Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 17 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 He told his disciples, "Offenses are sure to come, but woe to the one they come through! फिर यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,“यह असंभव है कि ठोकरें न लगें, परंतु हाय उस पर जिसके कारण वह लगती है।
2 Better for him to have a millstone hung around his neck and be thrown into the sea than to cause one of these little ones to stumble. उसके लिए इन छोटों में से एक के भी ठोकर का कारण बनने से अच्छा होता कि एक चक्‍की का पाट उसके गले में लटकाकर समुद्र में डाल दिया जाता।
3 "Watch yourselves. If your brother sins, rebuke him, and if he repents, forgive him. तुम अपने विषय में सावधान रहो। यदि तेरा भाई पाप करे तो उसे डाँट, और यदि वह पश्‍चात्ताप करे तो उसे क्षमा कर;
4 If he sins against you seven times a day, and seven times returns saying, 'I repent,' forgive him." और यदि वह दिन में सात बार तेरे विरुद्ध पाप करे और सातों बार तेरे पास आकर कहे, ‘मैं पश्‍चात्ताप करता हूँ,’ तो तू उसे क्षमा करना।”
5 The apostles said to the Lord, "Increase our faith!" प्रेरितों ने प्रभु से कहा, “हमारे विश्‍वास को बढ़ा।”
6 The Lord said, "If you had faith like a mustard seed, you could tell this mulberry tree, 'Be uprooted and planted in the sea,' and it would obey you. तब प्रभु ने कहा,“यदि तुम्हारा विश्‍वास राई के दाने के समान भी होता, और तुम इस शहतूत के पेड़ से कहते, ‘उखड़ जा और समुद्र में लग जा,’ तो यह तुम्हारी मान लेता।
7 Which of you with a servant plowing or tending sheep tells him, coming in from the field, 'Come at once, recline at the table'? तुममें से ऐसा कौन है जिसका दास हल जोतता या भेड़ें चराता हो, और जब वह खेत से लौटे तो उससे कहे, ‘तुरंत आकर भोजन करने बैठ’?
8 Won't he instead say, 'Get my supper ready, dress to serve me while I eat and drink, then you may eat and drink'? बल्कि क्या वह उससे यह न कहेगा, ‘मेरे खाने के लिए कुछ तैयार कर, और जब तक मैं खा-पी न लूँ, कमर कसकर मेरी सेवा कर, इसके बाद तू भी खा-पी लेना’?
9 "Does he thank the servant because he did what he was commanded? क्या वह उस दास का आभारी होगा कि उसने उन आदेशों का पालन किया जो उसे मिले थे?
10 So you too, having done all you were commanded, say: 'We are unworthy servants; we've only done our duty.'" इसी प्रकार तुम भी, जब उन सब आदेशों का पालन करो जो तुम्हें मिले थे, तो कहो, ‘हम अयोग्य दास हैं, हमने तो केवल वही किया जो हमें करना चाहिए था।’ ”
11 On the way to Jerusalem he was passing along between Samaria and Galilee. फिर ऐसा हुआ कि यीशु सामरिया और गलील के बीच में से होकर यरूशलेम को जा रहा था।
12 As he entered a village, ten men who had leprosy met him. They stood at a distance, जब वह किसी गाँव में प्रवेश कर रहा था, तो उसे दस कोढ़ी पुरुष मिले जो दूर खड़े थे,
13 and called out loudly, "Jesus, Master, have mercy on us!" और उन्होंने ऊँची आवाज़ से पुकारा, “हे यीशु, हे स्वामी, हम पर दया कर।”
14 Seeing them, he said, "Go, show yourselves to the priests." As they went, they were made clean. यह देखकर यीशु ने उनसे कहा,“जाकर अपने आपको याजकों को दिखाओ।” और ऐसा हुआ कि जाते-जाते वे शुद्ध हो गए।
15 One of them, seeing he was healed, turned back, praising our Father loudly, परंतु उनमें से एक ने जब यह देखा कि वह स्वस्थ हो गया है, तो ऊँची आवाज़ से परमेश्‍वर की महिमा करता हुआ लौट आया,
16 and he fell on his face at Jesus' feet, giving him thanks. Now he was a Samaritan. और यीशु के चरणों पर मुँह के बल गिरकर उसका धन्यवाद करने लगा; और वह एक सामरी था।
17 Jesus said, "Weren't ten made clean? Where are the nine? इस पर यीशु ने कहा,“क्या दसों शुद्ध नहीं हुए? तो फिर वे नौ कहाँ हैं?
