Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Philippians 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Paul and Timothy, servants of Christ Jesus, to all the holy ones in Christ Jesus at Philippi, with the overseers and deacons: मसीह यीशु के दास पौलुस और तीमुथियुस की ओर से फिलिप्पी में रहनेवाले अध्यक्षों और सेवकों सहित सब पवित्र लोगों के नाम जो मसीह यीशु में हैं।
2 Grace to you and peace from our Father and the Lord Jesus Christ. हमारे परमेश्‍वर पिता और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शांति मिले।
3 I thank my Father every time I remember you, जब भी मैं तुम्हें स्मरण करता हूँ, तो अपने परमेश्‍वर का धन्यवाद करता हूँ,
4 always praying for all of you with joy in every prayer, और जब भी मैं तुम सब के लिए प्रार्थना करता हूँ, तो सदा आनंद के साथ प्रार्थना करता हूँ;
5 because of your partnership in the gospel from the first day until now. क्योंकि तुम पहले दिन से लेकर अब तक सुसमाचार प्रचार में सहभागी रहे हो।
6 I'm confident of this very thing: the one who began a good work in you will complete it until the day of Christ Jesus. मैं इस बात के प्रति आश्‍वस्त हूँ कि जिसने तुममें भला कार्य आरंभ किया है वही उसे मसीह यीशु के दिन तक पूरा भी करेगा।
7 I'm right to feel this about you—I hold you in my heart, all of you sharing with me in grace, in my chains and in defending and confirming the gospel. तुम सब के विषय में ऐसा सोचना मेरे लिए उचित भी है, क्योंकि तुम मेरे मन में बसे हो, और तुम सब मेरे बंधनों में, और सुसमाचार का बचाव करने और उसकी पुष्‍टि करने में मेरे साथ अनुग्रह के सहभागी हो।
8 For our Father is my witness, how I long for you all with Christ Jesus's deep affection. परमेश्‍वर मेरा साक्षी है कि मैं मसीह यीशु के प्रेम में तुम सब के लिए कितना लालायित रहता हूँ।
9 This is my prayer: that your love overflow more and more, with knowledge and all discernment, मैं यह प्रार्थना करता हूँ कि तुम्हारा प्रेम, ज्ञान और हर प्रकार की समझ में अधिक से अधिक बढ़ता जाए
10 so you can discern what is best, staying pure and blameless until the day of Christ. ताकि तुम उत्तम बातों को जान लो और मसीह के दिन तक सच्‍चे और निर्दोष बने रहो,
11 Filled with the fruit of righteousness through Jesus Christ, to our Father's glory and praise. तथा परमेश्‍वर की महिमा और प्रशंसा के लिए यीशु मसीह के द्वारा धार्मिकता के फल से परिपूर्ण हो जाओ।
12 I want you to know, brothers and sisters, that my circumstances have actually advanced the gospel, अब हे भाइयो, मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो कि जो कुछ मुझ पर बीता है उससे सुसमाचार की और भी प्रगति हुई है,
13 so my chains for Christ became known to the whole imperial guard and everyone else. जिससे राजभवन के सारे पहरेदारों और बाकी सब लोगों पर यह प्रकट हुआ है कि मैं मसीह के लिए कैद में हूँ,
14 Most of the brothers and sisters, made confident in the Lord by my chains, now dare more to speak the word fearlessly. और मेरे कैद होने के कारण अधिकांश भाई प्रभु पर भरोसा रखकर और भी अधिक साहस और निडरता के साथ वचन सुनाते हैं।
15 Some, it is true, preach Christ out of envy and rivalry, but others out of goodwill. कुछ तो ईर्ष्या और झगड़े के कारण मसीह का प्रचार करते हैं, परंतु कुछ भले उद्देश्य से।
16 These act from love, knowing I'm assigned to defend the gospel. भले उद्देश्यवाले प्रेम से ऐसा करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि मैं सुसमाचार का बचाव करने के लिए ठहराया गया हूँ,
