Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Proverbs 24 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 Do not envy evil men, and do not desire to be with them, बुरे लोगों के विषय में डाह न करना, और न उसकी संगति की चाह रखना;
2 for their hearts plot violence, and their lips speak of trouble. क्योंकि वे उपद्रव सोचते रहते हैं, और उनके मुँह से दुष्टता की बात निकलती है।
3 By wisdom a house is built, and by understanding it is established; घर बुद्धि से बनता है, और समझ के द्वारा स्थिर होता है।
4 and by knowledge its rooms are filled with all precious and pleasant riches. ज्ञान के द्वारा कोठरियाँ सब प्रकार की बहुमूल्य और मनोहर वस्तुओं से भर जाती हैं।
5 A wise man is full of strength, and a man of knowledge increases his power, वीर पुरुष बलवान होता है, परन्तु ज्ञानी व्यक्ति बलवान पुरुष से बेहतर है।
6 for by wise guidance you can wage your war, and victory comes through many counselors. इसलिए जब तू युद्ध करे, तब युक्ति के साथ करना, विजय बहुत से मंत्रियों के द्वारा प्राप्त होती है।
7 Wisdom is too high for a fool; at the gate, he has nothing to say. बुद्धि इतने ऊँचे पर है कि मूर्ख उसे पा नहीं सकता; वह सभा में अपना मुँह खोल नहीं सकता।
8 Whoever plans to do evil will be called a schemer. जो सोच विचार के बुराई करता है, उसको लोग दुष्ट कहते हैं।
9 A fool's scheming is sin, and the scoffer is detestable to people. मूर्खता का विचार भी पाप है, और ठट्ठा करनेवाले से मनुष्य घृणा करते हैं।
10 If you falter in a time of trouble, your strength is small. यदि तू विपत्ति के समय साहस छोड़ दे, तो तेरी शक्ति बहुत कम है।
11 Rescue those being taken away to death, and hold back those stumbling toward the slaughter. जो मार डाले जाने के लिये घसीटे जाते हैं उनको छुड़ा; और जो घात किए जाने को हैं उन्हें रोक।
12 If you say, "Look, we did not know this," does not he who weighs the heart perceive it? Does not he who watches over your soul know it? And will he not repay each person according to his deeds? यदि तू कहे, कि देख मैं इसको जानता न था, तो क्या मन का जाँचनेवाला इसे नहीं समझता? और क्या तेरे प्राणों का रक्षक इसे नहीं जानता? और क्या वह हर एक मनुष्य के काम का फल उसे न देगा? (मत्ती 16:27, रोम. 2:6, प्रका. 2:23, प्रका. 22:12)
13 My son, eat honey, for it is good, and the honeycomb's drippings are sweet to your taste. हे मेरे पुत्र तू मधु खा, क्योंकि वह अच्छा है, और मधु का छत्ता भी, क्योंकि वह तेरे मुँह में मीठा लगेगा।
14 Know that wisdom is just like this to your soul; if you find it, there is a future, and your hope will not be cut off. इसी रीति बुद्धि भी तुझे वैसी ही मीठी लगेगी; यदि तू उसे पा जाए तो अन्त में उसका फल भी मिलेगा, और तेरी आशा न टूटेगी।
15 Do not lie in wait, you wicked man, against the home of the righteous; do not destroy his resting place, तू दुष्ट के समान धर्मी के निवास को नष्ट करने के लिये घात में न बैठ; और उसके विश्रामस्थान को मत उजाड़;
16 for though the righteous falls seven times, he rises again, but the wicked stumble in disaster. क्योंकि धर्मी चाहे सात बार गिरे तो भी उठ खड़ा होता है; परन्तु दुष्ट लोग विपत्ति में गिरकर पड़े ही रहते हैं।
17 Do not rejoice when your enemy falls, and do not let your heart be glad when he stumbles, जब तेरा शत्रु गिर जाए तब तू आनन्दित न हो, और जब वह ठोकर खाए, तब तेरा मन मगन न हो।
18 lest our Father see it and be displeased, and turn his anger away from him. कहीं ऐसा न हो कि यहोवा यह देखकर अप्रसन्न हो और अपना क्रोध उस पर से हटा ले।
19 Do not fret because of evildoers, and do not envy the wicked, कुकर्मियों के कारण मत कुढ़, दुष्ट लोगों के कारण डाह न कर;
20 for the evil man has no future; the lamp of the wicked will be snuffed out. क्योंकि बुरे मनुष्य को अन्त में कुछ फल न मिलेगा, दुष्टों का दीपक बुझा दिया जाएगा।
21 My son, fear our Father and the king, and do not join with those who rebel against them, हे मेरे पुत्र, यहोवा और राजा दोनों का भय मानना; और उनके विरुद्ध बलवा करनेवालों के साथ न मिलना; (1 पत. 2:17)
22 for their disaster will rise suddenly, and who knows the ruin that both of them can bring? क्योंकि उन पर विपत्ति अचानक आ पड़ेगी, और दोनों की ओर से आनेवाली विपत्ति को कौन जानता है?
23 These also are sayings of the wise: Showing partiality in judgment is not good. बुद्धिमानों के वचन यह भी हैं। न्याय में पक्षपात करना, किसी भी रीति से अच्छा नहीं।
24 Whoever says to the guilty, "You are innocent," peoples will curse him and nations will denounce him, जो दुष्ट से कहता है कि तू निर्दोष है, उसको तो हर समाज के लोग श्राप देते और जाति-जाति के लोग धमकी देते हैं;
25 but it will go well for those who convict the guilty, and a rich blessing will come upon them. परन्तु जो लोग दुष्ट को डाँटते हैं उनका भला होता है, और उत्तम से उत्तम आशीर्वाद उन पर आता है।
26 An honest answer is like a kiss on the lips. जो सीधा उत्तर देता है, वह होठों को चूमता है।
27 Prepare your work outside, get your fields ready, and after that build your house. अपना बाहर का काम-काज ठीक करना, और अपने लिए खेत को भी तैयार कर लेना; उसके बाद अपना घर बनाना।
28 Do not be a witness against your neighbor without cause; would you deceive with your lips? व्यर्थ अपने पड़ोसी के विरुद्ध साक्षी न देना, और न उसको फुसलाना।
29 Do not say, "I will do to him as he did to me; I will pay the man back for what he has done." मत कह, “जैसा उसने मेरे साथ किया वैसा ही मैं भी उसके साथ करूँगा; और उसको उसके काम के अनुसार पलटा दूँगा।”
30 I passed by the field of a lazy man, by the vineyard of someone lacking sense, मैं आलसी के खेत के पास से और निर्बुद्धि मनुष्य की दाख की बारी के पास होकर जाता था,
31 and there it was, all overgrown with thorns; the ground was covered with weeds, and its stone wall was broken down. तो क्या देखा, कि वहाँ सब कहीं कटीले पेड़ भर गए हैं; और वह बिच्छू पौधों से ढँक गई है, और उसके पत्थर का बाड़ा गिर गया है।
32 Then I looked and took it to heart; I saw and received instruction. तब मैंने देखा और उस पर ध्यानपूर्वक विचार किया; हाँ मैंने देखकर शिक्षा प्राप्त की।
33 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest, छोटी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ी देर हाथ पर हाथ रख के लेटे रहना,
34 and poverty will come upon you like a robber, and scarcity like an armed man. तब तेरा कंगालपन डाकू के समान, और तेरी घटी हथियार-बन्द के समान आ पड़ेगी।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]