Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 15 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 We who are strong must carry the weaknesses of the weak, and not please ourselves. अब हम बलवानों को चाहिए कि निर्बलों की निर्बलताओं को सहें, न कि अपने आपको प्रसन्‍न करें।
2 Let each of us please his neighbor for his good, to build him up. हममें से प्रत्येक अपने पड़ोसी को उसकी भलाई के लिए प्रसन्‍न करे कि उसकी उन्‍नति हो।
3 For even Christ did not please himself; as it is written, "Insults of those insulting you fell on me." मसीह ने भी अपने आपको प्रसन्‍न नहीं किया, बल्कि जैसा लिखा है : तेरी निंदा करनेवालों की निंदा मुझ पर आ पड़ी।
4 Everything written before was written to teach us, so that through endurance and through Scripture's encouragement we might have hope. जो कुछ पहले से लिखा गया था, वह हमारी शिक्षा के लिए लिखा गया, ताकि हम धीरज से और पवित्रशास्‍त्र के प्रोत्साहन द्वारा आशा रखें।
5 May our Father, who gives endurance and encouragement, give you harmony with each other, according to Christ Jesus, अब धीरज और प्रोत्साहन का परमेश्‍वर, तुम्हें मसीह यीशु के अनुसार आपस में मन की एकता दे,
6 so that together, with one voice, you glorify our Father, the Father of our Lord Jesus Christ. ताकि तुम एक मन होकर एक स्वर में परमेश्‍वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता की महिमा करो।
7 Therefore welcome one another, as Christ also welcomed you, for the glory of our Father. इसलिए एक दूसरे को ग्रहण करो, जैसे मसीह ने भी परमेश्‍वर की महिमा के लिए तुम्हें ग्रहण किया है।
8 For I tell you Christ became a servant to the circumcised, to show our Father's truthfulness and confirm the promises to the ancestors, मैं तुमसे कहता हूँ कि परमेश्‍वर की सच्‍चाई को प्रकट करने के लिए मसीह ख़तनावालों का सेवक हुआ जिससे पूर्वजों को दी गई प्रतिज्ञाएँ दृढ़ हों,
9 and that the nations might glorify our Father for his mercy, as it is written, "Therefore I will praise you among the nations, and sing to your name." और गैरयहूदी भी उन पर हुई दया के कारण परमेश्‍वर की महिमा करें; जैसा लिखा है : इसलिए गैरयहूदियों के बीच मैं तेरी स्तुति करूँगा, और तेरे नाम के भजन गाऊँगा।
10 And again it says, "Rejoice, nations, with his people." और फिर पवित्रशास्‍त्र कहता है : हे गैरयहूदियो, उसकी प्रजा के साथ आनंद मनाओ।
11 And again, "Praise our Father, all you nations, and let all the peoples praise him." और फिर यह : हे सब गैरयहूदियो, प्रभु की स्तुति करो; सब लोग उसकी प्रशंसा करें।
12 Again Isaiah says: "Jesse's root will come, rising to rule the nations; the nations will hope in him." और फिर यशायाह कहता है : यिशै का एक वंशज प्रकट होगा, और वह गैरयहूदियों पर शासन करने के लिए उठेगा; गैरयहूदी उस पर आशा रखेंगे।
13 May our Father, the source of hope, fill you with all joy and peace through faith, so by the Holy Spirit's power you overflow with hope. अब जो आशा का परमेश्‍वर है, वह तुम्हारे विश्‍वास करने में तुम्हें संपूर्ण आनंद और शांति से भर दे, जिससे तुम पवित्र आत्मा के सामर्थ्य के द्वारा आशा से भरपूर हो जाओ।
14 I'm convinced about you, my brothers and sisters, that you yourselves are full of goodness, filled with all knowledge, and able to instruct one another. हे मेरे भाइयो, मैं स्वयं तुम्हारे विषय में आश्‍वस्त हूँ कि तुम आप भी भलाई से भरे हो, और समस्त ज्ञान से परिपूर्ण हो, तथा एक दूसरे को चिता भी सकते हो।
15 But I've written to you rather boldly on some points, reminding you, because of the grace our Father gave me, फिर भी मैंने तुम्हें स्मरण दिलाने के लिए कुछ बातों को बड़े साहस के साथ लिखा है। यह सब उस अनुग्रह के कारण है जो परमेश्‍वर से मुझे मिला है,
16 to be Christ Jesus's minister to the nations, a priest of our Father's gospel, so the nations' offering would be acceptable, made holy by the Holy Spirit. कि मैं गैरयहूदियों के लिए मसीह यीशु का सेवक बनूँ और परमेश्‍वर के सुसमाचार की सेवा याजक के रूप में करूँ, ताकि गैरयहूदी रूपी मेरी भेंट पवित्र आत्मा के द्वारा पवित्र होकर ग्रहणयोग्य हो।
