Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Romans 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 I speak truth in Christ, not lying—my conscience testifies with me in the Holy Spirit, मैं मसीह में सच कहता हूँ, मैं झूठ नहीं बोलता, मेरा विवेक भी पवित्र आत्मा में साक्षी देता है,
2 that I have great sorrow and unceasing anguish in my heart. कि मुझे बड़ा दुःख है और मेरा मन निरंतर पीड़ा में है।
3 I could wish myself cursed, cut off from Christ, for my brothers and sisters, my own people by blood. मैं यहाँ तक चाहता था कि अपने उन भाइयों के लिए स्वयं ही शापित होकर मसीह से अलग हो जाता जो शारीरिक रीति से मेरे कुटुंबी,
4 They are Israelites: theirs the full rights as sons, the glory, the covenants, the lawgiving, the worship, the promises. अर्थात् इस्राएली हैं, और लेपालकपन का अधिकार, महिमा, वाचाएँ, व्यवस्था को प्राप्‍त करना, उपासना और प्रतिज्ञाएँ उन्हीं की हैं।
5 The ancestors are theirs; from them, by human descent, comes the Christ, who is God over all, blessed forever. Amen. पूर्वज उन्हीं के हैं, और शारीरिक रीति से मसीह भी उन्हीं में से हुआ, जो सब के ऊपर युगानुयुग धन्य परमेश्‍वर है। आमीन।
6 This doesn't mean our Father's word has failed, for not all descended from Israel are Israel. परंतु ऐसा नहीं कि परमेश्‍वर का वचन विफल हो गया है। जो इस्राएल के वंशज हैं, वे सब इस्राएली नहीं;
7 Not all Abraham's offspring are his children; rather, "Your offspring will be named through Isaac." और न ही अब्राहम के वंश होने के कारण सब सच्‍ची संतान ठहरे, बल्कि लिखा है : इसहाक से तेरा वंश कहलाएगा।
8 That is, the children of the flesh are not children of our Father, but children of the promise count as offspring. अर्थात्, जो शरीर की संतान हैं वे परमेश्‍वर की संतान नहीं, बल्कि प्रतिज्ञा की संतान को ही वंश माना जाता है।
9 For the promise says: "At this time next year I will come, and Sarah will have a son." क्योंकि प्रतिज्ञा का वचन यह है : मैं निर्धारित समय पर आऊँगा और सारा के एक पुत्र होगा।
10 Not only that, but Rebekah too conceived by one man, our father Isaac, केवल यही नहीं, बल्कि जब रिबका भी एक मनुष्य अर्थात् हमारे पिता इसहाक से गर्भवती हुई
11 though not yet born, having done nothing good or bad—so our Father's purpose by election might stand, (अब तक न तो जुड़वाँ बालकों का जन्म हुआ था और न ही उन्होंने कुछ भला या बुरा किया था) तो उससे कहा गया था, “बड़ा छोटे की सेवा करेगा।” यह इस अभिप्राय से था कि परमेश्‍वर द्वारा चुने जाने का उद्देश्य, जो कर्मों के कारण नहीं बल्कि बुलानेवाले के कारण है, बना रहे।
12 not from works, but from him who calls, she was told: "the older will serve the younger." Not in this edition
13 As it is written, "Jacob I loved, but Esau I hated." जैसा लिखा है : याकूब से मैंने प्रेम रखा, परंतु एसाव को अप्रिय जाना।
14 What should we say then? Is there injustice with our Father? By no means! तो हम क्या कहें? क्या परमेश्‍वर के यहाँ अन्याय है? कदापि नहीं!
15 For he tells Moses, "I will have mercy on whom I have mercy, and I will have compassion on whom I have compassion." क्योंकि वह मूसा से कहता है : मैं जिस किसी पर दया करना चाहूँ उस पर दया करूँगा, और जिस किसी पर करुणा करना चाहूँ उस पर करुणा करूँगा।
16 So then it depends not on human will or exertion, but on our Father, who has mercy. अतः यह न तो चाहनेवाले पर और न दौड़-धूप करनेवाले पर परंतु दया करनेवाले परमेश्‍वर पर निर्भर करता है।
17 For the Scripture says to Pharaoh: "I raised you up for this very reason, to show my power in you, and to have my name proclaimed in all the earth." क्योंकि पवित्रशास्‍त्र फ़िरौन से कहता है : मैंने तुझे इसी लिए खड़ा किया कि मैं तुझमें अपना सामर्थ्य दिखाऊँ, ताकि संपूर्ण पृथ्वी पर मेरे नाम का प्रचार किया जाए।
18 So then he has mercy on whomever he wills, and he hardens whomever he wills. इसलिए जिस पर वह चाहता है दया करता है, और जिसे चाहता है कठोर कर देता है।
19 So you'll ask me, "Why does he still find fault? Who resists his will?" तब तू मुझसे कहेगा, “फिर वह अब भी दोष क्यों लगाता है? क्योंकि कौन उसकी इच्छा का विरोध कर सकता है?”
