Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 12 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Six days before Passover, Jesus came to Bethany, where Lazarus, whom Jesus raised from death, lived. फसह के पर्व से छः दिन पहले यीशु बैतनिय्याह में आया, जहाँ लाज़र था, जिसे यीशु ने मृतकों में से जिलाया था।
2 There they gave him a dinner; Martha served, and Lazarus was one of those at the table with him. तब उन्होंने उसके लिए वहाँ भोजन तैयार किया और मार्था परोसने लगी, और जो उसके साथ भोजन करने बैठे थे, लाज़र उनमें से एक था।
3 Mary took about a pint of pure nard perfume, expensive, and anointed Jesus' feet, then wiped his feet with her hair. The house filled with the fragrance of the perfume. तब मरियम ने लगभग तीन सौ ग्राम शुद्ध जटामांसी का बहुमूल्य इत्र लेकर यीशु के पैरों पर मला, और उसके पैरों को अपने बालों से पोंछा; तथा इत्र की सुगंध से घर भर गया।
4 But Judas Iscariot, one of his disciples, the one who was about to betray him, said, परंतु यहूदा इस्करियोती नामक उसका एक शिष्य, जो उसे पकड़वाने पर था, कहने लगा,
5 "Why was this perfume not sold for about a year's wages and given to the poor?" “यह इत्र तीन सौ दीनार में बेचकर कंगालों को क्यों नहीं दिया गया?”
6 He said this not because he cared about the poor, but because he was a thief who kept the money box, taking what was put in it. उसने यह इसलिए नहीं कहा कि उसे कंगालों की चिंता थी, बल्कि इसलिए कि वह चोर था; उसके पास पैसों की थैली रहती थी और जो उसमें डाला जाता था, वह उसे निकाल लिया करता था।
7 So Jesus said, "Leave her alone. She has kept this for the day of my burial. इस पर यीशु ने कहा,“उसे छोड़ दे, उसने मेरे गाड़े जाने के दिन के लिए इसे रखा था।
8 You will always have the poor among you, but you will not always have me." क्योंकि कंगाल तो तुम्हारे साथ सदा रहेंगे, परंतु मैं तुम्हारे साथ सदा न रहूँगा।”
9 A large crowd of Jews learned Jesus was there and came, not only for him but to see Lazarus, whom he had raised from the dead. जब यहूदियों की बड़ी भीड़ ने जान लिया कि यीशु वहाँ है, तो वे न केवल यीशु के कारण आए बल्कि इसलिए भी कि लाज़र को देखें, जिसे उसने मृतकों में से जिलाया था।
10 So the chief priests planned to kill Lazarus as well, तब मुख्य याजकों ने लाज़र को भी मार डालने की योजना बनाई,
11 because on account of him many of the Jews were going over and believing in Jesus. क्योंकि उसके कारण बहुत से यहूदी उनसे अलग होकर यीशु पर विश्‍वास करने लगे थे।
12 The next day, the large crowd that came for the feast heard Jesus was coming to Jerusalem. अगले दिन पर्व में आई बड़ी भीड़ ने जब यह सुना कि यीशु यरूशलेम में आ रहा है,
13 They took palm branches and went out to meet him, shouting, "Hosanna! Blessed is he who comes in the name of our Father—the King of Israel!" तो लोग खजूर की टहनियाँ लेकर उससे मिलने निकले और चिल्‍लाने लगे : होशन्‍ना! धन्य है इस्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।
14 Jesus found a young donkey and rode on it, just as it is written: फिर गधे का एक बच्‍चा पाकर यीशु उस पर बैठ गया, जैसा लिखा है :
15 "Do not be afraid, daughter of Zion; look, your king is coming, seated on a donkey's colt." हे सिय्योन की बेटी, मत डर! देख, तेरा राजा गधी के बच्‍चे पर सवार होकर आ रहा है।
16 His disciples didn't understand these things at first; but when Jesus was glorified, they remembered these things were written about him, and that they had done these things to him. उसके शिष्य पहले तो इन बातों को नहीं समझे, परंतु जब यीशु की महिमा हुई तब उन्हें स्मरण हुआ कि ये बातें उसके विषय में लिखी हुई थीं और लोगों ने उसके साथ ऐसा ही किया।
