Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 11 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So I ask: has our Father rejected his people? Never—I too am an Israelite, from Abraham's line, tribe of Benjamin. अब मैं पूछता हूँ, क्या परमेश्‍वर ने अपनी प्रजा को त्याग दिया? कदापि नहीं! क्योंकि मैं भी एक इस्राएली हूँ, अब्राहम के वंश, और बिन्यामीन के गोत्र का हूँ।
2 Our Father didn't reject his people, whom he foreknew. Or don't you know what Scripture says of Elijah, how he pleads with our Father against Israel? परमेश्‍वर ने अपनी प्रजा को नहीं त्यागा जिसे वह पहले से जानता था। क्या तुम नहीं जानते कि पवित्रशास्‍त्र एलिय्याह के विषय में क्या कहता है कि वह कैसे इस्राएल के विरुद्ध परमेश्‍वर से विनती करता है?
3 "Father, they killed your prophets, tore down your altars; I alone remain, and they seek my life." हे प्रभु, उन्होंने तेरे भविष्यवक्‍ताओं को मार डाला, तेरी वेदियों को ढा दिया, और अकेला मैं ही बचा हूँ, और अब वे मेरा प्राण लेना चाहते हैं।
4 God's reply: "I've kept 7,000 men for myself who haven't bowed the knee to Baal." परंतु परमेश्‍वर उसे क्या उत्तर देता है? मैंने अपने लिए सात हज़ार पुरुषों को रख छोड़ा है, जिन्होंने बाल के सामने घुटने नहीं टेके।
5 So too at the present time there is a remnant, chosen by grace. इसी प्रकार वर्तमान समय में भी अनुग्रह से चुने हुए कुछ लोग बाकी हैं।
6 But if by grace, no longer by works; otherwise grace would no longer be grace. यदि यह अनुग्रह से हुआ तो फिर यह कर्मों के आधार पर नहीं, अन्यथा अनुग्रह फिर अनुग्रह नहीं रहता।
7 What then? Israel didn't get what it sought; the chosen did, but the rest were hardened. इससे क्या हुआ? इस्राएली जिसकी खोज में थे, वह उन्हें प्राप्‍त नहीं हुआ, केवल चुने हुओं को प्राप्‍त हुआ; और बाकी लोग कठोर कर दिए गए,
8 As it is written: "Our Father gave them a dulled spirit, eyes that can't see and ears that can't hear, to this day." जैसा लिखा है : परमेश्‍वर ने उन्हें आज तक भारी नींद की आत्मा में डाल रखा है, और ऐसी आँखें दी हैं जो न देखें और ऐसे कान दिए हैं जो न सुनें।
9 And David says, "Let their table become a snare, a trap, a stumbling block, and payback for them. और दाऊद कहता है : उनका भोजन उनके लिए फंदा और जाल तथा ठोकर और प्रतिशोध बन जाए,
10 Let their eyes be darkened so that they cannot see, and bend their backs forever." उनकी आँखों के आगे अंधेरा छा जाए कि वे न देखें, और उनकी पीठ सदा झुकी रहे।
11 So I ask: did they stumble to fall completely? By no means! Rather, their failure brought salvation to the Gentiles, to make Israel jealous. तो मैं यह पूछता हूँ, “क्या उन्हें इसलिए ठोकर लगी कि वे गिर पड़ें?” कदापि नहीं! बल्कि उनके अपराध के कारण गैरयहूदियों का उद्धार हुआ, कि उनमें जलन उत्पन्‍न‍ हो।
12 If their sin enriches the world, and their failure enriches the Gentiles, how much more their full inclusion! अब यदि उनका अपराध संसार के लिए धन और उनकी घटी गैरयहूदियों के लिए भरपूरी ठहरी, तो उनकी परिपूर्णता से क्या कुछ न होगा।
13 I say this to you Gentiles: since I am apostle to the Gentiles, I honor my ministry, अब मैं तुम गैरयहूदियों से कहता हूँ : जबकि मैं गैरयहूदियों के लिए प्रेरित हूँ, मैं अपनी सेवा को ऐसा महत्त्व देता हूँ,
14 in the hope that I may somehow make my own people jealous and save some of them. कि मैं किसी प्रकार अपने लोगों में जलन उत्पन्‍न‍ कर सकूँ और उनमें से कुछ का उद्धार करवा सकूँ।
15 If their rejection reconciled the world, what will their acceptance bring but life from the dead? क्योंकि यदि उनका त्यागा जाना जगत के मेल-मिलाप का कारण हुआ, तो उनका ग्रहण किया जाना मृतकों में से जी उठने के अतिरिक्‍त और क्या होगा?
