Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 15 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now the tax collectors and sinners were all drawing near to hear him. यीशु की बातें सुनने के लिए उसके पास सब कर वसूलनेवाले और पापी आया करते थे।
2 And the Pharisees and the scribes grumbled, saying, "This man welcomes sinners and eats with them." तब फरीसी और शास्‍त्री बुड़बुड़ाकर कहने लगे, “यह पापियों के साथ मिलता-जुलता है और उनके साथ खाता है।”
3 So he told them this parable: तब उसने उनसे यह दृष्‍टांत कहा :
4 "What man among you, owning one hundred sheep, if he loses one of them, won't leave the ninety-nine out in the open and go after the lost one till he finds it? “तुममें से ऐसा कौन मनुष्य है जिसके पास सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए, और वह उन निन्यानवे को जंगल में छोड़कर, जब तक वह खोई हुई मिल न जाए, ढूँढ़ता न फिरे?
5 And when he has found it, he lays it on his shoulders, rejoicing." और जब वह मिल जाती है, तो वह आनंद से उसे अपने कंधों पर उठा लेता है,
6 When he gets home, he calls his friends and neighbors together and tells them, "Celebrate with me—I've found my lost sheep." और घर पहुँचकर अपने मित्रों और पड़ोसियों को इकट्ठा करता है और उनसे कहता है, ‘मेरे साथ आनंद मनाओ, क्योंकि मेरी खोई हुई भेड़ मुझे मिल गई है।’
7 "I tell you, likewise, heaven holds more joy over one sinner who repents than over ninety-nine righteous people who don't need to repent." मैं तुमसे कहता हूँ कि इसी प्रकार पश्‍चात्ताप करनेवाले एक पापी के लिए स्वर्ग में इतना बड़ा आनंद होगा, जितना उन निन्यानवे धर्मियों के लिए नहीं, जिन्हें पश्‍चात्ताप की आवश्यकता नहीं है।
8 "Or what woman with ten silver coins, each a day's wage, who loses one, doesn't light a lamp, sweep the house, and search carefully until she finds it?" “या ऐसी कौन स्‍त्री होगी जिसके पास दस सिक्‍के हों, और उनमें से एक खो जाए; और वह दीपक जलाकर तथा घर में झाड़ू लगाकर जब तक वह मिल न जाए, ध्यान से ढूँढ़ती न रहे?
9 When she finds it, she calls together her friends and neighbors: "Rejoice with me, for I found the coin I had lost." जब वह मिल जाता है, तो वह अपनी सहेलियों और पड़ोसिनों को इकट्ठा करके कहती है, ‘मेरे साथ आनंद मनाओ, क्योंकि जो सिक्‍का मुझसे खो गया था, वह मुझे मिल गया है।’
10 "So, I tell you, there is joy before the angels of our Father over one sinner who repents." मैं तुमसे कहता हूँ, इसी प्रकार एक पापी के पश्‍चात्ताप करने पर परमेश्‍वर के स्वर्गदूतों के सामने आनंद मनाया जाता है।”
11 And he said, "There was a man who had two sons." फिर यीशु ने कहा :“किसी मनुष्य के दो पुत्र थे।
12 "The younger son told his father, 'Father, give me my share of the estate.' So he divided his property between them. उनमें से छोटे ने पिता से कहा, ‘हे पिता, संपत्ति में से जो मेरा भाग है, वह मुझे दे दे।’ अतः उसने उनमें संपत्ति बाँट दी।
13 Soon after, the younger son gathered all he owned, left for a distant country, and there burned through his wealth living recklessly. अभी बहुत दिन नहीं बीते थे कि छोटा पुत्र सब कुछ इकट्ठा करके दूर देश को चला गया, और वहाँ उसने भोग-विलास का जीवन बिताकर अपनी संपत्ति उड़ा दी।
14 After he spent everything, a severe famine hit that country, and he began to go without. जब वह अपना सब कुछ खर्च कर चुका, तो उस देश में भयंकर अकाल पड़ा, और उसके पास कुछ नहीं था।
15 So he went and took work with a citizen of that country, who sent him to his fields to feed pigs. तब वह उस देश के एक निवासी के पास जाकर काम में लग गया, और उस व्यक्‍ति ने उसे अपने खेतों में सूअर चराने भेज दिया;
16 And he longed to fill his stomach with the pods the pigs ate, but no one gave him any." और जिन फलियों को सूअर खाते थे, उनसे वह अपना पेट भरने के लिए तरसता था, और कोई उसे कुछ नहीं देता था।