17 The crowd that was with him when he called Lazarus from the tomb and raised him from the dead kept testifying. तब वे लोग साक्षी देने लगे, जो उस समय उसके साथ थे जब उसने लाज़र को कब्र से बुलाया और उसे मृतकों में से जिलाया था।
18 The crowd went to meet him because they heard he had done this sign. इस कारण लोग उससे मिलने आए क्योंकि उन्होंने सुना था कि उसने यह चिह्‍न दिखाया है।
19 So the Pharisees said to each other, "See, you're accomplishing nothing—the whole world has gone after him." तब फरीसियों ने आपस में कहा, “तुम देखते हो कि हमसे कुछ नहीं बन पड़ता; देखो, संसार उसके पीछे चल पड़ा है।”
20 Now there were some Greeks among those who went up to worship at the feast. अब पर्व में आराधना करने के लिए आए लोगों में से कुछ यूनानी थे।
21 These came to Philip, from Bethsaida in Galilee, and asked him, "Sir, we want to see Jesus." अतः ये लोग फिलिप्पुस के पास आए जो गलील के बैतसैदा का था और उससे विनती करने लगे, “महोदय, हम यीशु से मिलना चाहते हैं।”
22 Philip went and told Andrew; then Andrew and Philip went and told Jesus. फिलिप्पुस ने जाकर अंद्रियास को बताया; तब फिलिप्पुस और अंद्रियास ने जाकर यीशु को बताया।
23 Jesus replied to them, "The hour has come for the Son of Man to be glorified. इस पर यीशु ने उनसे कहा,“समय आ गया है कि मनुष्य के पुत्र की महिमा हो।
24 Truly, truly, I tell you, unless a wheat grain falls to the ground and dies, it stays alone; but if it dies, it bears much fruit. मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जब तक गेहूँ का दाना मिट्टी में पड़कर मर नहीं जाता, वह अकेला रहता है; परंतु जब वह मर जाता है, तो बहुत फल लाता है।
25 Whoever loves his life loses it; whoever hates his life in this world keeps it for eternal life. जो अपने प्राण को प्रिय जानता है वह उसे गँवाता है, और जो इस जगत में अपने प्राण को अप्रिय जानता है, वह उसे अनंत जीवन के लिए बचाए रखेगा।
26 Whoever serves me must follow me, so my servant will be where I am. Whoever serves me, my Father will honor him." यदि कोई मेरी सेवा करे तो मेरे पीछे हो ले, और जहाँ मैं हूँ वहाँ मेरा वह सेवक भी होगा; यदि कोई मेरी सेवा करे तो पिता उसका सम्मान करेगा।
27 "Now my soul is troubled. What should I say—'Father, save me from this hour'? But this is why I came to this hour. Father, glorify your name." “अब मेरा जी व्याकुल है। फिर मैं क्या कहूँ, ‘हे पिता, मुझे इस घड़ी से बचा’? परंतु मैं इसी कारण इस घड़ी तक पहुँचा हूँ।
28 Then a voice came from heaven: "I have glorified it, and I will glorify it again." हे पिता, अपने नाम की महिमा कर।” तब आकाश से एक आवाज़ आई, “मैंने उसकी महिमा की है और फिर उसकी महिमा करूँगा।”
29 The crowd standing there heard it and said it thundered; others said an angel spoke to him. तब जो लोग खड़े हुए थे, यह सुनकर कहने लगे, “गर्जन हुई है।” दूसरों ने कहा, “किसी स्वर्गदूत ने उससे बात की है।”
30 Jesus said, "This voice came for your sake, not mine. इस पर यीशु ने कहा,“यह आवाज़ मेरे लिए नहीं बल्कि तुम्हारे लिए आई है।
31 Now is the judgment of this world; now the ruler of this world will be cast out. अब इस संसार के न्याय का समय है, इस संसार के शासक को अब बाहर निकाल दिया जाएगा;
32 And I, when I am lifted up from the earth, will draw all people to myself." और यदि मैं पृथ्वी से ऊँचे पर चढ़ाया जाऊँगा, तो सब को अपनी ओर खींचूँगा।”
33 He said this to show by what kind of death he was going to die. वह यह बात संकेत देते हुए कह रहा था कि किस प्रकार की मृत्यु से वह मरने जा रहा है।
34 The crowd replied, "We've heard from the Law that the Christ stays forever. How can you say the Son of Man must be lifted up? Who is this Son of Man?" इस पर लोगों ने उससे कहा, “हमने व्यवस्था में सुना है कि मसीह सदा काल तक बना रहेगा, फिर तू कैसे कहता है कि मनुष्य के पुत्र का ऊँचे पर चढ़ाया जाना अवश्य है? यह मनुष्य का पुत्र कौन है?”
