Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 16 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 He also told his disciples, "A rich man had a manager who was accused of squandering his possessions. फिर यीशु शिष्यों से भी कहने लगा :“किसी धनी मनुष्य का एक प्रबंधक था, और उस पर यह आरोप लगाया गया कि वह उसकी संपत्ति उड़ा रहा है।
2 He called him and said, 'What is this I hear about you? Give an account of your management, for you can no longer manage.' स्वामी ने उसको बुलाकर कहा, ‘तेरे विषय में मैं यह क्या सुन रहा हूँ? अपने प्रबंधन का लेखा दे, क्योंकि अब तू प्रबंधक नहीं रह सकता।’
3 "The manager said to himself, 'What should I do? My master is taking my position from me. I'm not strong enough to dig, and I'm ashamed to beg.' तब प्रबंधक ने अपने मन में कहा, ‘मैं क्या करूँ, क्योंकि मेरा स्वामी मुझसे प्रबंधक का कार्य छीन रहा है? मिट्टी की खुदाई करने की शक्‍ति मुझमें नहीं है और भीख माँगने में मुझे लज्‍जा आती है।
4 I know what to do, so that when I lose this job, people will welcome me into their homes.' मैं समझ गया कि मुझे क्या करना चाहिए, ताकि जब मैं प्रबंधक के कार्य से हटाया जाऊँ तो लोग अपने घरों में मेरा स्वागत करें।’
5 He called in his master's debtors, one after another, and asked the first, 'How much do you owe my master?' और उसने अपने स्वामी के ऋणियों को एक-एक करके बुलाया और पहले से पूछा, ‘मेरे स्वामी का तुझ पर कितना ऋण है?’
6 He said, 'one hundred measures of olive oil.' He told him, 'Take your bill, sit quickly, and write fifty.' उसने कहा, ‘तीन हज़ार लीटरतेल।’ उसने उससे कहा, ‘अपना बहीखाता ले और शीघ्र बैठकर डेढ़ हज़ार लीटर लिख।’
7 Then he asked another, 'And you, how much do you owe?' 'one hundred measures of wheat,' he said. 'Take your bill,' he told him, 'and write eighty.' फिर उसने दूसरे से कहा, ‘तुझ पर कितना ऋण है?’ उसने कहा, ‘पाँच सौ बोरीगेहूँ।’ उसने उससे कहा, ‘अपना बहीखाता ले और चार सौ लिख ले।’
8 "The master praised the dishonest manager for acting shrewdly, for this age's children are shrewder with their own generation than the children of light. “स्वामी ने उस अधर्मी प्रबंधक की सराहना की कि उसने चतुराई से कार्य किया; क्योंकि इस संसार की संतान अपनी पीढ़ी के लोगों में ज्योति की संतान से अधिक चतुर है।
9 I tell you, make friends for yourselves with worldly wealth, so that when it fails, they welcome you into eternal dwellings. और मैं तुमसे कहता हूँ, अधर्म के धन से अपने लिए मित्र बनाओ, ताकि जब वह समाप्‍त हो जाए तो अनंत निवासस्थानों में तुम्हारा स्वागत हो।
10 Whoever is faithful in the least is also faithful in much; whoever is dishonest in the least is also dishonest in much. जो थोड़े से थोड़े में विश्‍वासयोग्य है वह बहुत में भी विश्‍वासयोग्य है, और जो थोड़े से थोड़े में अधर्मी है वह बहुत में भी अधर्मी है।
11 If then you weren't faithful with worldly wealth, who will trust you with the true riches? अतः यदि तुम अधर्म के धन में विश्‍वासयोग्य न रहे, तो कौन तुम्हें सच्‍चा धन सौंपेगा?
12 And if you haven't been faithful with another's things, who will give you what's your own? और यदि तुम पराए धन में विश्‍वासयोग्य न रहे, तो जो तुम्हारा अपना है, उसे तुम्हें कौन देगा?
