Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Proverbs 30 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 The words of Agur son of Jakeh—the oracle. The man declares: I am weary, O my Father; I am weary, O my Father, and worn out. याके के पुत्र आगूर के प्रभावशाली वचन। उस पुरुष ने ईतीएल और उक्काल से यह कहा:
2 Surely I am too brutish to be a man; I do not have the understanding of a man. निश्चय मैं पशु सरीखा हूँ, वरन् मनुष्य कहलाने के योग्य भी नहीं; और मनुष्य की समझ मुझ में नहीं है।
3 I have not learned wisdom, nor do I have knowledge of the Holy One. न मैंने बुद्धि प्राप्त की है, और न परमपवित्र का ज्ञान मुझे मिला है।
4 Who has ascended to heaven and come down? Who has gathered the wind in the hollow of his hands? Who has wrapped the waters in a garment? Who has established all the ends of the earth? What is his name, and what is his son's name? Surely you know! कौन स्वर्ग में चढ़कर फिर उतर आया? किसने वायु को अपनी मुट्ठी में बटोर रखा है? किसने महासागर को अपने वस्त्र में बाँध लिया है? किसने पृथ्वी की सीमाओं को ठहराया है? उसका नाम क्या है? और उसके पुत्र का नाम क्या है? यदि तू जानता हो तो बता! (यूह. 3:13)
5 Every word of our Father proves true; he is a shield to those who take refuge in him. परमेश्वर का एक-एक वचन ताया हुआ है; वह अपने शरणागतों की ढाल ठहरा है।
6 Do not add to his words, or he will rebuke you and prove you a liar. उसके वचनों में कुछ मत बढ़ा, ऐसा न हो कि वह तुझे डाँटे और तू झूठा ठहरे।
7 Two things I ask of you; do not withhold them from me before I die: मैंने तुझ से दो वर माँगे हैं, इसलिए मेरे मरने से पहले उन्हें मुझे देने से मुँह न मोड़
8 Keep falsehood and lies far from me; give me neither poverty nor riches; feed me only the bread that is my portion, अर्थात् व्यर्थ और झूठी बात मुझसे दूर रख; मुझे न तो निर्धन कर और न धनी बना; प्रतिदिन की रोटी मुझे खिलाया कर। (1 तीमु. 6:8)
9 for if I am full, I may deny you and say, "Who is God?" or if I am poor, I may steal and profane the name of my God. ऐसा न हो कि जब मेरा पेट भर जाए, तब मैं इन्कार करके कहूँ कि यहोवा कौन है? या निर्धन होकर चोरी करूँ, और परमेश्वर के नाम का अनादर करूँ।
10 Do not slander a servant to his master, or he will curse you and you will be found guilty. किसी दास की, उसके स्वामी से चुगली न करना, ऐसा न हो कि वह तुझे श्राप दे, और तू दोषी ठहराया जाए।
11 There is a generation that curses its father and does not bless its mother. ऐसे लोग हैं, जो अपने पिता को श्राप देते और अपनी माता को धन्य नहीं कहते।
12 There is a generation clean in its own eyes yet not washed of its filth. वे ऐसे लोग हैं जो अपनी दृष्टि में शुद्ध हैं, परन्तु उनका मैल धोया नहीं गया।
13 There is a generation—how proud its eyes, how scornful its glances! एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं उनकी दृष्टि क्या ही घमण्ड से भरी रहती है, और उनकी आँखें कैसी चढ़ी हुई रहती हैं।
14 There is a generation whose teeth are swords, whose fangs are knives, to devour the poor from the earth and the needy from among mankind. एक पीढ़ी के लोग ऐसे हैं, जिनके दाँत तलवार और उनकी दाढ़ें छुरियाँ हैं, जिनसे वे दीन लोगों को पृथ्वी पर से, और दरिद्रों को मनुष्यों में से मिटा डालें।
15 The leech has two daughters: "Give" and "Give." Three things are never satisfied; four never say, "Enough": जैसे जोंक की दो बेटियाँ होती हैं, जो कहती हैं, “दे, दे,” वैसे ही तीन वस्तुएँ हैं, जो तृप्त नहीं होतीं; वरन् चार हैं, जो कभी नहीं कहती, “बस।”
