Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Everyone must submit to ruling authorities, since no authority exists except from our Father, and those that exist are placed there by our Father. प्रत्येक व्यक्‍ति शासकीय अधिकारियों के अधीन रहे, क्योंकि कोई अधिकार ऐसा नहीं जो परमेश्‍वर की ओर से न हो, और जो अधिकारी हैं वे परमेश्‍वर के द्वारा नियुक्‍त हैं।
2 So whoever opposes authority opposes what our Father has established, and opposers bring judgment on themselves. इसलिए जो अधिकार का विरोध करता है वह परमेश्‍वर की विधि का सामना करता है, और सामना करनेवाले अपने ऊपर दंड लाएँगे।
3 Rulers aren't a threat to good actions, only bad ones. Want to not fear authority? Do good, and you'll earn its approval. शासक अच्छे कार्य के लिए नहीं परंतु बुरे कार्य के लिए भय का कारण होते हैं। यदि तू अधिकारी से निर्भय रहना चाहता है तो वही कर जो अच्छा है, और उसकी ओर से तेरी प्रशंसा होगी;
4 He is our Father's servant, for your good. But if you do wrong, be afraid—he doesn't carry the sword for nothing. He is our Father's servant, an avenger who brings wrath on the wrongdoer. क्योंकि वह तेरी भलाई के लिए परमेश्‍वर का सेवक है। परंतु यदि तू बुराई करे तो डर, क्योंकि वह व्यर्थ ही तलवार धारण नहीं करता। वह परमेश्‍वर का सेवक है, जो बुराई करनेवालों को उसके क्रोध के अनुसार दंड देता है।
5 Therefore you must submit, not only to avoid punishment but also for the sake of conscience. अतः केवल क्रोध के कारण ही नहीं, बल्कि विवेक के कारण भी अधीन रहना आवश्यक है।
6 That's also why you pay taxes, for the authorities are our Father's ministers, devoted to this very thing. इसी कारण तुम कर भी चुकाते हो; क्योंकि अधिकारी परमेश्‍वर के सेवक हैं जो निरंतर इसी सेवा में लगे हैं।
7 Pay all what's owed: tax to whom tax, tolls to whom tolls, respect to whom respect, honor to whom honor. जिसका तुम्हें कुछ चुकाना है उसे चुकाओ : जिसे कर चुकाना है उसे कर चुकाओ, जिसे चुंगी देनी है उसे चुंगी दो, जिससे डरना है उससे डरो, जिसका आदर करना है उसका आदर करो।
8 Owe no one anything except to love one another, for loving another fulfills the law. आपस के प्रेम को छोड़ किसी बात में किसी के ऋणी न बनो; क्योंकि जो दूसरे से प्रेम रखता है उसने व्यवस्था को पूरा किया है।
9 For the commandments—"Don't commit adultery, don't murder, don't steal, don't covet"—and any other commandment, are summed up in one word: "Love your neighbor as yourself." इसलिए कि, तू व्यभिचार न करना, हत्या न करना, चोरी न करना, और न ही लालच करना, और यदि कोई दूसरी आज्ञा भी हो, तो उसका सारांश इस वचन में पाया जाता है, तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।
10 Love does no wrong to a neighbor; therefore love is the fulfillment of the law. प्रेम पड़ोसी की बुराई नहीं करता, इसलिए प्रेम रखना व्यवस्था को पूरा करना है।
11 Do this, knowing the time: the hour has already come for you to wake from sleep—salvation is nearer now than when we first believed. समय को पहचानते हुए ऐसा ही करो, क्योंकि तुम्हारे लिए नींद से जाग उठने की घड़ी आ चुकी है। जब से हमने विश्‍वास किया, उस समय की अपेक्षा अब हमारा उद्धार अधिक निकट है।
12 Night is nearly gone, day is near. So let's shed the deeds of darkness and put on the armor of light. रात बहुत बीत चुकी है, और दिन निकलने पर है। अतः हम अंधकार के कार्यों को त्याग दें, और ज्योति के हथियारों को धारण कर लें।
13 Let us live decently, as in daylight: not in orgies and drunkenness, not in sexual sin and indecency, not in conflict and envy. जैसे दिन को शोभा देता है हम वैसी ही चाल चलें, न कि रंगरेलियों और मतवालेपन में, न अनैतिक यौनाचार और कामुकता में, और न ही झगड़े और ईर्ष्या में;
14 Instead, dress yourselves in the Lord Jesus Christ; make no plan to satisfy the sinful nature's desires. बल्कि प्रभु यीशु मसीह को धारण कर लो, और शारीरिक अभिलाषाओं को पूरा करने की ओर ध्यान न लगाओ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]