Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now, before the Passover festival, Jesus knew his hour had come to leave this world to his Father. Having loved his own in the world, he loved them to the end. अब फसह के पर्व से पहले यीशु यह जान गया था कि इस जगत से पिता के पास जाने की मेरी घड़ी आ पहुँची है, उसने अपने लोगों से जो जगत में थे प्रेम रखा और अंत तक उनसे प्रेम रखा।
2 During supper, the devil had already put into Judas son of Simon Iscariot's heart the plan to betray Jesus. शैतान पहले ही शमौन के पुत्र यहूदा इस्करियोती के मन में यह डाल चुका था कि वह उसे पकड़वाए; और भोजन करते समय
3 Jesus, knowing that the Father had given everything into his hands, and that he had come from him and was returning to him, यीशु यह जानकर कि पिता ने सब कुछ मेरे हाथों में दे दिया, और मैं परमेश्‍वर की ओर से आया और परमेश्‍वर के पास जा रहा हूँ,
4 rose from supper, took off his outer clothes, picked up a towel, and tied it around his waist. भोजन से उठा और अपने बाहरी वस्‍त्र उतारे तथा अंगोछा लेकर अपनी कमर पर बाँध लिया।
5 Then he poured water into a basin and began washing the disciples' feet, drying them with the towel tied around him. तब उसने एक बरतन में पानी भरा और शिष्यों के पैर धोने तथा उस अंगोछे से पोंछने लगा जिसे उसने कमर पर बाँध रखा था।
6 He came to Simon Peter, who said to him, "Lord, are you going to wash my feet?" फिर वह शमौन पतरस के पास आया। उसने उससे कहा, “प्रभु, क्या तू मेरे पैर धोता है?”
7 Jesus answered him, "You do not realize now what I am doing, but later you will understand." यीशु ने उसे उत्तर दिया,“जो मैं कर रहा हूँ, तू अभी नहीं जानता, परंतु बाद में इन्हें समझेगा।”
8 "You will never wash my feet," Peter said. Jesus answered, "Unless I wash you, you share nothing with me." पतरस ने उससे कहा, “नहीं, तू मेरे पैर कभी भी न धोएगा।” इस पर यीशु ने उससे कहा,“यदि मैं तुझे न धोऊँ तो मेरे साथ तेरा कोई साझा नहीं।”
9 Simon Peter said to him, "Lord, not only my feet, but also my hands and head!" शमौन पतरस ने उससे कहा, “प्रभु, तो मेरे पैर ही नहीं बल्कि मेरे हाथ और मेरा सिर भी धो दे।”
10 Jesus told him, "One who has bathed needs only to wash his feet—he is fully clean. You are clean, but not all of you." यीशु ने उससे कहा,“जो नहा चुका है उसे पैरों को छोड़ कुछ और धोने की आवश्यकता नहीं, बल्कि वह पूर्ण रूप से शुद्ध है; तुम तो शुद्ध हो, परंतु सब के सब नहीं।”
11 He knew who would betray him; that's why he said, "Not all of you are clean." वह अपने पकड़वानेवाले को जानता था; इसलिए उसने कहा,“तुम सब के सब शुद्ध नहीं।”
12 After washing their feet and dressing, he reclined again and said to them, "Do you understand what I have done for you? जब उसने उनके पैर धो लिए तो वह अपने बाहरी वस्‍त्र पहनकर दुबारा बैठ गया और उनसे कहा,“क्या तुम समझे कि मैंने तुम्हारे साथ क्या किया है?
13 You call me Teacher and Lord, and rightly so, for that is what I am. तुम मुझे गुरु और प्रभु कहते हो, और ठीक ही कहते हो क्योंकि मैं हूँ।
14 So if I, your Lord and Teacher, washed your feet, you too must wash each other's feet. इसलिए यदि मैंने प्रभु और गुरु होकर तुम्हारे पैर धोए, तो तुम्हें भी एक दूसरे के पैर धोने चाहिए;
15 For I have given you an example, that you should do as I have done for you. क्योंकि मैंने तुम्हारे लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है कि जैसा मैंने तुम्हारे साथ किया वैसा ही तुम भी किया करो।
16 Truly, truly, I say to you, a servant isn't greater than his master, nor a messenger greater than his sender. मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, न तो दास अपने स्वामी से बड़ा होता है और न ही भेजा हुआ अपने भेजनेवाले से बड़ा होता है।
17 If you know these things, you are blessed if you do them. यदि तुम इन बातों को जानते हो और यदि इनका पालन करते हो, तो तुम धन्य हो।
18 "I don't mean all of you—I know those I've chosen. But Scripture must be fulfilled: 'The one eating my bread has raised his heel against me.' मैं तुम सब के विषय में नहीं कहता; मैं जानता हूँ कि मैंने किन्हें चुना है। परंतु यह इसलिए है कि पवित्रशास्‍त्र का यह लेख पूरा हो : मेरी रोटी खानेवाले ने मेरे विरुद्ध अपनी लात उठाई।
19 I tell you now, before it happens, so you'll believe, once it happens, that I AM. “अब यह होने से पहले ही मैं तुम्हें बता रहा हूँ, ताकि जब यह हो जाए, तो तुम विश्‍वास करो कि मैं वही हूँ।
20 Truly, truly, I tell you, whoever welcomes someone I send welcomes me, and whoever welcomes me welcomes the one who sent me." मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, जो मेरे भेजे हुए को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है, और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।”
21 After saying this, Jesus, troubled in spirit, testified, "Truly, truly, I tell you, one of you will betray me." ये बातें कहकर यीशु आत्मा में व्याकुल हो गया और उसने साक्षी दी,“मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि तुममें से एक मुझे पकड़वाएगा।”
22 The disciples looked at one another, at a loss to know which of them he meant. शिष्य एक दूसरे की ओर संदेह से देखने लगे कि वह किसके विषय में कह रहा है।
23 One of his disciples, the one Jesus loved, was reclining at his side. उसके शिष्यों में से एक, जिससे यीशु प्रेम रखता था, यीशु की छाती की ओर झुका बैठा था।
24 So Simon Peter motioned to him to ask which one Jesus meant. तब शमौन पतरस ने उसकी ओर संकेत किया कि पूछे, वह कौन है जिसके विषय में यीशु कह रहा है।
25 Leaning back against Jesus, he asked him, "Lord, who is it?" तब उसने यीशु की छाती की ओर झुककर उससे पूछा, “प्रभु, वह कौन है?”