35 So Jesus said, "The light is with you a little while longer. Walk while you have light, so darkness doesn't overtake you. Whoever walks in darkness doesn't know where he's going. तब यीशु ने उनसे कहा,“ज्योति अभी थोड़े समय के लिए तुम्हारे बीच में है। जब तक ज्योति तुम्हारे पास है तब तक चलते रहो, कहीं ऐसा न हो कि अंधकार तुम्हें आ घेरे; जो अंधकार में चलता है वह नहीं जानता कि कहाँ जाता है।
36 While you have light, believe in the light, so you become children of light." Having said this, Jesus left and hid from them. जब तक ज्योति तुम्हारे पास है ज्योति पर विश्‍वास करो, जिससे कि तुम ज्योति की संतान बन जाओ।” यीशु ने ये बातें कहीं और वह जाकर उनसे छिप गया।
37 Though he had performed so many signs in their presence, they still would not believe in him, यद्यपि उसने उनके सामने इतने चिह्‍न दिखाए थे, फिर भी वे उस पर विश्‍वास नहीं कर रहे थे,
38 so that the word of Isaiah the prophet would be fulfilled, which he spoke: "Father, who has believed our message? And to whom has the arm of our Father been revealed?" ताकि यशायाह भविष्यवक्‍ता का वह वचन पूरा हो जो उसने कहा : हे प्रभु, हमारे संदेश पर किसने विश्‍वास किया? और प्रभु का भुजबल किस पर प्रकट हुआ?
39 This is why they could not believe, for Isaiah said again: इस कारण वे विश्‍वास नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि यशायाह ने फिर कहा :
40 "He has blinded their eyes and hardened their heart, so that they would not see with their eyes, nor understand with their heart, nor turn—and I would heal them." उसने उनकी आँखें अंधी और उनका मन कठोर कर दिया है, कहीं ऐसा न हो कि वे आँखों से देखें और मन से समझें और फिरें, और मैं उन्हें स्वस्थ करूँ।
41 Isaiah said these things because he saw Jesus' glory and spoke about him. यशायाह ने ये बातें इसलिए कहीं क्योंकि उसने उसकी महिमा देखी, और उसके विषय में कहा।
42 Still, many even of the rulers believed in him, but they didn't admit it because of the Pharisees, so they wouldn't be expelled from the synagogue, फिर भी अधिकारियों में से बहुतों ने उस पर विश्‍वास किया, परंतु वे फरीसियों के कारण खुले रूप में अंगीकार नहीं कर रहे थे, कहीं ऐसा न हो कि वे आराधनालय से निकाले जाएँ।
43 for they loved the glory that comes from people more than the glory that comes from our Father. क्योंकि उन्हें परमेश्‍वर की प्रशंसा से बढ़कर मनुष्यों की प्रशंसा अधिक प्रिय थी।
44 Jesus cried out, "Whoever believes in me does not believe in me only, but in the one who sent me. यीशु ने पुकारकर कहा,“जो मुझ पर विश्‍वास करता है, वह मुझ पर नहीं बल्कि मेरे भेजनेवाले पर विश्‍वास करता है;
45 And whoever sees me sees the one who sent me. और जो मुझे देखता है, वह मेरे भेजनेवाले को देखता है।
46 I came into the world as light, so no one who believes in me stays in the darkness. मैं ज्योति हूँ और जगत में आया हूँ, ताकि जो कोई मुझ पर विश्‍वास करे, वह अंधकार में न रहे।
47 If anyone hears my words and doesn't keep them, I don't judge him—I didn't come to judge the world, but to save the world. यदि कोई मेरे वचनों को सुनकर पालनन करे, तो मैं उसको दोषी नहीं ठहराता, क्योंकि मैं जगत को दोषी ठहराने नहीं बल्कि जगत का उद्धार करने आया हूँ।
48 Whoever rejects me and doesn't accept my words already has a judge: my spoken word will judge him on the last day. जो मुझे अस्वीकार करता है और मेरे वचनों को ग्रहण नहीं करता, उसको दोषी ठहरानेवाला एक है; जो वचन मैंने कहा है, वही अंतिम दिन में उसे दोषी ठहराएगा।
49 I have not spoken on my own; but the Father who sent me himself commanded me what to say and how to speak. क्योंकि मैंने यह अपनी ओर से नहीं कहा, परंतु पिता जिसने मुझे भेजा है, उसी ने मुझे आज्ञा दी है कि मैं क्या कहूँ और क्या बोलूँ।
50 I know his commandment is eternal life, so I say only what the Father told me to say." मैं जानता हूँ कि उसकी आज्ञा अनंत जीवन है। इसलिए जो कुछ मैं बोलता हूँ, जैसा पिता ने मुझसे कहा है वैसा ही बोलता हूँ।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]