17 In Christ Jesus, then, I have reason to boast of my work for our Father. अतः मेरे पास मसीह यीशु में परमेश्‍वर की इस सेवा पर गर्व करने का कारण है।
18 For I will not dare speak of anything except what Christ has done through me to bring the nations to obedience, by word and deed. क्योंकि मैं उन बातों को छोड़ कुछ और कहने का साहस नहीं करूँगा जो मसीह ने गैरयहूदियों की आज्ञाकारिता के लिए वचन और कार्य से,
19 By the power of signs and wonders, by the power of the Spirit of our Father, I have fully proclaimed the gospel of Christ from Jerusalem all the way around to Illyricum. चिह्‍नों और अद्भुत कार्यों के सामर्थ्य से, और परमेश्‍वर के आत्मा के सामर्थ्य से मेरे द्वारा किए; यहाँ तक कि मैंने यरूशलेम से लेकर चारों ओर इल्‍लुरिकुम तक मसीह के सुसमाचार का पूरा प्रचार किया है।
20 So I make it my aim to preach the gospel where Christ hasn't been named, so I wouldn't build on someone else's foundation, मैं वहाँ सुसमाचार सुनाने का प्रयत्‍न करता हूँ जहाँ मसीह का नाम नहीं लिया गया, ताकि मैं दूसरे की नींव पर घर न बनाऊँ,
21 but as it is written: "those never told about him will see, and those who haven't heard will understand." जैसा लिखा है : जिन्हें उसके विषय में बताया नहीं गया, वे देखेंगे; और जिन्होंने नहीं सुना है, वे समझेंगे।
22 This is why I have so often been hindered from coming to you. यही कारण है कि मैं तुम्हारे पास आने में बार-बार बाधित होता रहा।
23 But now, with no more room to work in these regions, and having longed for many years to come to you, परंतु अब इन प्रदेशों में मेरे कार्य के लिए कोई स्थान नहीं बचा, और तुम्हारे पास आने की अभिलाषा मुझे बहुत वर्षों से रही है,
24 I hope to see you in passing on my way to Spain, and have you send me on my way there, once I've enjoyed your company for a while. कि जब कभी मैं स्पेन को जाऊँ तो तुम्हारे पास आऊँ; क्योंकि मैं आशा करता हूँ कि जाते हुए तुमसे भेंट हो, चाहे थोड़े समय के लिए ही सही तुम्हारी संगति से मुझे तृप्‍ति मिले, और फिर वहाँ से तुम्हारे द्वारा भेजा जाऊँ।
25 But for now I am going to Jerusalem, bringing aid to our Father's people. परंतु अभी तो मैं पवित्र लोगों की सेवा करने के लिए यरूशलेम को जा रहा हूँ।
26 Macedonia and Achaia gladly made a contribution for the poor among our Father's people in Jerusalem. क्योंकि मकिदुनिया और अखाया के विश्‍वासियों को यह अच्छा लगा कि यरूशलेम के पवित्र लोगों में जो निर्धन हैं उनके लिए कुछ दान दें।
27 They were glad to do it, and indeed they owe it. For since the nations shared in Israel's spiritual blessings, the nations owe Jerusalem's people material support in return. हाँ, उन्हें अच्छा लगा, और वे उनके ऋणी भी हैं; क्योंकि यदि गैरयहूदी उनकी आत्मिक बातों में सहभागी हुए, तो उचित है कि वे भौतिक वस्तुओं से उनकी सेवा भी करें।
28 So after finishing this and safely delivering this collection to them, I'll leave for Spain through you. अतः इस कार्य को पूरा करके और इस दान को उन्हें सौंपकर, मैं तुम्हारे पास से होता हुआ स्पेन को चला जाऊँगा;
29 I know that coming to you, I'll come with Christ's full blessing. और मैं जानता हूँ कि जब मैं तुम्हारे पास आऊँगा तो मसीह की आशिष की परिपूर्णता में आऊँगा।
30 Brothers and sisters, by our Lord Jesus Christ and the Spirit's love, I urge you to strive together with me in your prayers to our Father for me, अब हे भाइयो, हमारे प्रभु यीशु मसीह के और आत्मा के प्रेम के द्वारा मैं तुमसे विनती करता हूँ कि तुम मेरे लिए परमेश्‍वर से प्रार्थना करने में मेरे साथ प्रयत्‍नशील रहो,
31 that I may be rescued from Judea's unbelievers, and my service for Jerusalem may please our Father's people, जिससे मैं यहूदिया के विश्‍वास न करनेवाले लोगों से बचा रहूँ और यरूशलेम में मेरी सेवा पवित्र लोगों को ग्रहणयोग्य हो,
32 so that, by our Father's will, I may come to you with joy and rest together with you. ताकि मैं परमेश्‍वर की इच्छा से आनंदपूर्वक तुम्हारे पास आकर तुम्हारे साथ विश्राम पाऊँ।
33 May our Father, the source of peace, be with you all. Amen. अब शांति का परमेश्‍वर तुम सब के साथ रहे। आमीन।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]