more than light because their deeds were evil. और दोष यह है कि ज्योति जगत में आ चुकी है, परंतु मनुष्यों ने अंधकार को ज्योति से अधिक प्रिय जाना, क्योंकि उनके कार्य बुरे थे।
20 Everyone who does evil hates the light and won't come to the light, so that his deeds aren't exposed. क्योंकि प्रत्येक जो बुराई करता है, वह ज्योति से घृणा करता है और ज्योति के पास नहीं आता, जिससे उसके कार्य प्रकट न हो जाएँ।
21 But whoever does the truth comes to the light, so it may be revealed that his works have been done in our Father." परंतु जो सत्य पर चलता है, वह ज्योति के पास आता है, जिससे यह प्रकट हो जाए कि उसके कार्य परमेश्‍वर की ओर से किए गए हैं।”
22 After this, Jesus and his disciples went into the Judean countryside, where he stayed with them, baptizing. इन बातों के बाद यीशु और उसके शिष्य यहूदिया प्रदेश में आए, और वह वहाँ उनके साथ रहकर बपतिस्मा देने लगा।
23 John also baptized at Aenon near Salim, since water was plentiful there, and people came and were baptized, यूहन्‍ना भी शालेम के निकट ऐनोन में बपतिस्मा देता था, क्योंकि वहाँ पानी बहुत था, और लोग आकर बपतिस्मा लेते थे।
24 for John had not yet been put in prison. (तब तक यूहन्‍ना बंदीगृह में नहीं डाला गया था।)
25 Now a discussion arose between some of John's disciples and a Jew over purification. फिर वहाँ यूहन्‍ना के शिष्यों का एक यहूदी के साथ शुद्धीकरण के विषय में वाद-विवाद हो गया।
26 They came to John and said, "Rabbi, the man with you beyond the Jordan, the one you testified about—he's baptizing, and everyone goes to him." उन्होंने यूहन्‍ना के पास आकर उससे कहा, “हे रब्बी, जो यरदन के उस पार तेरे साथ था और जिसकी साक्षी तूने दी है, देख, वह बपतिस्मा दे रहा है और सब लोग उसके पास जा रहे हैं।”
27 John replied, "A person cannot receive even one thing unless it is given him from heaven. इस पर यूहन्‍ना ने कहा, “जब तक स्वर्ग से न दिया जाए, मनुष्य कुछ भी प्राप्‍त नहीं कर सकता।
28 You yourselves can testify: I said 'I'm not the Christ, but sent ahead of him.' तुम स्वयं मेरी साक्षी देते हो कि मैंने कहा था, ‘मैं मसीह नहीं हूँ, परंतु उसके आगे भेजा गया हूँ।’
29 The one with the bride is the bridegroom—Jesus. The bridegroom's friend, who stands and hears him, rejoices greatly at the bridegroom's voice. So my joy is now complete. जिसके पास दुल्हन है वही दूल्हा है, और दूल्हे का मित्र जो खड़ा हुआ उसकी सुनता है, वह दूल्हे की आवाज़ से बहुत आनंदित होता है। अतः मेरा यह आनंद पूरा हुआ है।
30 He must increase, but I must decrease." अवश्य है कि वह बढ़े और मैं घटूँ।”
31 The one who comes from above is above all. The one from earth belongs to earth and speaks in an earthly way. The one who comes from heaven is above all. जो ऊपर से आता है वह सब के ऊपर है। जो पृथ्वी से है वह पृथ्वी का है, और पृथ्वी की बातें कहता है। जो स्वर्ग से आता है, वह सब के ऊपर है।
32 He bears witness to what he has seen and heard, yet no one receives his testimony. जो उसने देखा और सुना है, उसकी वह साक्षी देता है। परंतु कोई भी उसकी साक्षी ग्रहण नहीं करता।
33 Whoever receives his testimony confirms that our Father is true. जिसने उसकी साक्षी ग्रहण कर ली, उसने इस बात पर मुहर लगा दी कि परमेश्‍वर सच्‍चा है।
34 The one our Father sent speaks our Father's words, for he gives the Holy Spirit without measure. क्योंकि जिसे परमेश्‍वर ने भेजा है, वह परमेश्‍वर की बातें कहता है, क्योंकि परमेश्‍वर उसे बिना नाप-तोल के आत्मा देता है।
35 Our Father loves the Son and has given all things into his hand. पिता पुत्र से प्रेम रखता है, और उसने सब कुछ उसके हाथ में सौंप दिया है।
36 Whoever believes in the Son has eternal life; whoever disobeys the Son won't see life—our Father's wrath remains on him. जो पुत्र पर विश्‍वास करता है, अनंत जीवन उसका है। परंतु जो पुत्र की नहीं मानता, वह जीवन को नहीं देखेगा, बल्कि परमेश्‍वर का प्रकोप उस पर बना रहता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]