Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

James 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 My brothers and sisters, as believers in our glorious Lord Jesus Christ, do not show favoritism. हे मेरे भाइयो, हमारे महिमामय प्रभु यीशु मसीह पर तुम्हारा विश्‍वास एक दूसरे के प्रति पक्षपात के साथ न हो।
2 Say a man wearing a gold ring and fine clothes enters your assembly, and a poor man in shabby clothes enters too. क्योंकि यदि तुम्हारे आराधनालय में कोई व्यक्‍ति सोने की अँगूठी और चमकीला वस्‍त्र पहने हुए प्रवेश करे, और उसी समय एक कंगाल भी मैले-कुचैले वस्‍त्र पहने हुए आए,
3 If you notice the well-dressed one and say, "Sit here, a good seat," but tell the poor man, "Stand over there," or "Sit on the floor by my feet," और तुम चमकीले वस्‍त्र पहने हुए व्यक्‍ति की ओर दृष्‍टि करके कहो, “आप यहाँ अच्छे स्थान पर बैठिए,” और उस कंगाल से कहो, “तू वहाँ खड़ा रह या मेरे पैर के पास बैठ,”
4 haven't you played favorites among yourselves and become judges guided by evil motives? तो क्या तुमने आपस में भेदभाव नहीं किया और बुरे विचारों वाले न्यायी नहीं हुए?
5 Listen, my beloved brothers and sisters: Hasn't our Father chosen the world's poor to be rich in faith, heirs of the kingdom promised to those who love him? हे मेरे प्रिय भाइयो, सुनो! क्या परमेश्‍वर ने इस जगत के कंगालों को नहीं चुना कि वे विश्‍वास में धनी और उस राज्य के उत्तराधिकारी हों जिसकी प्रतिज्ञा उसने अपने प्रेम करनेवालों से की है?
6 But you disrespected the poor. Don't the rich oppress you and drag you into court? परंतु तुमने उस कंगाल को अपमानित किया। क्या धनवान तुम पर अत्याचार करके तुम्हें न्यायालयों में खींचकर नहीं ले जाते?
7 Aren't they blaspheming the honorable name called over you? क्या वे उस उत्तम नाम की निंदा नहीं करते जिसके तुम कहलाते हो?
8 If you truly obey the royal law according to the Scripture, "Love your neighbor as yourself," you do well. फिर भी, यदि तुम पवित्रशास्‍त्र के अनुसार उस राजसी व्यवस्था को कि तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना, पूरा करते हो, तो तुम अच्छा करते हो।
9 But if you show favoritism, you are sinning, and the law convicts you as lawbreakers. परंतु यदि तुम पक्षपात करते हो तो तुम पाप करते हो, और व्यवस्था द्वारा अपराधी ठहराए जाते हो।
10 Whoever keeps the whole law but stumbles at one point is guilty of breaking it all. क्योंकि जो कोई संपूर्ण व्यवस्था का पालन करता है परंतु किसी एक बात में चूक जाए, तो वह सारी व्यवस्था का दोषी ठहरता है।
11 For our Father, who forbade adultery, also forbade murder. So if you avoid adultery yet commit murder, you're a lawbreaker. जिसने यह कहा, तू व्यभिचार न करना, उसने यह भी कहा, तू हत्या न करना। अब यदि तू व्यभिचार नहीं करता परंतु हत्या करता है, तो तू व्यवस्था का अपराधी ठहरता है।
12 Speak and act as people who will be judged by the law of freedom. तुम उन लोगों के समान बोलो और कार्य करो जिनका न्याय स्वतंत्रता की व्यवस्था के अनुसार होने वाला है।
13 Judgment is merciless to one who showed no mercy; mercy triumphs over judgment. क्योंकि जिसने दया नहीं की उसका न्याय भी बिना दया के होगा : दया न्याय पर विजयी होती है।
14 What good is it, my brothers and sisters, if someone claims faith without works? Can that faith save him? हे मेरे भाइयो, यदि कोई कहे कि उसे विश्‍वास है, परंतु कार्य न करे तो इससे क्या लाभ? क्या ऐसा विश्‍वास उसका उद्धार कर सकता है?
15 Suppose a brother or sister is poorly clothed and lacking daily food, यदि किसी भाई या बहन के पास वस्‍त्र न हों और उसके पास प्रतिदिन के भोजन की भी कमी हो,
16 and one of you tells them, "Go in peace, stay warm and fed," but gives nothing for their bodily needs—what good is that? और तुममें से कोई उनसे कहे, “कुशल से जाओ, गर्म और तृप्‍त रहो,” परंतु तुम उन्हें वे वस्तुएँ न दो जो उनकी देह के लिए आवश्यक हैं, तो इससे क्या लाभ?
17 In the same way, faith by itself, if it is not accompanied by works, is dead. इसी प्रकार विश्‍वास भी, यदि उसके साथ कार्य न हों तो अपने आपमें मरा हुआ है।
18 But someone will say, "You have faith, and I have works." Show me your faith without works, and I'll show you my faith from my works. परंतु कोई कह सकता है, “तेरे पास विश्‍वास है और मेरे पास कार्य हैं।” तू मुझे अपना विश्‍वास बिना कार्यों के तो दिखा, और मैं तुझे अपना विश्‍वास अपने कार्यों के द्वारा दिखाऊँगा।
19 You believe that our Father is one; you do well. Even the demons believe that—and shudder. तू विश्‍वास करता है कि परमेश्‍वर एक है; तू अच्छा करता है। दुष्‍टात्माएँ भी विश्‍वास करती हैं और थरथराती हैं।
20 Do you want me to show you, you foolish person, that faith apart from works is useless? परंतु हे निकम्मे मनुष्य, क्या तू जानना चाहता है कि कार्यों के बिना विश्‍वास व्यर्थ है?
21 Was not Abraham our father justified by works when he offered his son Isaac on the altar? जब हमारे पिता अब्राहम ने अपने पुत्र इसहाक को वेदी पर चढ़ाया, तो क्या वह कार्यों के द्वारा धर्मी नहीं ठहराया गया?
22 You see that faith was working together with his works, and faith was completed by his works. तूने देखा कि विश्‍वास उसके कार्यों के साथ मिलकर कार्य करता रहा और कार्यों से ही उसका विश्‍वास सिद्ध हुआ,
23 This fulfilled the Scripture: "Abraham believed our Father, and it was credited to him as righteousness"—he was called our Father's friend. और पवित्रशास्‍त्र का वह वचन पूरा हुआ जो कहता है : अब्राहम ने परमेश्‍वर पर विश्‍वास किया, और यह उसके लिए धार्मिकता गिना गया, और वह परमेश्‍वर का मित्र कहलाया।
24 You see that a person is justified by works and not by faith alone. तुम देखते हो कि मनुष्य कार्यों से धर्मी ठहराया जाता है, अकेले विश्‍वास से नहीं।
25 Likewise, wasn't Rahab the prostitute also justified by works, welcoming the messengers and sending them out a different way? इसी प्रकार राहब वेश्या ने जब दूतों का स्वागत किया और फिर दूसरे मार्ग से उन्हें भेज दिया, तो क्या वह भी कार्यों के द्वारा धर्मी न ठहरी?
26 As the body without the spirit is dead, so also faith without works is dead. अतः जिस प्रकार देह आत्मा के बिना मरी हुई है, उसी प्रकार विश्‍वास भी कार्यों के बिना मरा हुआ है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]