Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 11 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 A man named Lazarus was sick, from Bethany, the village of Mary and her sister Martha. मरियम और उसकी बहन मार्था के गाँव बैतनिय्याह का लाज़र नामक एक व्यक्‍ति बीमार था।
2 Mary—whose brother Lazarus was sick—anointed the Lord with fragrant oil and dried his feet with her hair. यह वही मरियम थी जिसने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पैरों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाज़र बीमार था।
3 So the sisters sent word to him, saying, "Lord, the one you love is sick." इसलिए इन बहनों ने उसके पास यह कहला भेजा, “प्रभु! देख, जिससे तू प्रीति रखता है, वह बीमार है।”
4 Hearing this, Jesus said, "This sickness won't end in death, but is for the glory of our Father, so the Son of our Father may be glorified through it." यह सुनकर यीशु ने कहा,“यह बीमारी मृत्यु की नहीं, बल्कि परमेश्‍वर की महिमा के लिए है, ताकि इसके द्वारा परमेश्‍वर के पुत्र की महिमा हो।”
5 Now Jesus loved Martha and her sister and Lazarus. यीशु, मार्था और उसकी बहन और लाज़र से प्रेम रखता था।
6 So when he heard Lazarus was sick, he stayed two more days where he was. फिर जब उसने सुना कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहाँ दो दिन और रहा।
7 Then after this he said to the disciples, "Let us go back to Judea." तब इसके बाद उसने अपने शिष्यों से कहा,“आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।”
8 The disciples said to him, "Rabbi, the Jews just now tried to stone you, and you're going back there?" शिष्यों ने उससे कहा, “रब्बी, अभी तो यहूदी तुझ पर पथराव करना चाह रहे थे, और क्या तू फिर वहीं जा रहा है?”
9 Jesus answered, "Aren't there twelve hours in the day? Anyone who walks by day won't stumble - he sees the light of this world. यीशु ने उत्तर दिया,“क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन में चलता है तो ठोकर नहीं खाता, क्योंकि वह इस जगत की ज्योति को देखता है।
10 But if anyone walks at night, he stumbles, because the light is not in him." परंतु यदि कोई रात में चलता है तो ठोकर खाता है, क्योंकि उसमें ज्योति नहीं है।”
11 After this, he told them, "Our friend Lazarus has fallen asleep, but I'm going to wake him." उसने ये बातें कहीं और इसके बाद उनसे कहा,“हमारा मित्र लाज़र सो गया है, और मैं उसे जगाने के लिए जा रहा हूँ।”
12 So the disciples said to him, "Lord, if he has fallen asleep, he will get better." तब शिष्यों ने उससे कहा, “प्रभु, यदि वह सो गया है तो बच जाएगा।”
13 Now Jesus had been speaking about his death, but they thought he meant natural sleep. यीशु ने उसकी मृत्यु के विषय में कहा था। परंतु उन्होंने समझा कि वह विश्राम की नींद के विषय में कह रहा है।
14 So then Jesus told them plainly, "Lazarus has died, तब यीशु ने उनसे स्पष्‍ट कहा,“लाज़र मर गया,
15 I'm glad for your sake I wasn't there, so you'll believe. But let's go to him." और मैं तुम्हारे कारण आनंदित हूँ कि मैं वहाँ नहीं था, जिससे कि तुम विश्‍वास करो। आओ हम उसके पास चलें।”
16 So Thomas, called the Twin, told the other disciples, "Let's go too, and die with him." इस पर थोमा ने, जो दिदुमुस भी कहलाता है, अपने साथी शिष्यों से कहा, “आओ, हम भी उसके साथ मरने चलें।”
17 So when Jesus arrived, he found that Lazarus had already been in the tomb four days. जब यीशु वहाँ पहुँचा तो उसे पता चला कि लाज़र को कब्र में रखे चार दिन हो गए हैं।
18 Bethany was near Jerusalem, about two miles away, बैतनिय्याह, यरूशलेम से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर था।
19 and many of the Jews had come to Martha and Mary to console them about their brother. बहुत से यहूदी मार्था और मरियम के पास आए थे ताकि उन्हें उनके भाई के विषय में सांत्वना दें।
20 When Martha heard Jesus was coming, she went to meet him; Mary stayed sitting in the house. जब मार्था ने सुना कि यीशु आ रहा है तो वह उससे मिलने गई, परंतु मरियम घर में ही बैठी रही।
21 Martha said to Jesus, "Lord, if you had been here, my brother would not have died. मार्था ने यीशु से कहा, “प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई नहीं मरता।
22 But even now I know that whatever you ask of our Father, he will give you." परंतु अब भी मैं जानती हूँ कि जो कुछ तू परमेश्‍वर से माँगेगा, परमेश्‍वर तुझे देगा।”
23 Jesus said to her, "Your brother will rise again." यीशु ने उससे कहा,“तेरा भाई फिर जी उठेगा।”
24 Martha said to him, "I know he'll rise again in the resurrection on the last day." मार्था ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ कि अंतिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह फिर जी उठेगा।”
25 Jesus told her, "I am the resurrection and the life. Whoever believes in me will live, even though he dies, यीशु ने उससे कहा,“पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ। जो मुझ पर विश्‍वास करता है, चाहे वह मर भी जाए फिर भी जीएगा,
26 and everyone who lives and believes in me will never die. Do you believe this?" और जो जीवित है और मुझ पर विश्‍वास करता है, वह अनंत काल तक कभी नहीं मरेगा। क्या तू यह विश्‍वास करती है?”
