Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 Timothy 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Here is a trustworthy saying: whoever aspires to be an overseer desires a noble work. यह बात सच है : यदि कोई अध्यक्ष बनना चाहता है, तो वह भले कार्य की इच्छा करता है।
2 So an overseer must be blameless: faithful to his wife, level-headed, disciplined, orderly, hospitable, able to teach. इसलिए आवश्यक है कि अध्यक्ष निर्दोष, एक ही पत्‍नी का पति, संयमी, समझदार, सम्माननीय, अतिथि-सत्कार करनेवाला और सिखाने में निपुण हो;
3 Not a drunkard, not violent but gentle, not quarrelsome, and not a lover of money. पियक्‍कड़ और मारपीट करनेवाला न हो बल्कि विनम्र हो, और न ही झगड़ालू और धन का लोभी हो।
4 He must manage his own household well, keeping his children submissive with all dignity, वह अपने घर को अच्छी तरह से संभालता हो, और पूरे सम्मान के साथ बच्‍चों को अनुशासन में रखता हो।
5 for if someone doesn't know how to manage his own household, how will he care for our Father's church? (यदि कोई अपने ही घर को संभालना न जानता हो, तो वह परमेश्‍वर की कलीसिया की देखभाल कैसे करेगा?)
6 He must not be a new convert, or he may be puffed up and fall under the same condemnation as the devil. वह नया विश्‍वासी न हो, कहीं ऐसा न हो कि वह अभिमानी होकर शैतान के समान दंड पाए।
7 He must also have a good reputation with outsiders, so he doesn't fall into disgrace and the devil's trap. और यह भी आवश्यक है कि बाहर के लोगों में उसका अच्छा नाम हो, ऐसा न हो कि वह निंदित होकर शैतान के फंदे में फँस जाए।
8 Deacons too must be dignified, not two-faced, not given to much wine, not greedy for shameful gain. इसी प्रकार सेवकों का भी सम्माननीय होना आवश्यक है; वे न दोगले, न पियक्‍कड़ और न ही धन के लोभी हों,
9 They must hold to the mystery of the faith with a clear conscience. परंतु विश्‍वास के भेद को शुद्ध विवेक से थामे रखनेवाले हों।
10 They too must first be tested; then, if they prove blameless, let them serve as deacons. ये लोग भी पहले परखे जाएँ, और यदि निर्दोष ठहरें तो सेवाकार्य करें।
11 The women likewise must be worthy of respect, not slanderers, but clear-minded and faithful in everything. इसी प्रकार उनकी पत्‍नियाँ भी सम्माननीय हों; दोष लगानेवाली नहीं बल्कि संयमी और सब बातों में विश्‍वासयोग्य हों।
12 A deacon must be faithful to his wife and must manage his children and his household well. सेवक एक ही पत्‍नी के पति हों, और अपने बाल-बच्‍चों तथा घर को अच्छी तरह से संभालनेवाले हों।
13 Deacons who serve well earn themselves a good standing and great confidence in faith in Christ Jesus. क्योंकि जिन्होंने अच्छी तरह से सेवाकार्य किया है, वे अपने लिए उच्‍च स्थान और विश्‍वास में उस बड़े साहस को प्राप्‍त करते हैं जो मसीह यीशु में है।
14 I am writing these instructions to you, though I hope to come to you soon. मुझे आशा है कि मैं शीघ्र तेरे पास आऊँगा; फिर भी मैं तुझे ये बातें इसलिए लिख रहा हूँ,
15 But if I'm delayed, you will know how one ought to behave in our Father's household, the church of the living Father, pillar and foundation of the truth. कि मेरे आने में देर होने पर भी तुझे यह मालूम रहे कि परमेश्‍वर के घराने में, जो जीवित परमेश्‍वर की कलीसिया है और सत्य का स्तंभ तथा आधार है, कैसा आचरण होना चाहिए।
16 Undeniably, the mystery of devotion to God is great: he appeared in flesh, was proved right by the Holy Spirit, seen by angels, proclaimed among nations, believed in throughout the world, taken up in glory. निस्संदेह भक्‍ति का यह भेद बड़ा है : वह देह में प्रकट हुआ, आत्मा के द्वारा धर्मी ठहरा, स्वर्गदूतों को दिखाई दिया, गैरयहूदियों में उसका प्रचार हुआ, जगत में उस पर विश्‍वास किया गया और महिमा में ऊपर उठा लिया गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]