16 If the firstfruit is holy, so is the batch; if the root is holy, so are the branches. यदि उपज का पहला भाग पवित्र है, तो उसका गूँधा हुआ आटा भी; और यदि जड़ पवित्र है, तो डालियाँ भी।
17 If some branches were broken off, and you, a wild olive shoot, were grafted in among them, sharing the olive tree's rich root, परंतु यदि कुछ डालियाँ तोड़ दी गईं, और तुझे जंगली जैतून की डाली होने पर भी उनमें कलम लगाया गया, और तू अच्छे जैतून की जड़ के पोषक-तत्त्व का सहभागी हुआ,
18 don't boast over the branches. If you do, you don't support the root—the root supports you. तो उन डालियों के सामने घमंड न कर; परंतु यदि तू घमंड करता है, तो याद रख कि तू जड़ को नहीं बल्कि जड़ तुझे संभालती है।
19 Then you will say, "Branches were broken off so that I might be grafted in." फिर तू कहेगा, “डालियाँ इसलिए तोड़ी गईं कि मैं उसमें कलम लगाया जाऊँ।”
20 True. They were broken off for lack of faith; you stand by faith. Don't be proud—fear instead. ठीक है! वे अपने अविश्‍वास के कारण तोड़ी गईं, परंतु तू अपने विश्‍वास के कारण स्थिर है। अभिमानी न हो, परंतु भय मान;
21 For if our Father did not spare the natural branches, neither will he spare you. क्योंकि यदि परमेश्‍वर ने स्वाभाविक डालियों को नहीं छोड़ा, तो वह तुझे भी नहीं छोड़ेगा।
22 So see our Father's kindness and severity: severity to the fallen, kindness to you—if you continue in it; otherwise you too will be cut off. इसलिए परमेश्‍वर की कृपा और कठोरता को देख : जो गिर गए उनके प्रति कठोरता, परंतु तेरे प्रति परमेश्‍वर की कृपा—यदि तू उसकी कृपा में बना रहे—नहीं तो तुझे भी काट डाला जाएगा।
23 And if they don't remain in lack of faith, they too will be grafted in—our Father can graft them in again. वे भी यदि अविश्‍वास में बने न रहें, तो कलम लगाए जाएँगे; क्योंकि परमेश्‍वर उन्हें फिर से कलम लगाने में समर्थ है।
24 If you were cut from an olive wild by nature and grafted, against nature, into a cultivated one, how much more will natural branches be grafted back into their own olive tree? क्योंकि यदि तू स्वाभाविक जंगली जैतून से काटा जाकर अपने स्वभाव के विपरीत अच्छे जैतून में कलम लगाया गया, तो वे जो स्वाभाविक डालियाँ हैं उन्हें अपने ही जैतून वृक्ष में कितनी सरलता से कलम लगाया जाएगा।
25 Brothers and sisters, I don't want you unaware of this mystery, so you aren't wise in your own eyes: Israel is partly hardened, until the full number of Gentiles comes in. हे भाइयो, कहीं तुम अपने आपको बुद्धिमान न समझ लो, इसलिए मैं नहीं चाहता कि तुम इस भेद से अनजान रहो कि जब तक गैरयहूदियों की संख्या पूर्ण न हो जाए तब तक इस्राएल का एक भाग कठोर बना रहेगा।
26 So all Israel will be saved, as it is written: "The rescuer will come from Zion and remove evil from Jacob, और इस प्रकार समस्त इस्राएल उद्धार पाएगा, जैसा लिखा है : छुटकारा देनेवाला सिय्योन से आएगा, वह याकूब से अभक्‍ति को दूर करेगा।
27 and this will be my covenant with them, when I take away their sins." उनके साथ मेरी यही वाचा होगी, जब मैं उनके पापों को दूर कर दूँगा।
28 In the gospel, they are enemies for your sake; in election, beloved because of the fathers. सुसमाचार की दृष्‍टि से तो वे तुम्हारे निमित्त शत्रु हैं, परंतु चुनाव की दृष्‍टि से वे पूर्वजों के कारण प्रिय हैं;
29 For the gifts and the calling of our Father are irrevocable. क्योंकि परमेश्‍वर के वरदान और उसकी बुलाहट अटल हैं।
30 For just as you once disobeyed our Father, but now have received mercy through their disobedience, जिस प्रकार पहले तुमने परमेश्‍वर की आज्ञा नहीं मानी, परंतु अब उनके आज्ञा न मानने से तुम पर दया हुई है,
31 so they too now disobeyed, so that by the mercy shown you, they too may now receive mercy. उसी प्रकार अब उनके आज्ञा न मानने से तुम पर जो दया हुई, वह उन पर भी की जाए।
32 For our Father has bound everyone over to disobedience, that he may have mercy on all. क्योंकि परमेश्‍वर ने सब को आज्ञा-उल्‍लंघन का बंदी बना दिया ताकि वह सब पर दया करे।
33 Oh, the depth of the riches and the wisdom and the knowledge of our Father! How unsearchable are his judgments and how untraceable his ways! आहा! परमेश्‍वर का धन, बुद्धि और ज्ञान कितना गहन है! उसके निर्णय कैसे अथाह और उसके मार्ग कैसे अगम्य हैं!
34 "For who has known the mind of our Father, or who has been his counselor? प्रभु का मन किसने जाना है? या उसका परामर्शदाता कौन हुआ है?
35 Or who has given a gift to him that he might be repaid?" या किसने पहले उसे कुछ दिया है कि उसे लौटाया जाए?
36 For from him and through him and to him are all things. To him be the glory forever. Amen. क्योंकि सब कुछ उसी की ओर से, और उसी के द्वारा, और उसी के लिए है। उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]