27 She said to him, "Yes, Lord; I believe you are the Christ, the Son of our Father, the one coming into the world." उसने उससे कहा, “हाँ प्रभु, मैं तो विश्‍वास कर चुकी हूँ कि तू परमेश्‍वर का पुत्र मसीह है जो जगत में आनेवाला था।”
28 After saying this, she went and called her sister Mary privately: "The Teacher is here—he's calling for you." यह कहकर वह चली गई और अपनी बहन मरियम को यह कहकर चुपके से बुलाया, “गुरु यहीं है और तुझे बुला रहा है।”
29 When Mary heard this, she rose quickly and went to him. जब उसने यह सुना तो वह शीघ्र उठी और उसके पास जाने लगी।
30 Jesus had not yet entered the village; he was still where Martha met him. यीशु अभी गाँव में नहीं पहुँचा था, बल्कि वह अब तक उसी स्थान पर था जहाँ मार्था उससे मिली थी।
31 The Jews with her in the house, comforting her, saw Mary rise quickly and leave; they followed, thinking she was going to the tomb to weep there. तब जो यहूदी मरियम के साथ घर में थे और उसे सांत्वना दे रहे थे, यह देखकर कि मरियम शीघ्र उठकर बाहर चली गई, उसके पीछे चल दिए; क्योंकि उन्होंने सोचा कि वह कब्र पर रोने के लिए जा रही है।
32 Mary came to Jesus, saw him, fell at his feet, and said, "Lord, if you had been here, my brother would not have died." जब मरियम वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था तो उसे देखकर उसके पैरों पर गिर पड़ी और उससे कहने लगी, “प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई नहीं मरता।”
33 When Jesus saw her weeping, and the Jews who came with her also weeping, he groaned in spirit and was troubled. यीशु ने जब उसको और उसके साथ आए हुए यहूदियों को रोते हुए देखा, तो वह आत्मा में अत्यंत व्यथित और व्याकुल हो गया,
34 And he said, "Where have you laid him?" They said to him, "Lord, come and see." और कहा,“तुमने उसे कहाँ रखा है?” उन्होंने उससे कहा, “प्रभु, आ और देख ले।”
35 Jesus wept. यीशु रो पड़ा।
36 So the Jews said, "See how he loved him!" तब यहूदी कहने लगे, “देखो! वह उससे कितनी प्रीति रखता था।”
37 But some of them said, "Could this man who opened the blind man's eyes not have kept him from dying?" परंतु उनमें से कुछ लोगों ने कहा, “जिसने अंधे व्यक्‍ति की आँखें खोलीं, क्या वह यह नहीं कर सका कि यह मनुष्य न मरता?”
38 So Jesus, again deeply moved in himself, came to the tomb—a cave with a stone against it. तब यीशु फिर से मन ही मन में अत्यंत व्यथित होकर कब्र पर आया। वह एक गुफा थी, और उस पर एक पत्थर रखा हुआ था।
39 Jesus said, "Take away the stone." Martha, the dead man's sister, said to him, "Lord, he must smell by now—he's been dead four days." यीशु ने कहा,“पत्थर को हटाओ।” मृतक की बहन, मार्था ने उससे कहा, “प्रभु, अब तो उसमें से दुर्गंध आती है, क्योंकि यह चौथा दिन है।”
40 Jesus said to her, "Didn't I tell you: if you believe you'll see our Father's glory?" यीशु ने उससे कहा,“क्या मैंने तुझसे नहीं कहा कि यदि तू विश्‍वास करेगी तो परमेश्‍वर की महिमा देखेगी?”