17 The others proclaim Christ out of selfish ambition, not sincerely, thinking to stir up trouble for me in my chains. परंतु अन्य लोग मसीह का प्रचार सच्‍चाई से नहीं बल्कि स्वार्थ-भाव से यह सोचकर करते हैं कि बंदीगृह में मेरे कष्‍ट बढ़ जाएँ।
18 What then? Only that in every way—whether in pretense or truth—Christ is proclaimed, and I rejoice in this. Yes, I will keep rejoicing. तो क्या हुआ? केवल यह कि चाहे दिखावे से हो या सच्‍चाई से, हर प्रकार से मसीह का प्रचार हो रहा है; और मैं इससे आनंदित हूँ। मैं और भी आनंदित होऊँगा,
19 For I know this will result in my rescue, through your prayers and the help of Jesus Christ's Spirit. क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारी प्रार्थनाओं और यीशु मसीह के आत्मा की सहायता से इसका परिणाम मेरा छुटकारा होगा।
20 My eager expectation and hope: I will never be ashamed, but with full courage, now as always, Christ will be praised in my body, whether by life or by death. मेरी हार्दिक इच्छा और आशा यही है कि मैं किसी भी बात में लज्‍जित न होऊँ बल्कि जैसे मसीह की महिमा मेरी देह से पूरे साहस के साथ सदा होती रही है वैसे ही अब भी हो, चाहे मैं जीवित रहूँ या मर जाऊँ।
21 For to me, to live is Christ, and to die is gain. मेरे लिए तो जीवित रहना मसीह, और मर जाना लाभ है।
22 If I am to go on living in the body, this will mean fruitful work for me. Yet I don't know which to choose. परंतु यदि मुझे शरीर में जीवित रहना है तो यह मेरे लिए फलदायी परिश्रम होगा; और मैं नहीं जानता कि किसको चुनूँ।
23 Torn between the two, I want to leave and be with Christ—far better, मैं इन दोनों के बीच अधर में लटका हूँ। अभिलाषा तो यह है कि यहाँ से विदा होकर मसीह के साथ रहूँ, क्योंकि यह और भी अच्छा है;
24 but to remain in the body is more necessary for your sake. परंतु तुम्हारे कारण मेरा शरीर में जीवित रहना और भी आवश्यक है।
25 Convinced of this, I know I'll remain and stay with you all, for your progress and joy in the faith, क्योंकि मुझे इस बात का भरोसा है, इसलिए मैं जानता हूँ कि मैं जीवित रहूँगा और विश्‍वास में तुम्हारी उन्‍नति और आनंद के लिए तुम सब के साथ रहूँगा,
26 so your boasting in Christ Jesus may overflow because of me, when I come to you again. ताकि जो गर्व तुम मेरे विषय में करते हो, वह तुम्हारे पास मेरे फिर से आने के द्वारा मसीह यीशु में और अधिक बढ़ जाए।
27 Just live worthy of the gospel of Christ, so that whether I come and see you, or am absent, I hear you stand firm in one spirit, contending together with one mind for the gospel's faith, तुम केवल इतना करो कि मसीह के सुसमाचार के योग्य जीवन बिताओ, फिर मैं चाहे आकर तुम्हें देखूँ या न भी आऊँ, मैं तुम्हारे विषय में यही सुनूँ कि तुम एक आत्मा में स्थिर हो, और एक मन होकर सुसमाचार के विश्‍वास के लिए मिलकर संघर्ष करते हो,
28 and not scared of your opponents at all—proof to them of their destruction, but of your salvation, and that from our Father. और किसी भी बात में विरोधियों से भयभीत नहीं होते। यह उनके लिए तो विनाश का, परंतु तुम्हारे लिए उद्धार का प्रमाण है; और यह परमेश्‍वर की ओर से है।
29 For it has been graciously granted to you, for Christ's sake, not only to believe in him but also to suffer for him, क्योंकि मसीह की ओर से तुम पर यह अनुग्रह हुआ कि न केवल उस पर विश्‍वास करो बल्कि उसके लिए दुःख भी उठाओ;
30 going through the same struggle you saw me face, and now hear that I still face. और वैसा ही संघर्ष करो जो तुमने मुझे करते देखा है, और सुनते हो कि अब भी कर रहा हूँ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]