18 Was no one found to return and give glory to our Father except this foreigner?" क्या इस परदेशी को छोड़ कोई और नहीं रहा जो लौटकर परमेश्‍वर को महिमा देता?”
19 And he said to him, "Rise and go; your faith has made you well." और उसने उससे कहा,“उठ और जा; तेरे विश्‍वास ने तुझे अच्छा किया है।”
20 Asked by the Pharisees when the kingdom of our Father would come, he answered them, "The kingdom of our Father does not come with observation, जब फरीसियों के द्वारा पूछा गया कि परमेश्‍वर का राज्य कब आएगा, तो यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,“परमेश्‍वर का राज्य प्रकट रूप में नहीं आता,
21 nor will they say, 'Look, here!' or 'There!' For the kingdom of our Father is among you." और न ही लोग यह कहेंगे, ‘देखो वह यहाँ है।’ या ‘वहाँ है।’ क्योंकि देखो, परमेश्‍वर का राज्य तुम्हारे बीच में है।”
22 He told the disciples, "Days are coming when you will long to see one of the days of the Son of Man, and you won't see it. फिर यीशु ने शिष्यों से कहा,“वे दिन आएँगे जब तुम मनुष्य के पुत्र के दिनों में से एक दिन को देखने के लिए तरसोगे परंतु नहीं देख पाओगे।
23 They will say to you, 'Look, there!' or 'Look, here!' Don't go, don't chase after them. लोग तुमसे कहेंगे, ‘देखो वह वहाँ है।’ या ‘देखो यहाँ है।’ तुम न तो जाना और न ही उनका पीछा करना।
24 For as lightning flashes and lights the sky from one edge to the other, so the Son of Man will be in his day. क्योंकि जैसे बिजली कौंधकर आकाश के एक छोर से आकाश के दूसरे छोर तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य का पुत्र भी अपने दिन में होगा।
25 But first he must suffer many things and be rejected by this generation. परंतु पहले अवश्य है कि वह बहुत दुःख उठाए और इस पीढ़ी के द्वारा ठुकराया जाए।
26 As Noah's days were, so will the Son of Man's days be. जैसे नूह के दिनों में हुआ, वैसे ही मनुष्य के पुत्र के दिनों में भी होगा।
27 They ate, drank, married, and were given in marriage, until the day Noah entered the ark, and the flood came and destroyed them all. जिस दिन तक नूह ने जहाज़ में प्रवेश न किया, लोग खाते, पीते, विवाह करते, और विवाह में दिए जाते रहे; तब जलप्रलय ने आकर सब को नष्‍ट कर दिया।
28 It was the same in Lot's days: eating, drinking, buying, selling, planting, building, ऐसा ही लूत के दिनों में भी हुआ; लोग खाते, पीते, खरीदते, बेचते, पेड़ लगाते और घर बनाते थे।
29 but the day Lot left Sodom, fire and sulfur rained from heaven and destroyed them all, परंतु जिस दिन लूत सदोम से बाहर निकला, आकाश से आग और गंधक बरसा और सब को नष्‍ट कर दिया।
30 so will it be on the day when the Son of Man is revealed. जिस दिन मनुष्य का पुत्र प्रकट होगा, ऐसा ही होगा।
31 On that day, whoever is on the roof with goods inside must not go down for them; likewise, whoever is in the field must not turn back. “उस दिन जो छत पर हो और उसका सामान घर में हो, तो वह उसे लेने नीचे न उतरे, और इसी प्रकार जो खेत में हो, वह पीछे न लौटे।
32 Remember Lot's wife. लूत की पत्‍नी को स्मरण रखो।
33 Whoever seeks to preserve his life will lose it, but whoever loses his life will keep it. जो कोई अपना प्राण बचाना चाहेगा, वह उसे गँवाएगा, परंतु जो कोई उसे गँवाएगा, वह उसे बचाए रखेगा।
34 I tell you, that night two will be in one bed: one will be taken, and the other left. मैं तुमसे कहता हूँ, उस रात एक खाट पर दो लोग होंगे, एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।
35 There will be two women grinding together; one will be taken and the other left." दो स्‍त्रियाँ एक साथ चक्‍की पीसती होंगी, एक ले ली जाएगी और दूसरी छोड़ दी जाएगी।
36 Not in this edition [खेत में दो मनुष्य होंगे, एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।]”
37 They asked, "Where, Lord?" He said, "Wherever a corpse lies, the vultures will gather there." इस पर उन्होंने उससे कहा, “हे प्रभु, यह कहाँ होगा?” उसने उनसे कहा,“जहाँ शव होगा, वहाँ गिद्ध भी इकट्ठे होंगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]