Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Micah 1 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 The word of our Father to Micah of Moresheth in the days of Jotham, Ahaz, and Hezekiah, kings of Judah—what he saw about Samaria and Jerusalem. यहूदिया के राजा योथाम, आहाज़ तथा हिज़किय्याह के शासनकाल में मोरेशेथवासी मीकाह के पास याहवेह का यह वचन पहुंचा, जिसे उसने शमरिया और येरूशलेम के बारे में दर्शन में देखा.
2 Hear, all you peoples; listen, earth, and all that fills it—let the Sovereign Father be a witness against you, the Sovereign Father from his holy temple. हे लोगों, तुम सब सुनो, पृथ्वी और इसके सभी निवासियों, इस पर ध्यान दो, कि प्रभु अपने पवित्र मंदिर से, परम याहवेह तुम्हारे विरुद्ध गवाही दें.
3 For look—our Father is coming out from his place; he will come down and tread on the high places of the earth. देखो! याहवेह अपने निवास से निकलकर आ रहे हैं; वे नीचे उतरकर पृथ्वी के ऊंचे स्थानों को रौंदते हैं.
4 The mountains will melt beneath him, and the valleys will split apart, like wax before the fire, like waters poured down a steep slope. उनके पैरों के नीचे पर्वत पिघल जाते हैं और जैसे आग के आगे मोम, और जैसे ढलान से गिरता पानी, वैसे ही घाटियां तड़क कर फट जाती हैं.
5 All this is because Jacob rebelled and the house of Israel sinned. What is Jacob's rebellion? Isn't it Samaria? And what is Judah's high place? Isn't it Jerusalem? यह सब याकोब के अपराध, और इस्राएल के लोगों के पाप का परिणाम है. याकोब का अपराध क्या है? क्या शमरिया नहीं? यहूदिया का ऊंचा स्थान (देवताओं के पूजा-स्थल) क्या है? क्या येरूशलेम नहीं?
6 So I will make Samaria a heap of ruins in the open field, a place for planting vineyards. I will pour her stones down into the valley and lay bare her foundations. “इसलिये मैं शमरिया को मैदान में खंडहर के ढेर सा कर दूंगा, एक ऐसी जगह जहां अंगूर की बारी लगाई जाती है. मैं उसके पत्थरों को नीचे घाटी में लुढ़का दूंगा और उसकी नीवें खुली कर दूंगा.
7 All her carved images will be shattered, all her wages burned in the fire; all her idols I will lay waste. For from a prostitute's wages she gathered them, and to a prostitute's wages they will return. उसकी सब मूर्तियां टुकड़े-टुकड़े कर दी जाएंगी; उसके मंदिर के सब भेटों को आग में जला दिया जाएगा; मैं उसकी सब मूर्तियों को नष्ट कर दूंगा. क्योंकि उसने अपनी भेटों को वेश्यावृत्ति करके प्राप्‍त किया है, और वेश्यावृत्ति के मजदूरी के रूप में वे फिर उपयोग में लाई जाएंगी.”
8 Because of this I will lament and wail; I will go stripped and naked. I will howl like jackals and moan like ostriches. इसलिये मैं रोऊंगा और विलाप करूंगा; मैं खाली पैर और नंगा चला फिरा करूंगा. मैं सियार के समान चिल्लाऊंगा और उल्लू की तरह कराहूंगा.
9 For her wound is incurable; it has come all the way to Judah. It has reached the gate of my people, all the way to Jerusalem. क्योंकि शमरिया का घाव असाध्य है; यह यहूदिया में फैल गया है. यह मेरी प्रजा के द्वार तक, और तो और यह येरूशलेम तक पहुंच गया है.
10 Do not tell it in Gath; do not weep at all. In Beth-le-aphrah roll yourselves in the dust. यह समाचार गाथ में न दिया जाए; बिलकुल भी न रोया जाए. बेथ-अफराह में जाकर धूल में लोटो.
11 Pass on your way, you who live in Shaphir, in nakedness and shame. Those who live in Zaanan do not come out; the wailing of Beth-ezel leaves you with no place to stand. तुम जो शाफीर में रहते हो, नंगे और निर्लज्ज होकर आगे बढ़ो. जो त्सानान नगर में रहते हैं वे बाहर नहीं निकलेंगे. बेथ-एत्सेल विलाप में डूबा हुआ है; यह तुम्हारा और बचाव नहीं कर सकता.
12 For those who live in Maroth wait anxiously for good, because disaster has come down from our Father to the gate of Jerusalem. जो मारोथ में रहते हैं, वे दर्द से छटपटा रहे हैं, और मदद के लिये इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि याहवेह के द्वारा भेजी गई विपत्ति येरूशलेम के प्रवेश द्वार तक पहुंच गई है.
13 Harness the horses to the chariot, you who live in Lachish. She was the beginning of sin to the daughter of Zion, for in you the rebellions of Israel were found. तुम जो लाकीश में रहते हो, तेज भागनेवाले घोड़ों को रथ में फांदने के लिये साज पहनाओ. तुम्हीं से ज़ियोन की पुत्री का पाप शुरू हुआ, क्योंकि तुम्हीं में इस्राएल का अपराध पाया गया.
14 Therefore you will give parting gifts to Moresheth-gath; the houses of Achzib will be a deception to the kings of Israel. इसलिये तुम्हें ही मोरेशेथ-गथ को विदाई उपहार देना होगा. अकज़ीब के निवासी इस्राएल के राजाओं के लिए धोखेबाज सिद्ध होंगे.
15 Once more I will bring a conqueror against you, you who live in Mareshah; the glory of Israel will come to Adullam. हे मारेशाह के रहनेवाले, मैं तुम्हारे विरुद्ध एक विजेता को भेजूंगा. इस्राएल के प्रतिष्ठित लोग अदुल्लाम को भाग जाएंगे.
16 Shave your head and cut off your hair for the children you love; make yourself as bald as the eagle, for they will go from you into exile. अपने प्यारे बच्चों के लिए शोक में अपने सिर के बाल मुंड़ाओ; गिद्ध के समान अपना सिर गंजा कर लो, क्योंकि तुम्हारी संतान तुम्हारे पास से बंधुआई में चली जाएगी.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]