Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Philippians 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So if any encouragement in Christ, any comfort from love, any deep communion in the Holy Spirit, any tenderness and compassion exist, अतः यदि मसीह में कुछ प्रोत्साहन है, प्रेम का ढाढ़स है, आत्मा की सहभागिता है, स्‍नेह और करुणा है,
2 complete my joy: think alike, love alike, unite in spirit, one in purpose. तो एक ही मन, एक ही प्रेम, एक ही चित्त और एक ही मनसा रखकर मेरा आनंद पूरा करो।
3 Do nothing out of selfish ambition or empty conceit, but in humility consider others better than yourselves. स्वार्थ से या अहंकार से कुछ न करो, बल्कि दीनता से दूसरों को अपने से श्रेष्‍ठ समझो,
4 Each of you should attend not only to your own interests, but also to others'. प्रत्येक व्यक्‍ति अपने हित का ही नहीं, बल्कि दूसरों के हित का भी ध्यान रखे।
5 Have this mindset among yourselves—one that is yours in Christ Jesus, तुममें वही स्वभाव हो जो मसीह यीशु में था,
6 who, existing in the form of our Father, did not consider equality with our Father something to be grasped, जिसने परमेश्‍वर के स्वरूप में होते हुए भी परमेश्‍वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा,
7 but emptied himself by taking on the form of a servant and being born in human likeness. बल्कि अपने को शून्य कर दिया, और दास का स्वरूप लेकर मनुष्य की समानता में हो गया।
8 And appearing as a human being, he humbled himself by becoming obedient to death—even death on a cross. उसने मनुष्य रूप में प्रकट होकर अपने आपको दीन किया, और यहाँ तक आज्ञाकारी रहा कि मृत्यु, हाँ क्रूस की मृत्यु भी सह ली।
9 Therefore our Father exalted him to the highest place and gave him the name that is above every name, इस कारण परमेश्‍वर ने उसे अति महान भी किया और उसे वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्‍ठ है,
10 so that at the name of Jesus every knee should bow, in heaven and on earth and under the earth, ताकि स्वर्ग में और पृथ्वी पर और पृथ्वी के नीचे, हर घुटना यीशु के नाम पर टिके,
11 and every tongue confess that Jesus Christ is Lord, to the glory of our Father. और हर जीभ परमेश्‍वर पिता की महिमा के लिए अंगीकार करे कि यीशु मसीह ही प्रभु है।
12 So, my dear ones, as you've always obeyed—not only in my presence but now much more in my absence—keep working out your salvation with fear and trembling, अतः हे मेरे प्रियो, जिस प्रकार तुमने सदैव आज्ञा मानी, उसी प्रकार केवल मेरी उपस्थिति में ही नहीं बल्कि अनुपस्थिति में भी, उससे और भी अधिक डरते और काँपते हुए अपने-अपने उद्धार का कार्य पूरा करो;
13 for our Father works in you, giving both the will and the work for his good purpose. क्योंकि परमेश्‍वर ही है जो तुम्हारे भीतर अपने भले उद्देश्य के लिए इच्छा रखने और कार्य करने दोनों का प्रभाव डालता है।
14 Do everything without grumbling or arguing, सब कार्य बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो,
15 so you may be blameless and pure, faultless children of our Father amid a crooked and depraved generation—shining among them like stars in the world, ताकि तुम निर्दोष और खरे बनो, और इस कुटिल और भ्रष्‍ट पीढ़ी के बीच परमेश्‍वर की निष्कलंक संतान बनकर जगत में ज्योति के समान चमको,
16 holding firmly to the word of life, so I can boast on Christ's day that I didn't run or work for nothing. और जीवन के वचन को दृढ़ता से थामे रहो। तब मसीह के दिन मुझे इस बात पर गर्व होगा कि न तो मेरी दौड़-धूप और न मेरा परिश्रम व्यर्थ गया।
17 But even if I'm poured out as a drink offering on the sacrifice and service of your faith, I'm glad and rejoice with you all. और चाहे मैं तुम्हारे विश्‍वास के बलिदान और सेवाकार्य पर अर्घ-स्वरूप उंडेला भी जाता हूँ, तो भी मैं आनंदित हूँ और तुम सब के साथ आनंद मनाता हूँ।
18 So you too should be glad and rejoice with me. वैसे ही तुम भी आनंदित रहो और मेरे साथ आनंद मनाओ।
19 I hope, in the Lord Jesus, to send Timothy to you soon, so I too may be encouraged, knowing how you are. प्रभु यीशु में मुझे आशा है कि तीमुथियुस को तुम्हारे पास शीघ्र भेजूँ, ताकि तुम्हारे विषय में जानकर मुझे भी प्रसन्‍नता हो।
20 I have no one else like him, who will genuinely care for your welfare. क्योंकि मेरे पास उसके जैसा कोई नहीं, जो मेरे समान सच्‍चे मन से तुम्हारी चिंता करे।
21 For they all look after their own interests, not those of Jesus Christ. सब अपने ही हित को खोजते हैं, न कि यीशु मसीह के।
22 You know Timothy's proven worth—like a son with a father, he served with me in the gospel work. परंतु तुम उसकी योग्यता से परिचित हो कि जैसे पुत्र अपने पिता के साथ करता है, वैसे ही उसने मेरे साथ सुसमाचार की सेवा की है।
23 So I hope to send him as soon as I see how things go with me, इसलिए, मैं आशा करता हूँ कि अपनी स्थिति स्पष्‍ट होते ही मैं उसे तुम्हारे पास तुरंत भेज दूँगा;
24 and I am confident in the Lord that I myself will come soon. और प्रभु में मुझे भरोसा है कि मैं स्वयं भी शीघ्र आऊँगा।
25 I thought it necessary to send Epaphroditus back to you—my brother, coworker, and fellow soldier, your messenger and servant for my needs. फिर भी मैंने आवश्यक समझा कि मैं इपफ्रुदीतुस को तुम्हारे पास भेज दूँ जो मेरा भाई, सहकर्मी और संगी योद्धा है, परंतु मेरी आवश्यकताओं में सेवा-टहल करनेवाला तुम्हारा दूत है।
26 He has longed for you all, and is troubled that you heard he was sick. वह तुम सब से मिलने के लिए लालायित और व्याकुल रहता है क्योंकि तुमने उसकी बीमारी का हाल सुन लिया था।
27 Indeed he was sick, and nearly died. But our Father had mercy on him—not only him but me too, sparing me sorrow upon sorrow. वास्तव में वह इतना बीमार था कि मरने पर था, परंतु परमेश्‍वर ने उस पर दया की, और केवल उस पर ही नहीं बल्कि मुझ पर भी, कि कहीं मुझे दुःख पर दुःख सहना न पड़े।
28 So I'm more eager to send him, so seeing him again you'll rejoice and I'll worry less. मैंने उसे और भी उत्सुकता से इसलिए भेजा है कि तुम उसे फिर से देखकर आनंदित हो जाओ और मेरा दुःख भी कम हो जाए।
29 Welcome him in the Lord with all joy, and honor people like him, अतः तुम बड़े आनंद के साथ प्रभु में उसका स्वागत करो, और ऐसे लोगों का आदर किया करो;
30 because he neared death for Christ's work, risking his life to make up your missing help to me. क्योंकि वह मसीह के कार्य के लिए अपने प्राण को जोखिम में डालकर मृत्यु के निकट आ गया, ताकि मेरे प्रति तुम्हारी सेवा में जो घटी रह गई थी, उसे पूरा करे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]