Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 Timothy 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Don't sharply rebuke an older man, but appeal to him as a father, and to younger men as brothers, किसी वृद्ध व्यक्‍ति को न डाँट बल्कि उसे पिता जानकर समझा; और जवानों को भाई जानकर,
2 older women as mothers, and younger women as sisters, in all purity. वृद्ध स्‍त्रियों को माँ जानकर, और जवान स्‍त्रियों को पूरी पवित्रता के साथ बहन जानकर समझा।
3 Honor widows who are truly widows. उन विधवाओं का आदर कर जो वास्तव में विधवा हैं।
4 But if a widow has children or grandchildren, they should first learn to show devotion toward their own household, repaying their parents—this pleases our Father. यदि किसी विधवा के बच्‍चे या नाती-पोते हों, तो वे पहले अपने परिवार में भक्‍ति का व्यवहार करना और अपने माता-पिता के उपकारों का बदला चुकाना सीखें; क्योंकि परमेश्‍वर की दृष्‍टि में यह ग्रहणयोग्य है।
5 The true widow, left alone, sets her hope on our Father, continuing night and day in petitions and prayers. जो वास्तव में विधवा है और अकेली है, वह परमेश्‍वर पर ही आशा रखती है, तथा रात और दिन प्रार्थना और विनती में लगी रहती है;
6 But the widow who lives for self-indulgence is dead even while she lives. परंतु जो भोग-विलास का जीवन व्यतीत करती है, वह जीवित होते हुए भी मरी हुई है।
7 Give these orders too, so they are above criticism. इन बातों की भी आज्ञा दिया कर, ताकि वे निर्दोष रहें।
8 If anyone fails to provide for their own—especially household members—they have denied the faith and are worse than an unbeliever. परंतु यदि कोई अपने लोगों की, और विशेषकर अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल नहीं करता, तो वह अपने विश्‍वास से फिर गया है, और अविश्‍वासी से भी बुरा हो गया है।
9 Enroll a widow only if she's at least sixty and has been faithful to one husband, उसी विधवा का नाम सूची में लिखा जाए जो साठ वर्ष से कम की न हो, और एक ही पति की पत्‍नी रही हो।
10 attested for good works: if she raised children, welcomed strangers, washed the feet of the saints, helped the suffering, and pursued every good work. वह अच्छे कार्यों के लिए जानी जाती हो, अर्थात् जिसने बच्‍चों का पालन-पोषण किया हो, अतिथि सेवा की हो, पवित्र लोगों के पैर धोए हों, दुखियों की सहायता की हो, और जो हर भले कार्य में लगी रही हो।
11 But refuse to enroll younger widows; when their desires pull them from Christ, they want to marry, परंतु जवान विधवाओं के नाम न लिखना क्योंकि जब वे शारीरिक अभिलाषाओं के कारण मसीह से विमुख हो जाती हैं तो विवाह करना चाहती हैं।
12 and so they bring judgment on themselves for having set aside their first pledge. इस प्रकार वे दोषी ठहरेंगी क्योंकि उन्होंने अपनी उस विश्‍वास-प्रतिज्ञा को तोड़ा है जो पहले की थी।
13 They also learn to be idle, going house to house—not just idle, but gossips and busybodies, saying what they shouldn't. साथ ही साथ, वे घर-घर फिरकर आलसी होना भी सीखती हैं, और न केवल आलसी होना सीखती हैं बल्कि बकबक करती और दूसरों के कामों में हस्तक्षेप भी करती हैं, तथा ऐसी बातें बोलती हैं जो बोलनी नहीं चाहिए।
14 So I want younger widows to marry, bear children, manage homes, and give the opponent no chance to slander. इसलिए मैं यह चाहता हूँ कि जवान विधवाएँ विवाह करें, संतान उत्पन्‍न‍ करें, घर संभालें, और विरोधी को निंदा करने का कोई अवसर न दें;
15 For some have already turned aside to follow Satan. क्योंकि कुछ तो पहले ही बहककर शैतान के पीछे हो ली हैं।
16 If any believing woman has widows among her relatives, she should support them, not burdening the church, so it can support true widows. यदि किसी विश्‍वासी स्‍त्री के यहाँ विधवाएँ हों, तो वह उनकी सहायता करे और कलीसिया पर बोझ न डाले, ताकि कलीसिया उनकी सहायता कर सके जो वास्तव में विधवा हैं।
17 Elders who lead well deserve double honor, especially those working hard at preaching and teaching. जो प्रवर अच्छा नेतृत्व करते हैं, वे दुगुने आदर के योग्य समझे जाएँ, विशेषकर वे जो वचन के प्रचार और शिक्षा के कार्य में परिश्रम करते हैं।
18 For Scripture says: "Don't muzzle an ox while it treads out grain," and "The worker deserves his pay." क्योंकि पवित्रशास्‍त्र कहता है : दाँवते हुए बैल का मुँह न बाँधना, औरमज़दूर को अपनी मज़दूरी मिलनी चाहिए।
19 Do not entertain an accusation against an elder except on the evidence of two or three witnesses. किसी प्रवर के विरुद्ध लगे आरोप को तब तक न मानना, जब तक दो या तीन गवाह न हों।
20 As for those who persist in sin, rebuke them in front of everyone, so that the rest will fear. जो पाप में लिप्‍त हैं, उन्हें सब के सामने डाँट ताकि बाकी लोग भी डरें।
21 I solemnly charge you before our Father, Christ Jesus, and the elect angels: keep these instructions without prejudice, doing nothing out of favoritism. मैं परमेश्‍वर और मसीह यीशु तथा चुने हुए स्वर्गदूतों को उपस्थित जानकर तुझे दृढ़तापूर्वक आदेश देता हूँ कि तू इन बातों का पालन बिना किसी भेदभाव के कर और पक्षपात से कुछ न कर।
22 Don't lay hands on anyone hastily, and don't share in others' sins—keep yourself pure. किसी पर शीघ्र हाथ न रख और न ही दूसरों के पापों में सहभागी हो; अपने आपको पवित्र बनाए रख।
23 Don't drink only water anymore—take a little wine for your stomach and your frequent illnesses. अब से केवल पानी ही न पी, बल्कि अपने पेट और बार-बार हो रही बीमारियों के कारण थोड़े दाखरस का भी उपयोग कर लिया कर।
24 Some people's sins are obvious, going ahead to judgment; others' sins follow after. कुछ लोगों के पाप तो प्रकट होते हैं जो न्याय के लिए पहले से पहुँच जाते हैं, परंतु कुछ लोगों के पाप बाद में प्रकट होते हैं।
25 In the same way, good works are obvious, and even those that are not cannot stay hidden. इसी प्रकार भले कार्य भी प्रकट होते हैं, और जो प्रकट नहीं होते वे भी छिपे नहीं रह सकते।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]