Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 14 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now accept the one who is weak in faith, but not to argue about their opinions. अब जो विश्‍वास में निर्बल है उसे ग्रहण करो, परंतु उसके विचारों पर विवाद करने के लिए नहीं।
2 One person has faith to eat anything, while the one who is weak eats only vegetables. एक का विश्‍वास है कि वह सब कुछ खा सकता है, परंतु जो विश्‍वास में निर्बल है वह साग-पात ही खाता है।
3 The eater must not look down on the non-eater, and the non-eater must not judge the eater, for our Father has accepted him. खानेवाला न-खानेवाले को तुच्छ न समझे; और न ही न-खानेवाला खानेवाले पर दोष लगाए, क्योंकि परमेश्‍वर ने उसे ग्रहण किया है।
4 Who are you to judge another's servant? Before his own master he stands or falls; he will stand—the Lord can make him stand. तू कौन है जो दूसरे के सेवक पर दोष लगाता है? उसका स्थिर रहना या गिरना उसके स्वामी पर निर्भर है; और वह अवश्य स्थिर किया जाएगा, क्योंकि प्रभु उसे स्थिर करने में समर्थ है।
5 One judges a day above another; another, every day alike. Each must be fully convinced in his own mind. कोई तो एक दिन को दूसरे से बढ़कर मानता है, और कोई प्रत्येक दिन को एक समान मानता है। प्रत्येक व्यक्‍ति अपने मन में इसके प्रति पूर्णतः आश्‍वस्त हो जाए।
6 Whoever observes the day observes it for the Lord. Whoever eats, eats for the Lord, since he thanks our Father; whoever abstains, abstains for the Lord, and thanks our Father. जो किसी दिन को विशेष मानता है वह प्रभु के लिए मानता है। जो खाता है वह प्रभु के लिए खाता है, क्योंकि वह परमेश्‍वर का धन्यवाद करता है; और जो नहीं खाता वह प्रभु के लिए नहीं खाता, और वह परमेश्‍वर का धन्यवाद करता है।
7 For none of us lives for himself, and none of us dies for himself. क्योंकि हममें से न तो कोई अपने लिए जीता है, और न कोई अपने लिए मरता है।
8 If we live, we live for the Lord; if we die, we die for the Lord. Living or dying, we belong to the Lord. यदि हम जीवित हैं, तो प्रभु के लिए जीवित हैं, और यदि हम मरते हैं, तो प्रभु के लिए मरते हैं। अतः चाहे हम जीएँ या मरें, हम प्रभु के ही हैं।
9 Christ died and lived again for this: to be Lord of both the dead and the living. क्योंकि इसी कारण मसीह मरा और फिर जीवित हो उठा ताकि वह मृतकों और जीवितों दोनों का प्रभु हो।
10 But you—why do you judge your brother? Or you—why do you despise your brother? We'll all stand before our Father's judgment seat. फिर तू अपने भाई पर दोष क्यों लगाता है? या फिर तू अपने भाई को तुच्छ क्यों समझता है? हम सब परमेश्‍वर के न्यायासन के सामने खड़े होंगे;
11 For it's written: "As I live, says our Father, every knee bows to me, every tongue confesses to me." क्योंकि लिखा है : प्रभु कहता है, इसलिए कि मैं जीवित हूँ, हर एक घुटना मेरे सामने टिकेगा और हर एक जीभ परमेश्‍वर का अंगीकार करेगी।
12 So then, each of us will give an account of himself to our Father. इसलिए हममें से प्रत्येक परमेश्‍वर को अपना-अपना लेखा देगा।
13 So stop judging each other. Instead decide never to put a stumbling block or trap before your brother. अतः अब से हम एक दूसरे पर दोष न लगाएँ, बल्कि यह निर्णय लें कि कोई अपने भाई के मार्ग में ठेस या ठोकर का पत्थर न रखे।
14 I know, persuaded in the Lord Jesus, that nothing is unclean in itself; but to one who thinks it unclean, it is unclean. मैं जानता हूँ और प्रभु यीशु में मुझे निश्‍चय हुआ है कि कुछ भी अपने आपमें अशुद्ध नहीं है; परंतु जो उसे अशुद्ध समझता है, उसके लिए वह अशुद्ध है।
15 If food hurts your brother, you're no longer walking in love. Don't destroy someone Christ died for with your food. यदि तेरे भोजन के कारण तेरे भाई को दुःख पहुँचता है, तो तू प्रेम की रीति पर नहीं चलता। अपने भोजन के द्वारा तू उसे नाश न कर जिसके लिए मसीह मरा।
16 So do not let what you regard as good be spoken of as evil. इसलिए जो बात तेरे लिए भली है, उसकी निंदा न होने दे।
17 The kingdom of our Father isn't eating and drinking, but righteousness and peace and joy in the Holy Spirit. क्योंकि परमेश्‍वर का राज्य खाना और पीना नहीं बल्कि धार्मिकता, मेल और पवित्र आत्मा में आनंद है।
18 Whoever serves Christ in this way is pleasing to our Father and approved by people. जो इस प्रकार मसीह की सेवा करता है वह परमेश्‍वर को भावता है और मनुष्यों को ग्रहणयोग्य होता है।
19 So then, let us pursue whatever brings peace and builds each other up. इसलिए हम उन बातों में लगे रहें जिनसे मेल-मिलाप और एक दूसरे की उन्‍नति हो।
20 Don't destroy our Father's work over food. All things are clean, but eating that makes someone stumble is wrong. भोजन के कारण परमेश्‍वर के कार्य को नष्‍ट न कर। सब वस्तुएँ शुद्ध तो हैं, परंतु उस मनुष्य के लिए बुरी हैं जिसे उस भोजन से ठोकर लगती है।
21 Good is not eating meat, drinking wine, or anything that makes your brother stumble. अच्छा तो यह है कि तू न मांस खाए और न दाखरस पीए और न ही ऐसा कार्य करे जिससे तेरे भाई को चोट पहुँचे।
22 Keep your faith to yourself before our Father. Blessed is the one who doesn't judge himself by what he approves. तेरा जो विश्‍वास है उसे परमेश्‍वर के सामने अपने तक ही सीमित रख। धन्य है वह जो उस बात में जिसे वह ठीक समझता है अपने आपको दोषी नहीं ठहराता।
23 Whoever doubts is condemned if he eats, since not from faith; whatever isn't from faith is sin. परंतु यदि कोई संदेह करके खाए तो वह दोषी ठहर चुका है, क्योंकि वह विश्‍वास से नहीं खाता; और जो कुछ विश्‍वास से नहीं, वह पाप है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]