Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 Timothy 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The Holy Spirit clearly says: in later times some will abandon the faith, giving attention to deceiving spirits and teachings of demons, अब आत्मा स्पष्‍ट रूप से कहता है कि अंत के समय में कुछ लोग भरमानेवाली आत्माओं और दुष्‍टात्माओं की शिक्षाओं पर मन लगाकर विश्‍वास से भटक जाएँगे।
2 through the hypocrisy of liars whose own consciences have been seared as with a branding iron. यह उन झूठे लोगों के पाखंड के कारण होगा, जिनका विवेक मानो जलते लोहे से दाग दिया गया हो।
3 They forbid marriage and demand abstaining from foods our Father made to be received with thanks by believers who know the truth. वे विवाह करने से रोकेंगे, और कुछ भोजन वस्तुओं को त्यागने की आज्ञा देंगे जिन्हें परमेश्‍वर ने इसलिए सृजा है कि विश्‍वासी और सत्य को जाननेवाले धन्यवाद के साथ खाएँ।
4 For everything our Father made is good; nothing is to be rejected when received with thanks, क्योंकि परमेश्‍वर द्वारा सृजी प्रत्येक वस्तु अच्छी है और यदि धन्यवाद के साथ स्वीकार की जाए तो कोई वस्तु अस्वीकार्य नहीं है;
5 for it is made holy by the word of our Father and by prayer. क्योंकि वह परमेश्‍वर के वचन और प्रार्थना के द्वारा शुद्ध हो जाती है।
6 Point these things out to the brothers and sisters, and you'll be a good servant of Christ Jesus, nourished on the words of the faith and the good teaching you've followed. यदि तू भाइयों को इन बातों का स्मरण कराता रहे तो मसीह यीशु का अच्छा सेवक ठहरेगा, और विश्‍वास के उन वचनों तथा खरी शिक्षा के द्वारा, जिनका तू पालन करता आया है, तेरा पोषण होता रहेगा।
7 Have nothing to do with irreverent, silly myths. Instead, train yourself to be godly. अभक्‍ति और मूर्खता से भरी कल्पित कथाओं से दूर रह। अपने आपको भक्‍ति में प्रशिक्षित कर,
8 Physical training helps a little, but devotion to God helps in every way—promising life now and the life to come. क्योंकि शारीरिक व्यायाम से थोड़ा ही लाभ होता है, परंतु भक्‍ति सब बातों में लाभदायक है, और इसमें वर्तमान और आने वाले जीवन की प्रतिज्ञा पाई जाती है।
9 This is a trustworthy saying that deserves full acceptance. यह बात सच और हर प्रकार से ग्रहणयोग्य है;
10 For this we labor and strive, because we have hoped in the living Father, Savior of all people, especially believers. इसी कारण हम परिश्रम और संघर्ष करते रहते हैं, क्योंकि हमारी आशा उस जीवित परमेश्‍वर पर है, जो सब मनुष्यों का, विशेषकर विश्‍वासियों का उद्धारकर्ता है।
11 Command and teach these things. इन्हीं बातों की आज्ञा और शिक्षा दे।
12 Let no one despise you for your youth, but be an example to believers in speech, conduct, love, faith, and purity. कोई तेरी जवानी को तुच्छ न समझे, बल्कि तू वचन, आचरण, प्रेम, विश्‍वास और पवित्रता में विश्‍वासियों के लिए आदर्श बन।
13 Until I come, devote yourself to the public reading of Scripture, to preaching, and to teaching. जब तक मैं न आऊँ, पवित्रशास्‍त्र पढ़ने, प्रोत्साहित करने और शिक्षा देने में लगा रह।
14 Don't neglect the gift in you, given through prophecy, with the elders' hands laid on you. वह वरदान जो तुझमें है और तुझे प्रवरों के हाथ रखने पर भविष्यवाणी के द्वारा प्राप्‍त हुआ था, उसकी उपेक्षा न कर।
15 Practice these things and give yourself fully to them, so that everyone may see your progress. इन बातों को करने में प्रयत्‍नशील रह, और इन्हीं में बना रह, ताकि तेरी उन्‍नति सब पर प्रकट हो जाए।
16 Watch yourself and your teaching closely. Continue in this, for doing so will save both you and your hearers. तू अपने और अपनी शिक्षा के प्रति सजग रह। उन्हीं बातों पर स्थिर रह, क्योंकि ऐसा करने से तू अपने और अपने सुननेवालों के उद्धार का कारण होगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]