41 So they removed the stone. Jesus looked up and said, "Father, I thank you that you heard me. तब उन्होंने उस पत्थर को हटाया। फिर यीशु ने अपनी आँखें ऊपर उठाईं और कहा,“हे पिता, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तूने मेरी सुन ली।
42 I knew you always hear me, but I said this for the crowd standing here, so they may believe you sent me." मैं जानता था कि तू सदैव मेरी सुनता है; फिर भी चारों ओर खड़े इन लोगों के कारण मैंने यह कहा, ताकि ये विश्‍वास करें कि तूने मुझे भेजा है।”
43 When he had said this, he cried out with a loud voice, "Lazarus, come out!" और यह कहकर उसने ऊँची आवाज़ से पुकारा,“हे लाज़र, बाहर आ।”
44 The dead man came out, feet and hands bound with strips of linen, and his face wrapped in cloth. Jesus said to them, "Untie him; let him go." जो मर गया था, वह कफ़न से हाथ और पैर बँधे हुए निकल आया, और उसका चेहरा अंगोछे से लिपटा हुआ था। यीशु ने उनसे कहा,“उसे खोल दो और जाने दो।”
45 So many of the Jews who came to Mary and saw what Jesus did believed in him. तब जो यहूदी मरियम के पास आए थे और जिन्होंने यीशु के इस कार्य को देखा था, उनमें से बहुतों ने उस पर विश्‍वास किया।
46 But some of them went to the Pharisees and told them what Jesus had done. परंतु उनमें से कुछ ने फरीसियों के पास जाकर उन्हें जो कुछ यीशु ने किया था, बता दिया।
47 So the chief priests and Pharisees convened the council and said, "What are we doing? For this man performs many signs. तब मुख्य याजकों और फरीसियों ने महासभा बुलाई और कहने लगे, “हम क्या कर रहे हैं? यह मनुष्य तो बहुत चिह्‍न दिखा रहा है।
48 If we leave him alone, everyone will believe in him, and the Romans will come and take away both our place and our nation." यदि हम उसे ऐसे ही छोड़ दें तो सब उस पर विश्‍वास करेंगे, तब रोमी आएँगे और हमारा स्थान और जाति दोनों को छीन लेंगे।”
49 But one of them, Caiaphas, high priest that year, told them, "You know nothing at all. परंतु उनमें से काइफा नामक एक व्यक्‍ति ने, जो उस वर्ष महायाजक था, उनसे कहा, “तुम कुछ भी नहीं जानते,
50 Don't you see it's better for you that one man die for the people than the whole nation perish?" और न ही तुम समझते हो कि तुम्हारे लिए यही भला है कि हमारे लोगों के लिए एक मनुष्य मरे और संपूर्ण जाति नाश न हो।”
51 He didn't say this on his own; as high priest that year, he prophesied Jesus would die for the nation, परंतु उसने यह अपनी ओर से नहीं कहा, बल्कि उस वर्ष महायाजक होते हुए उसने भविष्यवाणी की कि उस जाति के लिए यीशु मरने वाला है,
52 not only for the nation, but also to gather into one the scattered children of our Father. और न केवल उस जाति के लिए बल्कि इसलिए भी कि परमेश्‍वर की तितर-बितर हुई संतानों को एक कर दे।
53 So from that day on they plotted to put him to death. अतः उसी दिन से वे उसे मार डालने के लिए योजना बनाने लगे।
54 So Jesus no longer moved about openly among the Jews, but withdrew to a town called Ephraim near the wilderness, and stayed there with his disciples. इसलिए यीशु अब यहूदियों के बीच में खुलकर नहीं फिरा, बल्कि वहाँ से जंगल के निकटवर्ती क्षेत्र के इफ्राईम नामक नगर में चला गया और अपने शिष्यों के साथ वहीं रहा।
55 The Jews' Passover was near, and many went up from the country to Jerusalem before it to purify themselves. अब यहूदियों के फसह का पर्व निकट था, और फसह से पहले बहुत से लोग ग्रामीण क्षेत्र से यरूशलेम को गए ताकि अपने आपको शुद्ध करें।
56 So they looked for Jesus, asking each other as they stood in the temple, "What do you think? Surely he won't come to the feast?" अतः वे यीशु को ढूँढ़ने लगे और मंदिर-परिसर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, “तुम क्या सोचते हो? क्या वह पर्व में नहीं आएगा?”
57 The chief priests and Pharisees had ordered that anyone who knew his whereabouts must report it, so they could arrest him. मुख्य याजकों और फरीसियों ने यह आदेश दे रखा था कि यदि कोई जानता है कि वह कहाँ है तो बताए, ताकि वे उसे पकड़ सकें।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]