16 The grave, the barren womb, the land never satisfied with water, and the fire that never says, "Enough." अधोलोक और बाँझ की कोख, भूमि जो जल पी पीकर तृप्त नहीं होती, और आग जो कभी नहीं कहती, ‘बस।’
17 The eye that mocks a father and scorns to obey a mother—the ravens of the valley will pluck it out, and the young vultures will eat it. जिस आँख से कोई अपने पिता पर अनादर की दृष्टि करे, और अपमान के साथ अपनी माता की आज्ञा न माने, उस आँख को तराई के कौवे खोद खोदकर निकालेंगे, और उकाब के बच्चे खा डालेंगे।
18 Three things are too wonderful for me; four I do not understand: तीन बातें मेरे लिये अधिक कठिन है, वरन् चार हैं, जो मेरी समझ से परे हैं
19 the way of an eagle in the sky, the way of a serpent on a rock, the way of a ship in the heart of the sea, and the way of a man with a young woman. आकाश में उकाब पक्षी का मार्ग, चट्टान पर सर्प की चाल, समुद्र में जहाज की चाल, और कन्या के संग पुरुष की चाल।
20 This is the way of an adulteress: she eats and wipes her mouth and says, "I have done no wrong." व्यभिचारिणी की चाल भी वैसी ही है; वह भोजन करके मुँह पोंछती, और कहती है, मैंने कोई अनर्थ काम नहीं किया।
21 Under three things the earth trembles; under four it cannot bear up: तीन बातों के कारण पृथ्वी काँपती है; वरन् चार हैं, जो उससे सही नहीं जातीं
22 a servant when he becomes king, and a fool when he is filled with food; दास का राजा हो जाना, मूर्ख का पेट भरना
23 an unloved woman when she finally marries, and a servant girl when she displaces her mistress. घिनौनी स्त्री का ब्याहा जाना, और दासी का अपनी स्वामिन की वारिस होना।
24 Four things on earth are small, yet they are exceedingly wise: पृथ्वी पर चार छोटे जन्तु हैं, जो अत्यन्त बुद्धिमान हैं
25 the ants are a people not strong, yet they store up their food in the summer; चींटियाँ निर्बल जाति तो हैं, परन्तु धूपकाल में अपनी भोजनवस्तु बटोरती हैं;
26 the rock badgers are a people not mighty, yet they make their homes in the cliffs; चट्टानी बिज्जू बलवन्त जाति नहीं, तो भी उनकी माँदें पहाड़ों पर होती हैं;
27 the locusts have no king, yet all of them advance in ranks; टिड्डियों के राजा तो नहीं होता, तो भी वे सब की सब दल बाँध बाँधकर चलती हैं;
28 the lizard you can catch in your hands, yet it is found in kings' palaces. और छिपकली हाथ से पकड़ी तो जाती है, तो भी राजभवनों में रहती है।
29 Three things are stately in their stride; four are stately in their walk: तीन सुन्दर चलनेवाले प्राणी हैं; वरन् चार हैं, जिनकी चाल सुन्दर है:
30 the lion, mightiest among beasts, which turns back before nothing; सिंह जो सब पशुओं में पराक्रमी है, और किसी के डर से नहीं हटता;
31 the strutting rooster, the male goat, and a king whose army is with him. शिकारी कुत्ता और बकरा, और अपनी सेना समेत राजा।
32 If you have been foolish, exalting yourself, or if you have schemed evil, put your hand over your mouth. यदि तूने अपनी बढ़ाई करने की मूर्खता की, या कोई बुरी युक्ति बाँधी हो, तो अपने मुँह पर हाथ रख।
33 For pressing milk produces curds, pressing the nose produces blood, and pressing anger produces strife. क्योंकि जैसे दूध के मथने से मक्खन और नाक के मरोड़ने से लहू निकलता है, वैसे ही क्रोध के भड़काने से झगड़ा उत्पन्न होता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]