Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 12 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So brothers and sisters, by our Father's mercies I urge you: offer your bodies as a living sacrifice, holy and pleasing to him—your true, reasonable worship. अतः हे भाइयो, परमेश्‍वर की दया स्मरण दिलाकर मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि अपने शरीरों को जीवित, पवित्र और परमेश्‍वर को भावते हुए बलिदान के रूप में अर्पित करो, यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है।
2 Don't be shaped by this age, but be transformed by renewing your mind, so you can discern our Father's will—good, pleasing, and perfect. इस संसार के सदृश्य न बनो, बल्कि अपने मन के नए हो जाने के द्वारा तुम परिवर्तित होते जाओ, जिससे तुम परमेश्‍वर की इच्छा को पहचान सको, जो भली, ग्रहणयोग्य और सिद्ध है।
3 By the grace given me, I tell each of you: don't think of yourself more highly than you should, but think with sound judgment, each according to the measure of faith our Father assigned. मैं उस अनुग्रह के कारण जो मुझे मिला है, तुममें से प्रत्येक से कहता हूँ कि कोई अपने आपको जितना समझना चाहिए उससे बढ़कर न समझे, बल्कि जैसा परमेश्‍वर ने प्रत्येक जन को विश्‍वास के परिमाण के अनुसार दिया है, वैसा ही सुबुद्धि के साथ समझे।
4 Just as one body has many parts, and the parts do not all have the same function, क्योंकि जिस प्रकार हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का कार्य एक सा नहीं,
5 so we, though many, are one body in Christ, and each of us belongs to the others. उसी प्रकार हम अनेक होते हुए भी मसीह में एक देह हैं, और आपस में एक दूसरे के अंग हैं।
6 Our gifts differ according to the grace given us: if prophecy, use it in proportion to our faith; उस अनुग्रह के अनुसार जो हमें दिया गया है, हमें भिन्‍न‍-भिन्‍न‍ वरदान मिले हैं : यदि किसी को भविष्यवाणी का मिला हो तो वह विश्‍वास के परिमाण के अनुसार भविष्यवाणी करे;
7 if service, in our serving; the one who teaches, in his teaching; यदि सेवा का हो तो सेवा में लगा रहे; यदि उपदेश देनेवाला हो तो उपदेश दे;
8 the encourager, in encouragement; the giver, with generosity; the leader, with diligence; the merciful, with cheerfulness. प्रोत्साहित करनेवाला हो तो प्रोत्साहित करे। दान देनेवाला उदारता से दे, नेतृत्व करनेवाला उत्साह से नेतृत्व करे, दया करनेवाला सहर्ष दया करे।
9 Let love be genuine. Hate what is evil; hold fast to what is good. प्रेम निष्कपट हो। बुराई से घृणा करो, भलाई में लगे रहो,
10 Love one another with brotherly affection. Outdo one another in showing honor. भाईचारे की भावना से एक दूसरे से स्‍नेह रखो, आदर करने में एक दूसरे से आगे रहो,
11 Do not be lacking in zeal, but be fervent in spirit, serving the Lord. प्रयत्‍न करने में आलसी न हो, आत्मा में उत्साही रहो, और प्रभु की सेवा करते रहो,
12 Rejoice in hope, be patient in affliction, be devoted to prayer. आशा में आनंदित रहो, क्लेश में धीरज धरो, प्रार्थना में निरंतर लगे रहो,
13 Share with our Father's people in their needs; pursue hospitality. पवित्र लोगों की आवश्यकताओं में सहायता करो, अतिथि-सत्कार में लगे रहो।
14 Bless those who persecute you; bless, and do not curse. अपने सतानेवालों को आशिष दो; हाँ, आशिष दो, शाप नहीं।
15 Rejoice with those who rejoice; weep with those who weep. आनंद मनानेवालों के साथ आनंद मनाओ, रोनेवालों के साथ रोओ।
16 Live in harmony with one another. Don't be arrogant, but associate with the lowly. Don't be wise in your own eyes. आपस में एक सा मन रखो, अभिमानी न हो बल्कि दीनों के साथ संगति रखो। अपनी दृष्‍टि में बुद्धिमान न बनो।
17 Repay no one evil for evil; think ahead to do what is honorable before everyone. बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; उन बातों पर ध्यान दो जो सब लोगों की दृष्‍टि में भली हैं।
18 If possible, so far as it depends on you, live at peace with everyone. जहाँ तक संभव हो, सब मनुष्यों के साथ मेल-मिलाप से रहो।
19 Beloved, don't avenge yourselves; leave room for our Father's wrath. As it's written: Vengeance is mine, I will repay, says our Father. हे प्रियो, अपने आप बदला न लेना, बल्कि परमेश्‍वर के क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है : प्रभु कहता है, बदला लेना मेरा काम है, बदला मैं लूँगा।
20 Instead: "If your enemy is hungry, feed him; if thirsty, give him a drink; doing this, you'll heap burning coals on his head." बल्कि यदि तेरा शत्रु भूखा है तो उसे खाना खिला, यदि वह प्यासा है तो उसे पानी पिला; क्योंकि ऐसा करके तू उसके सिर पर आग के अंगारों का ढेर लगाएगा।
21 Do not be overcome by evil, but overcome evil with good. बुराई से न हार, बल्कि भलाई से बुराई को जीत ले।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]