17 Coming to his senses, he said, "How many of my father's hired hands have bread to spare, while I'm here starving?" परंतु जब वह अपने आपे में आया तो कहने लगा, ‘मेरे पिता के कितने मज़दूरों को भरपेट भोजन मिलता है, और मैं यहाँ भूखा मर रहा हूँ।
18 "'I will get up and go to my father, and say to him, "Father, I have sinned against heaven and before you."' मैं उठकर अपने पिता के पास जाऊँगा, और उससे कहूँगा, हे पिता, मैंने स्वर्ग के विरुद्ध और तेरी दृष्‍टि में पाप किया है,
19 'I'm no longer worthy to be called your son; make me like one of your hired workers.'" अब मैं तेरा पुत्र कहलाने के योग्य नहीं रहा; तू मुझे अपने एक मज़दूर के समान रख ले।’
20 "He got up and went to his father. While he was still far off, his father saw him, and his heart broke with compassion—he ran, threw his arms around him, and kissed him." “तब वह उठकर अपने पिता के पास जाने को चल पड़ा। अभी वह दूर ही था कि उसके पिता ने उसे देखा और उस पर तरस खाया तथा दौड़कर उसे गले लगा लिया और उसको बहुत चूमा।
21 And the son said, "Father, I've sinned against heaven and before you. I am no longer worthy to be called your son." पुत्र ने उससे कहा, ‘हे पिता, मैंने स्वर्ग के विरुद्ध और तेरी दृष्‍टि में पाप किया है, अब मैं तेरा पुत्र कहलाने के योग्य नहीं रहा।’
22 But the father told his servants, "Quickly bring the best robe and dress him, put a ring on his hand and sandals on his feet." परंतु पिता ने अपने दासों से कहा, ‘शीघ्र सब से अच्छा वस्‍त्र निकाल लाओ और उसे पहनाओ, तथा उसके हाथ में अँगूठी और पैरों में जूते पहनाओ,
23 "'And bring the fattened calf and kill it, and let us eat and celebrate.' और मोटा बछड़ा लाकर काटो कि हम खाकर आनंद मनाएँ,
24 'For this son of mine was dead and is alive again; he was lost and is found.' And they started celebrating." क्योंकि मेरा यह पुत्र मर गया था, परंतु फिर से जीवित हो गया है; खो गया था, अब मिल गया है।’ और वे आनंद मनाने लगे।
25 "His older son was in the field; nearing the house on his return, he heard music and dancing. “उसका बड़ा पुत्र खेत में था; और लौटते हुए जब वह घर के निकट पहुँचा, तो उसने गाने-बजाने और नाचने की आवाज़ सुनी,
26 And he called one of the servants and asked what was going on. तब वह एक सेवक को बुलाकर पूछने लगा कि यह क्या हो रहा है।
27 He said to him, 'Your brother has come, and your father has killed the fattened calf, because he received him back safe and sound.' उसने उससे कहा, ‘तेरा भाई आया है, और तेरे पिता ने मोटा बछड़ा कटवाया है, क्योंकि उसने उसे सकुशल पाया है।’
28 But he was angry and refused to enter. His father came out and pleaded with him, परंतु वह क्रोध से भर गया और भीतर जाना न चाहा। तब उसका पिता बाहर आकर उसे मनाने लगा।
29 but he answered his father, 'Look, I've served you all these years, never disobeying a command—yet you never gave me even a young goat to celebrate with my friends.' इस पर उसने अपने पिता से कहा, ‘देख, मैं इतने वर्षों से दास के समान तेरी सेवा कर रहा हूँ और मैंने कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, फिर भी तूने मुझे कभी बकरी का एक बच्‍चा भी नहीं दिया कि मैं अपने मित्रों के साथ आनंद मनाता;
30 'But when this son of yours came, who devoured your wealth with prostitutes, you killed the fattened calf for him!'" परंतु जब तेरा यह पुत्र आया जिसने तेरी संपत्ति वेश्याओं पर उड़ा दी, तो तूने उसके लिए मोटा बछड़ा कटवाया।’
31 He said to him, "Son, you're always with me, and everything I have is yours." पिता ने उससे कहा, ‘पुत्र, तू तो सदा मेरे साथ है, और मेरा सब कुछ तेरा ही है;
32 "'It was fitting to rejoice and celebrate: this brother of yours was dead and is alive, was lost and is found.'" परंतु अब हमें मगन और आनंदित होना चाहिए, क्योंकि तेरा यह भाई मर गया था परंतु जीवित हो गया है, और खो गया था अब मिल गया है।’ ”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]