Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 Timothy 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 First of all, then, I urge that petitions, prayers, intercessions, and thanksgivings be offered for all people, अब मैं सब से पहले यह आग्रह करता हूँ कि सब लोगों के लिए विनती, प्रार्थना, मध्यस्थता और धन्यवाद किए जाएँ,
2 for kings and all in authority, so we may live peaceful, quiet lives in full godliness and dignity. तथा राजाओं और सब अधिकारियों के लिए भी, ताकि हम पूर्ण भक्‍ति और सम्मान के साथ अमन और शांति का जीवन व्यतीत करें।
3 This is good and pleasing to our Father, our Savior, यह हमारे उद्धारकर्ता परमेश्‍वर की दृष्‍टि में अच्छा और ग्रहणयोग्य है,
4 who wants all people to be saved and to come to know the truth. जो चाहता है कि सब मनुष्य उद्धार पाएँ और सत्य को जानें।
5 For there is one Father, and one mediator between the Father and humanity, the man Christ Jesus, क्योंकि एक ही परमेश्‍वर है तथा परमेश्‍वर और मनुष्यों के बीच भी एक ही मध्यस्थ है, अर्थात् मसीह यीशु, जो मनुष्य है।
6 who gave himself as a ransom for all—the testimony given at the proper time. उसने अपने आपको सब की छुड़ौती के रूप में दे दिया और इसकी साक्षी उचित समय पर दी गई।
7 For this I was made a preacher and apostle—I'm telling the truth, not lying—a teacher of the nations in faith and truth. इसी कारण मुझे प्रचारक, प्रेरित और गैरयहूदियों के लिए विश्‍वास तथा सत्य का शिक्षक ठहराया गया—मैं सच कहता हूँ, झूठ नहीं बोलता।
8 I want the men in every place to pray, lifting up holy hands without anger or argument. अब मैं चाहता हूँ कि हर जगह पुरुष बिना क्रोध और विवाद के पवित्र हाथों को उठाकर प्रार्थना करें।
9 Likewise, women should dress properly, with modesty and self-control, not in braided hair, gold, pearls, or costly clothing, इसी प्रकार स्‍त्रियाँ भी शालीनता और सादगी के साथ उचित पहनावे से अपने आपको सँवारें; वे बाल गूँथने और सोने या मोतियों या बहुमूल्य वस्‍त्रों से नहीं,
10 but with good works, as is right for women who profess reverence for our Father. बल्कि भले कार्यों से, क्योंकि परमेश्‍वर की भक्‍ति करनेवाली स्‍त्रियों को यही शोभा देता है।
11 A woman should learn quietly, in full submission. स्‍त्री चुपचाप पूरी अधीनता के साथ सीखे।
12 I don't allow a woman to teach or have authority over a man; instead, she should stay quiet. मैं अनुमति नहीं देता कि स्‍त्री उपदेश दे या पुरुष पर अधिकार जताए, बल्कि वह चुपचाप रहे।
13 For Adam was formed first, then Eve. क्योंकि आदम पहले रचा गया था, उसके बाद हव्वा।
14 And Adam was not deceived, but the woman was deceived and became a transgressor. आदम बहकाया नहीं गया, परंतु स्‍त्री बहकावे में आकर अपराधिनी हुई।
15 But she will be saved through childbearing, if they remain in faith, love, holiness, with self-control. फिर भी यदि वह संयम के साथ विश्‍वास, प्रेम और पवित्रता में बनी रहे तो संतान उत्पन्‍न‍ करने के द्वारा उद्धार पाएगी।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]