Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 16 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 I commend to you our sister Phoebe, who is a servant of the church at Cenchreae, मैं तुमसे हमारी बहन फीबे के लिए, जो किंख्रिया की कलीसिया की सेविका है, विनती करता हूँ,
2 so that you may welcome her in the Lord as befits our Father's people, and help her with whatever she needs from you—she has supported many, myself included. कि तुम उसका प्रभु में वैसे ही स्वागत करो जैसे पवित्र लोगों का करते हो; और जिस किसी बात में उसे तुम्हारी आवश्यकता हो उसकी सहायता करो, क्योंकि वह भी बहुतों की और स्वयं मेरी सहायक रही है।
3 Greet Prisca and Aquila, my fellow workers in Christ Jesus, मसीह यीशु में मेरे सहकर्मी प्रिस्का और अक्‍विला को मेरा नमस्कार कहना,
4 who risked their own necks for my life—not only I thank them, but all the Gentile churches do too. जिन्होंने मेरे प्राण के लिए अपना जीवन भी जोखिम में डाल दिया था और उनका धन्यवाद केवल मैं ही नहीं बल्कि गैरयहूदियों की सब कलीसियाएँ भी करती हैं।
5 Greet also the church gathering in their home. Greet my dear Epaenetus, firstfruit of Asia for Christ. और उस कलीसिया को भी नमस्कार कहना जो उनके घर में है। मेरे प्रिय इपैनितुस को नमस्कार कहना, जो मसीह के लिए आसिया का पहला फल है।
6 Greet Mary, who has worked hard among you. मरियम को नमस्कार कहना, जिसने तुम्हारे लिए बहुत परिश्रम किया।
7 Greet Andronicus and Junia, my fellow Jews and fellow prisoners, notable among the apostles and in Christ before me. मेरे कुटुंबी अंद्रनीकुस और यूनियास को नमस्कार कहना, जो मेरे साथ बंदीगृह में थे, और प्रेरितों में प्रख्यात हैं तथा मुझसे भी पहले मसीह में आ चुके थे।
8 Greet Ampliatus, my beloved in the Lord. प्रभु में मेरे प्रिय अम्पलियातुस को नमस्कार कहना।
9 Greet Urbanus, our fellow worker in Christ, and my beloved Stachys. मसीह में हमारे सहकर्मी उरबानुस और मेरे प्रिय इस्तखुस को नमस्कार कहना।
10 Greet Apelles, who is approved in Christ. Greet those who belong to the household of Aristobulus. अपिल्‍लेस को, जो मसीह में खरा है, नमस्कार कहना। अरिस्तुबुलुस के घराने को नमस्कार कहना।
11 Greet Herodion, my fellow Jew. Greet those in the household of Narcissus who are in the Lord. मेरे कुटुंबी हेरोदियोन को नमस्कार कहना। नरकिस्सुस के घराने में से जो प्रभु में हैं, उन्हें नमस्कार कहना।
12 Greet Tryphaena and Tryphosa, workers in the Lord. Greet my beloved Persis, who has worked hard in the Lord. प्रभु में परिश्रम करनेवाली त्रुफेना और त्रुफोसा को, नमस्कार कहना। प्रिय परसिस को, जिसने प्रभु में बहुत परिश्रम किया है, नमस्कार कहना।
13 Greet Rufus, chosen in the Lord, and his mother and mine. प्रभु में चुने हुए रूफुस को और उसकी माता को जो मेरी भी माता है, नमस्कार कहना।
14 Greet Asyncritus, Phlegon, Hermes, Patrobas, Hermas, and the brothers and sisters who are with them. असुंक्रितुस, फिलगोन, हिर्मेस, पत्रुबास, हिर्मास और उनके साथी भाइयों को नमस्कार कहना।
15 Greet Philologus, Julia, Nereus and his sister, and Olympas, and all our Father's people with them. फिलुलुगुस और यूलिया, नेर्युस और उसकी बहन, और उलुम्पास, और उनके साथ के सब पवित्र लोगों को नमस्कार कहना।
16 Greet one another with a holy kiss. All the churches of Christ greet you. पवित्र चुंबन से एक दूसरे का अभिवादन करो। मसीह की सब कलीसियाओं की ओर से तुम्हें नमस्कार।
17 Brothers and sisters, I urge you: watch for those causing division and obstacles, against the teaching you learned, and turn away from them. अब हे भाइयो, मैं तुमसे विनती करता हूँ कि उनसे चौकस रहो जो उस शिक्षा के विपरीत जो तुमने प्राप्‍त की है फूट डालते और ठोकर का कारण बनते हैं, उनसे दूर ही रहो;
18 For such people do not serve our Lord Christ but their own appetites, deceiving the unsuspecting's hearts with smooth talk and flattery. क्योंकि ऐसे मनुष्य हमारे प्रभु मसीह की नहीं बल्कि अपने पेट की सेवा करते हैं, और चिकनी-चुपड़ी बातों और चापलूसी से सीधे-साधे लोगों के मनों को बहका देते हैं।
19 Your obedience has reached everyone, so I rejoice over you; but I want you wise about what is good, innocent about what is evil. तुम्हारी आज्ञाकारिता का समाचार सब लोगों तक पहुँच गया है; इसलिए मैं तुम्हारे विषय में आनंदित हूँ, परंतु मैं चाहता हूँ कि तुम भलाई के प्रति बुद्धिमान और बुराई के प्रति भोले बने रहो।
20 Our Father of peace will soon crush Satan under your feet; our Lord Jesus Christ's grace be with you. शांति का परमेश्‍वर शीघ्र ही शैतान को तुम्हारे पैरों तले कुचल देगा। हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।
21 Timothy, my fellow worker, greets you; so do Lucius, Jason, and Sosipater, my fellow Jews. मेरा सहकर्मी तीमुथियुस और मेरे कुटुंबी लूकियुस, यासोन और सोसिपत्रुस तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
22 I, Tertius, who wrote down this letter, greet you in the Lord. इस पत्र को लिखनेवाले मुझ तिरतियुस का प्रभु में तुम्हें नमस्कार।
23 Gaius, host to me and the whole church, greets you. Erastus, the city treasurer, and our brother Quartus also greet you. मेरा और सारी कलीसिया का आतिथ्य करनेवाला गयुस तुम्हें नमस्कार कहता है। नगर कोषाध्यक्ष इरास्तुस और भाई क्‍वारतुस भी तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
24 Not in this edition [हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम सब के साथ रहे। आमीन।]
25 Now to him who can strengthen you—by my gospel and the proclamation of Jesus Christ, by the revealing of the mystery hidden for long ages past, अब जो तुम्हें मेरे उस सुसमाचार और यीशु मसीह के प्रचार के अनुसार दृढ़ कर सकता है, अर्थात् उस भेद के प्रकाशन के अनुसार, जो सनातन काल से गुप्‍त रखा गया
26 but now revealed and made known through prophetic writings, by command of our eternal Father, to bring all nations to the obedience of faith, परंतु अब प्रकट होकर अनंत परमेश्‍वर की आज्ञा से भविष्यवक्‍ताओं के लेखों के द्वारा विश्‍वास की आज्ञाकारिता के लिए सब जातियों को बताया गया है,
27 to our only wise Father, through Jesus Christ, be the glory forever! Amen. उस एकमात्र बुद्धिमान परमेश्‍वर की यीशु मसीह के द्वारा युगानुयुग महिमा होती रहे। आमीन।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]