13 No household servant can serve two masters. He will hate one and love the other, or hold to one and despise the other. You cannot serve both our Father and wealth." “कोई भी सेवक दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता; क्योंकि वह या तो एक से घृणा करेगा और दूसरे से प्रेम रखेगा, या एक से मिला रहेगा और दूसरे को तुच्छ जानेगा। तुम परमेश्‍वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते।”
14 The Pharisees, who loved money, heard all this and were ridiculing him. फरीसी जो धन के लोभी थे, ये सब बातें सुनकर उसका ठट्ठा करने लगे।
15 He told them, "You justify yourselves before others, but our Father knows your hearts. What is prized among people is detestable to our Father." तब यीशु ने उनसे कहा :“तुम अपने आपको मनुष्यों के सामने धर्मी ठहराते हो, परंतु परमेश्‍वर तुम्हारे मनों को जानता है; क्योंकि जो मनुष्यों में सम्मानित है वह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित है।
16 "The Law and Prophets lasted until John; since then, the good news of the kingdom of our Father is proclaimed, and everyone forces their way into it. “व्यवस्था और भविष्यवक्‍ता यूहन्‍ना तक थे; उस समय से परमेश्‍वर के राज्य का सुसमाचार सुनाया जा रहा है और प्रत्येक उसमें बलपूर्वक प्रवेश कर रहा है।
17 But it's easier for heaven and earth to pass away than for one stroke of the Law to fail." व्यवस्था के एक बिंदु के मिट जाने से आकाश और पृथ्वी का टल जाना अधिक सहज है।
18 "Whoever divorces his wife and marries another commits adultery; marrying a woman divorced from her husband is adultery too." “जो कोई अपनी पत्‍नी को तलाक देकर दूसरी से विवाह करता है, वह व्यभिचार करता है, और जो पति द्वारा त्यागी हुई स्‍त्री से विवाह करता है, वह भी व्यभिचार करता है।
19 "There was a rich man dressed in purple and fine linen, feasting lavishly every day. “अब एक धनी मनुष्य था। वह बैंजनी वस्‍त्र और मलमल पहना करता था और प्रतिदिन विलासिता में पड़ा आनंद मनाता रहता था।
20 And a poor man named Lazarus was laid at his gate, covered with sores, उसके फाटक पर लाज़र नामक एक कंगाल को छोड़ दिया जाता था, जो घावों से भरा हुआ था,
21 wanting to eat the crumbs falling from the rich man's table; even dogs came and licked his sores. और धनवान की मेज़ से जो टुकड़ेगिरते थे, उनसे वह अपना पेट भरने के लिए तरसता था; ऊपर से कुत्ते भी आ आकर उसके घावों को चाटा करते थे।
22 The poor man died; angels carried him to Abraham's side. The rich man also died and was buried, और ऐसा हुआ कि वह कंगाल मर गया और उसे स्वर्गदूतों द्वारा अब्राहम की गोद में पहुँचाया गया। फिर वह धनवान भी मरा और गाड़ा गया।
23 and in the grave, in torment, he looked up and saw Abraham far off and Lazarus at his side. अधोलोक में उसने पीड़ा में पड़े हुए जब अपनी आँखें उठाईं तो दूर से अब्राहम और उसकी गोद में लाज़र को देखा।
24 He cried out, 'Father Abraham, have mercy on me. Send Lazarus to dip his fingertip in water and cool my tongue, for I'm in agony in this flame.' तब उसने पुकारकर कहा, ‘हे पिता अब्राहम, मुझ पर दया कर और लाज़र को भेज कि वह अपनी उँगली का सिरा पानी में डुबोए और मेरी जीभ को ठंडा करे, क्योंकि मैं इस ज्वाला में तड़प रहा हूँ।’
25 "But Abraham said, 'Child, remember: you received good things in your life, and Lazarus likewise bad things. Now he is comforted here, and you are in anguish. परंतु अब्राहम ने कहा, ‘हे पुत्र, स्मरण कर कि तूने अपने जीवन में अच्छी वस्तुएँ पा लीं, और इसी प्रकार लाज़र ने बुरी वस्तुएँ; और अब वह यहाँ सांत्वना पा रहा है और तू तड़प रहा है।
26 Besides all this, a great chasm separates us from you, so those who want to cross from here to you can't, nor can anyone cross from there to us.' इन सब बातों को छोड़ हमारे और तुम्हारे बीच बहुत गहरी खाई निर्धारित की गई है, कि जो यहाँ से उस पार तुम्हारे पास जाना चाहें, वे न जा सकें, और न ही कोई वहाँ से पार होकर हमारे पास आ सके।’
27 "And he said, 'Then I beg you, father, to send him to my father's house, उस धनवान ने कहा, ‘हे पिता! तब मैं तुझसे विनती करता हूँ, कि तू उसे मेरे पिता के घर भेज दे,
28 for I have five brothers—let him warn them, so they won't also come to this place of torment.' क्योंकि मेरे पाँच भाई हैं; वह उन्हें चेतावनी दे, कहीं ऐसा न हो कि वे भी इस पीड़ा के स्थान में आएँ।’
29 "But Abraham said, 'They have Moses and the Prophets; let them hear them.' परंतु अब्राहम ने कहा, ‘उनके पास मूसा और भविष्यवक्‍ताओं के लेख हैं, वे उनकी सुनें।’
30 He said, 'No, father Abraham, but if someone from the dead goes to them, they'll repent.' उसने कहा, ‘नहीं, हे पिता अब्राहम, परंतु यदि मृतकों में से कोई उनके पास जाए तो वे पश्‍चात्ताप करेंगे।’
31 He told him, 'If they won't listen to Moses and the Prophets, they won't be convinced even if someone rises from the dead.'" परंतु उसने उससे कहा, ‘यदि वे मूसा और भविष्यवक्‍ताओं की नहीं सुनते, तो मृतकों में से कोई जी भी उठे फिर भी वे उसकी नहीं मानेंगे।’ ”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]