20 But who are you, mere human, to argue with our Father? Does the molded say to its molder, "Why did you make me like this?" हे मनुष्य, परमेश्‍वर को पलटकर उत्तर देनेवाला भला तू कौन होता है? क्या रचना अपने रचनाकार से यह कहेगी, “तूने मुझे ऐसा क्यों बनाया है?”
21 Does the potter not have authority over the clay, making from one lump a vessel for honor, another for dishonor? क्या कुम्हार को मिट्टी पर यह अधिकार नहीं है कि वह एक ही लोंदे से एक पात्र आदर के लिए, और दूसरा अनादर के लिए बनाए?
22 What if our Father, wanting to show his wrath and make known his power, patiently endured vessels of wrath prepared for destruction, तो क्या हुआ यदि परमेश्‍वर ने अपना क्रोध दिखाने और अपना सामर्थ्य प्रकट करने की इच्छा से विनाश के लिए तैयार किए गए क्रोध के पात्रों को बड़े धैर्य के साथ सहा,
23 to reveal his glory's riches for vessels of mercy he prepared beforehand for glory, ताकि अपनी महिमा का धन दया के उन पात्रों पर प्रकट करे, जिन्हें उसने महिमा के लिए पहले से तैयार किया था
24 even us whom he has called, not from the Jews only but also from the Gentiles? अर्थात् हमें, जिन्हें उसने न केवल यहूदियों में से बल्कि गैरयहूदियों में से भी बुलाया है?
25 As he says in Hosea, "I will call those not my children, my children, and her not beloved, beloved." जिस प्रकार वह होशे की पुस्तक में भी कहता है : जो “मेरी प्रजा” नहीं थी, उसे मैं “अपनी प्रजा” कहूँगा, और जो “प्रिय” न थी उसे “प्रिया” कहूँगा।
26 "And in the very place where it was said to them, 'You are not my people,' there they will be called 'children of the living Father.'" और ऐसा होगा कि उसी स्थान पर जहाँ उनसे कहा गया था, “तुम मेरी प्रजा नहीं हो,” वहाँ वे “जीवित परमेश्‍वर के पुत्र” कहलाएँगे।
27 Isaiah cries out about Israel: "Though Israel's children number like sand of the sea, only a remnant will be saved, यशायाह इस्राएल के विषय में पुकारकर कहता है : यद्यपि इस्राएल की संतानों की संख्या समुद्र तट की बालू के समान हो फिर भी थोड़े ही उद्धार पाएँगे।
28 for our Father will carry out his sentence upon the earth, fully and without delay." क्योंकि प्रभु शीघ्र ही पृथ्वी पर अपने वचन को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करेगा।
29 And as Isaiah predicted: "Had the Father of heaven's armies not left us offspring, we'd have become like Sodom, made like Gomorrah." और जिस प्रकार यशायाह ने पहले ही कहा था : यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिए वंश न छोड़ता, तो हम सदोम के समान हो जाते और अमोरा के सदृश्य ठहरते।
30 What then should we say? Gentiles not pursuing righteousness attained righteousness, righteousness by faith; तो हम क्या कहें? यह कि धार्मिकता की खोज न करनेवाले गैरयहूदियों ने धार्मिकता प्राप्‍त कर ली, अर्थात् वह धार्मिकता जो विश्‍वास से है;
31 but that Israel, who pursued a law of righteousness, did not reach that law. परंतु इस्राएल धार्मिकता की व्यवस्था की खोज करते हुए उस व्यवस्था तक नहीं पहुँचा।
32 Why? Because they pursued it not through faith but as though through works. They stumbled on the stumbling stone, ऐसा क्यों? क्योंकि उन्होंने विश्‍वास से नहीं बल्कि मानो कर्मों से उसकी खोज की थी; उन्होंने उस ठोकर के पत्थर से ठोकर खाई।
33 as it is written, "See, I am placing in Zion a stumbling stone, a rock that offends; whoever trusts him won't be put to shame." जैसा लिखा है : देखो, मैं सिय्योन में एक ठोकर का पत्थर और ठेस की चट्टान रखता हूँ, और जो उस पर विश्‍वास करेगा वह लज्‍जित न होगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]