Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Brothers and sisters, my heart's desire and prayer to our Father for Israel is for their salvation. हे भाइयो, मेरे मन की अभिलाषा और उनके लिए परमेश्‍वर से यह प्रार्थना है कि वे उद्धार पाएँ।
2 I testify about them: they have zeal for our Father, but not according to knowledge. मैं उनके विषय में साक्षी देता हूँ कि उनमें परमेश्‍वर के प्रति धुन तो है, परंतु सच्‍चे ज्ञान के अनुसार नहीं;
3 Ignorant of our Father's righteousness, seeking to establish their own, they did not submit to our Father's righteousness. क्योंकि परमेश्‍वर की धार्मिकता से अनजान होकर, और अपनी धार्मिकता को स्थापित करने का प्रयत्‍न करके, वे परमेश्‍वर की धार्मिकता के अधीन नहीं हुए।
4 For Christ is the law's goal, so all who believe receive righteousness. अब मसीह व्यवस्था का अंत है, ताकि प्रत्येक विश्‍वास करनेवाले को धार्मिकता प्राप्‍त हो।
5 For Moses writes about the righteousness that is based on the law: "The one who does these things will live by them." मूसा उस धार्मिकता के विषय में जो व्यवस्था से है, लिखता है : जो उनका पालन करता है वह मनुष्य उनके द्वारा जीवित रहेगा।
6 But faith-based righteousness says: "Don't say in your heart, 'Who will go up to heaven?'" (that is, to bring Christ down). परंतु धार्मिकता जो विश्‍वास से है, यह कहती है : अपने मन में यह न कहना, स्वर्ग पर कौन चढ़ेगा? (अर्थात् मसीह को नीचे लाने के लिए);
7 "or 'Who will descend into the abyss?'" (that is, to bring Christ up from the dead). या, अधोलोक में कौन उतरेगा? (अर्थात् मसीह को मृतकों में से ऊपर लाने के लिए।)
8 But what does it say? "The word is near you, in your mouth and in your heart"—meaning the word of faith we proclaim: परंतु वह क्या कहती है? वचन तेरे निकट है, वह तेरे मुँह में और तेरे मन में है, यह विश्‍वास का वचन है जिसका हम प्रचार करते हैं।
9 If you confess with your mouth Jesus is Lord and believe in your heart that our Father raised him from the dead, you will be saved. यदि तू अपने मुँह से अंगीकार करे कि यीशु प्रभु है, और अपने मन में विश्‍वास करे कि परमेश्‍वर ने उसे मृतकों में से जिलाया, तो तू उद्धार पाएगा;
10 For with the heart you believe and are made right with our Father, with the mouth you confess and are saved. क्योंकि मन से विश्‍वास करने का परिणाम धार्मिकता होता है, और मुँह से अंगीकार करने का परिणाम उद्धार होता है।
11 For the Scripture says, "Everyone who believes in him will not be put to shame." क्योंकि पवित्रशास्‍त्र कहता है : जो कोई उस पर विश्‍वास करेगा वह लज्‍जित न होगा।
12 No difference between Jew and Greek: the same Lord is Lord of all, generous to all who call on him. चाहे यहूदी हो या यूनानी, उनमें कोई अंतर नहीं, क्योंकि सब का एक ही प्रभु है, और वह अपने सब पुकारनेवालों के लिए उदार है;
13 For "everyone who calls on the name of our Lord Jesus will be saved." क्योंकि जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वह उद्धार पाएगा।
14 So how can they call on one they haven't believed in? How can they believe in one they haven't heard of? How can they hear without someone preaching? परंतु जिस पर उन्होंने विश्‍वास नहीं किया उसे वे कैसे पुकारें? और जिसके विषय में उन्होंने सुना नहीं उस पर वे कैसे विश्‍वास करें? और बिना प्रचार करनेवाले के वे कैसे सुनें?
15 How can they proclaim him unless they're sent? As written: "How beautiful are the feet of those bringing good news!" और यदि उन्हें भेजा न जाए तो वे कैसे प्रचार करें? जैसा लिखा है : उनके पैर कितने सुहावने हैं जो भली बातों का सुसमाचार सुनाते हैं।
16 But not all obeyed the good news, for Isaiah says, "Our Father, who believed our message?" परंतु सब ने सुसमाचार को नहीं माना। यशायाह कहता है : हे प्रभु, किसने हमारे संदेश पर विश्‍वास किया?
17 So faith comes from hearing, and hearing through the word about Christ. अतः विश्‍वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन के द्वारा होता है।
18 But I ask: did they not hear? Yes, they did: "Their sound went out to all the earth, their words to the ends of the world." परंतु मैं कहता हूँ, “क्या उन्होंने नहीं सुना?” उन्होंने अवश्य सुना है : उनकी वाणी संपूर्ण पृथ्वी पर, और उनके वचन जगत के छोर तक फैल गए हैं।
19 But I ask, did Israel not know? First Moses says: "I will make you jealous by those not a nation, angry by a nation without understanding." परंतु मैं कहता हूँ, “क्या इस्राएल नहीं जानता था?” पहले मूसा कहता है : जो जाति है ही नहीं मैं उनके द्वारा तुममें जलन उत्पन्‍न‍ करूँगा, और एक नासमझ जाति के द्वारा तुम्हें क्रोध दिलाऊँगा।
20 Isaiah is bold enough to say, "I was found by those not seeking me; I appeared to those not asking for me." फिर यशायाह बड़े साहस से कहता है : जो मुझे ढूँढ़ते नहीं थे, उन्होंने मुझे पा लिया, और जो मुझे पूछते नहीं थे, उन पर मैं प्रकट हो गया।
21 But about Israel he says, "All day long I stretched out my hands to a disobedient, defiant people." परंतु इस्राएल के विषय में वह कहता है : मैं दिन भर आज्ञा न माननेवाली और हठीली प्रजा के सामने अपने हाथ बढ़ाए रहा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]