26 Jesus answered, "It's the one I'll give this bread to, once I've dipped it." Then he dipped the bread and gave it to Judas, son of Simon Iscariot. यीशु ने उत्तर दिया,“जिसे मैं रोटी का टुकड़ा डुबाकर दूँगा, वह वही है।” तब उसने रोटी का टुकड़ा लिया और डुबाकर शमौन इस्करियोती के पुत्र यहूदा को दिया।
27 After Judas took the bread, Satan entered into him. So Jesus told him, "Do quickly what you're doing." रोटी का टुकड़ा लेते ही शैतान उसमें समा गया। तब यीशु ने उससे कहा,“जो तू कर रहा है, शीघ्र कर।”
28 But no one reclining at the table understood why he said this to him. परंतु बैठनेवालों में से कोई भी नहीं जानता था कि उसने किस लिए उससे यह कहा है।
29 Since Judas held the money bag, some thought Jesus meant, 'Buy what we need for the feast,' or, 'Give something to the poor.' क्योंकि यहूदा पैसों की थैली रखता था, इसलिए कुछ सोच रहे थे कि यीशु ने उससे कहा है कि पर्व के लिए हमें जिन वस्तुओं की आवश्यकता है खरीद ले, या यह कि कंगालों को कुछ दे दे।
30 As soon as Judas had taken the bread, he went out. And it was night. अतः रोटी का टुकड़ा लेकर वह तुरंत बाहर चला गया; और वह रात का समय था।
31 After Judas left, Jesus said, "Now the Son of Man is glorified, and my Father is glorified in him. जब वह चला गया तो यीशु ने कहा,“अब मनुष्य के पुत्र की महिमा हुई है, और उसमें परमेश्‍वर की महिमा हुई है।
32 If my Father is glorified in him, my Father will also glorify the Son in himself and glorify him immediately. यदि उसमें परमेश्‍वर की महिमा हुई, तो परमेश्‍वर भी अपने में उसकी महिमा करेगा, और तुरंत उसकी महिमा करेगा।
33 Dear children, I'm with you a little longer. You'll look for me, and as I told the Jewish leaders, so I tell you now: where I'm going, you can't come. बच्‍चो, मैं तुम्हारे साथ थोड़ी देर और हूँ। तुम मुझे ढूँढ़ोगे और जैसा मैंने यहूदियों से कहा, अब तुमसे भी कहता हूँ, ‘जहाँ मैं जा रहा हूँ वहाँ तुम नहीं आ सकते।’
34 I give you a new command: love one another. As I have loved you, so you must love one another. मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो; जैसे मैंने तुमसे प्रेम रखा वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।
35 By this everyone will know that you are my disciples, if you love one another." यदि तुम आपस में प्रेम रखोगे, तो इसी से सब जानेंगे कि तुम मेरे शिष्य हो।”
36 Simon Peter said to him, "Lord, where are you going?" Jesus answered, "Where I'm going you can't follow me now, but you'll follow later." शमौन पतरस ने उससे पूछा, “प्रभु, तू कहाँ जा रहा है?” यीशु ने उसे उत्तर दिया,“जहाँ मैं जा रहा हूँ वहाँ तू मेरे पीछे अभी नहीं आ सकता, परंतु बाद में आएगा।”
37 Peter asked, "Lord, why can't I follow you now? I'll lay down my life for you." पतरस ने उससे कहा, “प्रभु, मैं तेरे पीछे अभी क्यों नहीं आ सकता? मैं तो तेरे लिए अपना प्राण भी दे दूँगा।”
38 Jesus replied, "You will lay down your life for me? Truly, truly, I tell you: the rooster won't crow until you have denied me three times." इस पर यीशु ने कहा,“क्या तू मेरे लिए अपना प्राण देगा? मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ कि जब तक तू तीन बार मेरा इनकार न कर लेगा तब तक मुरगा बाँग न देगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]